Header Ads Widget

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का प्रदर्शन.. जबेरा में किसान संघ का प्रशिक्षण वर्ग, हटा में सक्रिय गायत्री परिजनों का सम्मेलन.. सिंग्रामपुर में बोर्ड केंद्र की मांग, पूजा दीदी का नरसिंहगढ़ आगमन आज.. ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा, साइनिंग स्टार क्रिकेट लीग संपंन..

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

दमोह। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना से राष्ट्रपति महात्मा गांधी का नाम बदल कर जी राम जी करने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अम्बेडकर चौक के पास विशाल धरना प्रर्दशन आयोजित किया गया। धरना को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल से कहा कि भाजपा आर.एस.एस. के इशारे पर गांधी वादी विचार धारा को बदलना चाहती है किंतु उनके मंसूवे सफल नहीं होगे वह श्री राम नाम को हर जगह प्रयारित कर लोगों की धार्मिक भावनाओ को ठगना चाहती है किंतु महात्मा गांधी जी ने तो मरते समय भी हे राम कहा था।

पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि बापू ने एक धोती के दम पर जिन्होनें देश आजाद कराया वहीं दस लाख का सूट पहनकर वर्तमान पीएम देश की कायापलट करने में लगे हुए है। पूर्व जिलाध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा ने कहा कि केन्द्र सरकार पहले मनरेगा पर 90 प्रतिशत बजट देती थी किंतु अब वह 60 प्रतिशत और राज्यो को 40 प्रति देना पड़ेगा। तेजीराम रोहित, वीरेन्द्र दबे, संजय चौरसिया, लक्ष्मण सींग, रजनी ठाकुर, परम यादव, लालचंद राय, कमला निषाद, भूपेन्द्र आजवानी, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, शमीम कुरैशी, उवेद गौरी, अमर सींग, मुख्तार जाफरी, दिनेश रैकवार, मंजीत यादव, योगेश पटेल, रियाज खान, डीपी पटेल, आशुतोष शर्मा, अजय जाटव, साधु उपाध्याय ने भी कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार बहुत ही चलाकी से लुभाबने योजनाये लागू कर देती है वहीं रेल्वे का किराया हो अथवा बिजली का बिल इस सबको मनमाने तरीके से बढ़ा देती है।
जिले ब्लाको से आये योगेश सराफ, दीनदयाल पटेल, हटा नंदे चौरसिया, सौरभ ताम्रकार, पटेरा जबेरा से ओपी शर्मा, संतोष रजक, नोहटा अखिलेश सोनी जबेरा तेन्दूखेड़ा से नीलेश यादव तुला यादव खिल्लू ठाकुर, प्रदीप पटेल ने भी कहा कि विश्व मे जिस गांधी जी को पूजा जाता है उनको अनुशरण कर लोग अपनी दिशा और दशा बदल लेते है। उन्होनें जी राम जी योजना कर दी अब जनता ही इनकी जै राम जी करेगी। नगर के पार्षद पप्पू कसोटया, रमेश राठौर, राजा रौतेला, गोपाल मास्टर, अमर सींग, शैलेन्द्र सींग, अफजल खान, रफीक खान, मिक्की चंदेल सहित संजीव अहिरवार, मानक अहिरवार, एके चिश्ती, परम रजक, अनुज ठाकुर, रवि चौधरी, बाबू चौहान, गजराज सींग सहित सैकड़ो कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं। 
जबेरा में भारतीय किसान संघ का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
जबेरा। भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला दमोह के तहसील जबेरा में एक दिवसीय तहसील प्रशिक्षण वर्ग ग्राम पंचायत सिमरी जालम सिंह में किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में भारतीय किसान संघ के प्रांतीय सदस्य रमेश यादव, जिला अध्यक्ष श्रीराम पटेल, जिला मंत्री मयंक श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश पालीवाल, जिला युवा संयोजक राजकुमार सिंह, नगर अध्यक्ष संदीप दुबे, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह राजपूत, जिला पदाधिकारी मनीष सिंघई, तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, तहसील मंत्री निजाम सिंह, संवाद प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे, तहसील पदाधिकारी हाकम सिंह, भूरा सिंह, अशोक सिंह, मेघराज सिंह, ग्राम समितियों में चंडी चौपरा से राजा जैन, पटी महराज