Header Ads Widget

स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा आज दमोह पहुंचेगी.. आयुश जैन ने किया प्रथम रक्तदान, शिक्षक पहलाद ठाकुर ने बच्चों को बांटे गरम स्वेटर.. छत्रछाया पब्लिक स्कूल में प्रतियोगी कार्यक्रम.. साइनिंग स्टार स्कूल में क्रिकेट लीग आयोजन..

स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा आज दमोह पहुंचेगी
दमोह। भारत वर्ष में चल रही स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा मध्य प्रदेश के सभी जिलों में भ्रमण कर रही है। जिला अध्यक्ष प्रमोद बजाज ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं के अधिक से अधिक खरीद, विक्रय एवं उपभोग, भारत में बने उत्पादों का प्रोत्साहन, स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल की परंपरा तथा इससे बढ़ने वाली लोकल एवं देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाना जो कि देश के प्रधान  मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाए जाने में अहम भूमिका रहेगी, कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बीसी भारतीया जी ने रथ यात्रा को झंडी देकर सम्पूर्ण भारत में भ्रमण के लिए चलाया है जिसमें कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल जी का मार्गदर्शन रहा है..
 इसी तारतम्य में रथयात्रा सागर जिले से दमोह जिले में 20.12.2025 दिन शनिवार वाया गढ़ाकोटा, पथरिया नगर को प्रवेश करेगी, पथरिया से बटियागढ़ होते हुए हटा, दमोह, जबेरा, तेंदूखेड़ा भ्रमण करते हुए 23.12.2025 दिन मंगलवार को नरसिंहपुर जिले के लिये प्रस्थान करेगी। रथ यात्रा प्रभारी जुगल अग्रवाल एवं बृजेंद्र राठौर ने बताया उक्त रथयात्रा का आयोजन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच के सौजन्य से संपन्न होना है। दमोह जिले में स्वदेशी संकल्प रथयात्रा भ्रमण के कार्यक्रम में कैट जिला प्रभारी श्री राकेश अग्रवाल जी एवं  श्री गोविंददास जी असाटी प्रभारी मप्र रथ यात्रा प्रभारी से  मार्गदर्शन प्राप्त है। जिले में मातृ शक्ति के रूप में डॉ सोनल राय एवं युवा शक्ति के रूप में कपिल मदान रहेंगे, सभी सम्माननीय व्यापारी, नागरिक से आग्रह है भ्रमण के दौरान यात्रा में अपनी सहभागिता निभाए।
आयुश जैन ने किया प्रथम रक्तदान.. दमोहजिला चिकित्सालय दमोह पहुंचकर आयुष जैन (एबी पॉजिटिव) ने अपने मित्र पुष्पेन्द्र सींग लोधी की मां श्रीमती लक्ष्मीबाई लोधी को रक्तदान किया।

पुष्पेन्द्र ने बताया कि उनकी मां का ब्लड 3.9 है वही आयुष ने सभी से जरूरतमंद लोगों को रक्तदान करने की अपील की है। इस मौके पर डॉ.अमित प्रकाश जैन, डॉ. प्रेमलता नीलम, अखिलेश रजक, सिकंदर खरारे, अभिजीत जैन, राजकुमार केवट सहित ब्लड बैंक स्टाफ की मौजूदगी रहीं।

शिक्षक पहलाद ठाकुर ने बच्चों को गरम स्वेटर बांटे.. सिंग्रामपुर संकुल अंतर्गत ग्राम तिलगंवा स्थित प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक पहलाद सिंह ठाकुर ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से निशुल्क गरम स्वेटर वितरित किए। कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिक्षक पहलाद सिंह ठाकुर ने सभी 36 बच्चों को गरम स्वेटर प्रदान किए। स्वेटर वितरण कार्यक्रम ग्रामवासियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान अध्यापक शिव चक्रवर्ती ने बताया कि शिक्षक पहलाद सिंह ठाकुर द्वारा बच्चों के हित में किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और सुविधा का ध्यान रखना भी शिक्षक का कर्तव्य है, जिसे पहलाद सिंह ठाकुर ने बखूबी निभाया है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों ने भी शिक्षक की इस पहल की खुले दिल से प्रशंसा की। ग्रामवासियों ने कहा कि बच्चों के प्रति शिक्षक का स्नेह और जिम्मेदारी देखकर मन प्रसन्न हो गया। ऐसे शिक्षक समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। 
छत्रछाया पब्लिक स्कूल में प्रतियोगी कार्यक्रम.. दमोह।  छत्रछाया पब्लिक स्कूल पुराना थाना दमोह में नुक्कड़ नाटक स्वच्छ भारत और सलाद डेकोरेशन से संबंधित प्रतियोगी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के संचालक श्री पदम कुमार जैन आप्त अनुशीलन जैन  अध्यापिका श्रीमती सरिता जैन नसरीन आयुशी कनुप्रिया दीक्षा इत्यादि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत उपयोगी रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री नरेंद्र जैन शक्ति अध्यक्ष आचार्य विद्यासागर गौशाला समिति एवं सौरभ जैन अरिहंत नगर गौ सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्बोधन के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया एवं प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय तृतीय प्रतिभागियों को मेडल प्रमाण पत्र शील्ड से पुरस्कृत किया।
साइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल में क्रिकेट लीग का आयोजन.. दमोह। दमोह के साइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल दमोह की प्राचार्या समीक्षा बजाज के मार्गदर्शन में दमोह के स्टेडियम में निर्धारित 05-05 ओवर के मैचों की साइनिंग स्टार इंटरनेशनल क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 06 वीं से 09वी वीं तक के छात्रों ने लीग में भाग लिया। जहां पर पहला मैच साइनिंग 11 और स्टार 11 के मध्य खेला गया जिसमें साइनिंग 11 ने निर्धारित 05 ओवर एक विकेट के नुक्सान पर 44 रन बनाए जिसमें रिजवान ने 16, अतुल ने 08, रोहित पटेल 17 रनों की शानदार पारी महत्वपूर्ण रही, स्टार 11 ने 44 रनों के महत्वपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए महज चार ओवर में सलामी बल्लेबाज भावेश और अंकुश की आतिशबाजी बल्लेबाजी की बदौलत केवल 03.04 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जिसमें भावेश के लिए शानदार बल्लेबाजी करने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
खिलाड़ियों से परिचय और पुरस्कार वितरण दमोह के पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के सचिव एड. दीपक श्रीवास्तव, विश्व हिन्दू परिषद से गिरजा त्रिपाठी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजा राय, सकल हिन्दू समाज जिला अध्यक्ष मोंटी रैकवार, जिला क्रिकेट संघ के कोच रोहित अठया ने  लिया।  मैच के निर्णायक निशांत और नौशाद, कामेंट्री महेश पाटकर, स्कोरर अमन रहें। प्राचार्या समीक्षा बजाज ने आभार व्यक्त कर बताया कि हमारी संस्था शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Post a Comment

0 Comments