सिंह से सुल्तान सिंह, रमपुरा से भान सिंह,मझगुआ से मथुरा राय, सिमरी से मेघराज सिंह, प्रताप सिंह, परम सेन, सुल्तान सिंह, हिनौती से चैन सिंह,बगलवारा से अशोक सिंह, छोटू सिंह, केवलारी से जगत सिंह, जिला सचिव वनवासी कल्याण परिषद सुंदर सिंह विश्व हिंदू परिषद से प्रखंड मंत्री राजकुमार रजक, प्रखंड उपाध्याय राजू लोधी, मातृशक्ति जो विश्व हिंदू परिषद के दायित्व में है भारती लोधी, सुनीता लोधी मालती यादव के साथ बड़ी संख्या में किसान भाइयों की उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण वर्ग के आरंभ में तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने संघ के ध्वज को लगाया, इसके पश्चात दत्तोपंत ठेंगड़ी जी, भगवान बलराम एवं भारत माता के छायाचित्रों पर तिलक वंदन एवं माल्यार्पण किया। दूसरे  सत्र में जिला मंत्री मयंक श्रीवास्तव ने भारतीय किसान संघ की अवधारणा एवं कार्य पद्धति को किसानों को समझाया। तीसरे सत्र में नगर अध्यक्ष संदीप दुबे ने भारतीय किसान के चार उत्सव पर चर्चा की। चौथे सत्र में युवा संयोजक राजकुमार सिंह ने ग्राम समिति के नियमित कार्यों के विषय में विस्तार से बताया। अंतिम सत्र में उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह राजपूत ने भारतीय किसान संघ की रीति नीति से अवगत कराया।
 समापन सत्र में उपस्थित प्रांतीय सदस्य रमेश यादव ने अपने शब्दों में उपस्थित सभी सदस्यों में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया, ग्राम समिति ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है भारतीय किसान संघ की मुख्य ताकत ग्राम समिति होती है अतः उन्होंने ग्राम समिति में नियमित बैठक करने की जानकारी दी, इसके साथ ही प्रशिक्षण वर्ग में मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के अनुज नितेंद्र सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग में आए हुए किसान बंधु एवं कार्यकर्ताओं से किसान संघ के सभी कार्यक्रमों में भागीदारी लेने का आग्रह किया एवं उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
हटा तहसील के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न..
हटा में स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ सक्रिय गायत्री परिजनों का सम्मेलन हुआ। वक्ताओं द्वारा अपने उद्बोधन में एक ही बात पर जोर दिया गया कि परम पूज्य गुरुदेव के तप के अखंड दीप प्रज्ज्वलन के और परम वंदनीय माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष  में दमोह जिले के प्रत्येक ग्राम और प्रत्येक घर में मिशन का वसुदेव कुटुंबकम्,मानव में देवत्व का उदय और धरती पर  स्वर्ग के अवतरण का संदेश पहुंचाने आश्वमेधिक पुरुषार्थ करना है  और शांतिकुंज के मार्गदर्शन में 1008 कुंडिया गायत्री महायज्ञ का आयोजन संभव हो सके ऐसा वातावरण बनाना है। विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक ने कहा कि मैं भी गुरुदेव द्वारा दीक्षित हूं और अपनी सामर्थ्य भर सहयोग के  लिए तत्पर हूँ।
जिला समन्वयक बी पी गर्ग ने यज्ञों के प्रकार बताते हुए अभी तक संपन्न हो चुके और आगे होने वाले यज्ञीय आयोजनों की जानकारी दी। एडवोकेट पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने शताब्दी वर्ष में कार्यकर्ताओं के उत्तरदायित्व के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ सी एल नेमा द्वारा पूज्य  गुरुदेव, श्रद्धेय डॉ प्रणव पांड्या और डॉ चिन्मय पंड्या की हटा यात्राओं के बारे में बतलाया और कहा कि मेरा 24 लाख का यह पांचवां महा पुरस्चरण लोक मंगल के लिए किया जा रहा है। संचालन दिनेश दुबे द्वारा किया गया। पूर्व विधायक पी एल तंत्रबाय, जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल, अध्यक्ष लोधी समाज भाव सिंह लोधी ने भी संबोधित किया। मडियादो से पधारी संगीत टोली ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार अपने प्रज्ञा गीतों से किया। आभार ट्रस्टी हरिनारायण चौरसिया ने किया।
सिंग्रामपुर में बोर्ड केंद्र की मांग तेज..
जबेरा विकासखंड के सिंग्रामपुर स्थित रानी दुर्गावती शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा केंद्र न होने से ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आलम यह है कि करीब 20 गांवों के विद्यार्थियों को हर साल 30 किलोमीटर दूर जबेरा जाकर परीक्षा देनी पड़ती है। साधनों के अभाव, खराब सड़कों और आर्थिक तंगी के कारण कई छात्र परीक्षा से वंचित रह जाते हैं। जिस को लेकर विद्यार्थियों ने इस वर्ष 2025–26 के लिए परीक्षा केंद्र सिंग्रामपुर में ही बनाए जाने की मांग उठाई है। 
क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को छात्र-छात्राओं ने लिखित आवेदन सौंपकर अपनी पीड़ा रखी। छात्रों ने मंत्री को बताया कि परीक्षा केंद्र की दूरी अब केवल असुविधा नहीं, बल्कि जान का खतरा बन चुकी है। 
मामले की गंभीरता को देखते हुए  मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी से फोन पर चर्चा कर आवश्यक जानकारी ली। मंत्री ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को माध्यमिक शिक्षा मंडल और शिक्षा मंत्री तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। इधर ग्रामवासियों ने भी एक स्वर में परीक्षा केंद्र सिंग्रामपुर में बनाए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि अलोनी, चोरई, कल्लूमर, जमुनिया, गुबरा, सहसना, राम सलैया, पिपरिया सहित लगभग 20 गांवों के बच्चे सिंग्रामपुर में पढ़ाई करते हैं, लेकिन परीक्षा के समय जबेरा जाना उनकी क्षमता से बाहर हो जाता है। 
संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष का नरसिंहगढ़ आगमन आज..
दमोह। परमहंस योगीराज धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में समाज को नशा मुक्ति, मांसाहारमुक्त एवं चरित्रवान चेतनावन बनाने हेतु अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ आरती एवं महाआरती के माध्यम से परिवर्तन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में दमोह जिला के पथरिया ब्लॉक ग्राम नरसिंहगढ़ में जिला स्तरीय 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन 21 दिसंबर से प्रारंभ होकर 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे समापन किया गया हैं।
जिसकी समापन की बेला में भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन पूजा दीदी का शुभ आगमन होगा। अतः समस्त जाति धर्म संप्रदाय के लोगों को सादर आमंत्रण किया जाता है कि उक्त धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर युग परिवर्तन के कार्य में सम्मिलित होकर अपना सौभाग्य बनाएं जय माता की जय गुरुवर की।
दमोह में ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा आयोजित.. 
दमोह। दमोह में ताइक्वांडो के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में बेल्ट परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 43 बच्चों ने भाग लिया, जिनमें से येलो, ग्रीन, ब्लू और रेड बेल्ट की परीक्षा दी गई। कार्यक्रम में बच्चों ने अनुशासन, तकनीकी कौशल और आत्म विश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस परीक्षा में येलो बेल्ट, ग्रीन बेल्ट, ब्लू बेल्ट और रेड बेल्ट की परीक्षाएँ आयोजित की गईं। परीक्षा के दौरान बच्चों ने अपने प्रशिक्षण और मेहनत का प्रदर्शन किया, जिससे प्रशिक्षकों को उनके कौशल और अनुशासन का मूल्यांकन करने में आसानी हुई।

येलो बेल्ट प्रतिभागी बच्चे- परी जैन, प्राची मोटवानी, एरिक अतिक्श हेनरी, अभ्युदय प्रताप सिंह, महिमा शर्मा, गौरव जैन, सक्षम गोस्वामी, सान्वी असाटी, वेद गुप्ता, अफ़ीज़ा अंजुम, जेसिका सोडिया, आग्या जैन, आव्या जैन, अर्हत जैन, चैतन्य पटेल, मोहम्मद अर्श, मोहम्मद ज़ीशान, अरिंजै जैन, भूमिका असाटी, प्रगति जैन, इवान एलनाथन कुमार, इयान कुमार, विनिता अहिरवार, रुद्रांजै जैन ग्रीन बेल्ट प्रतिभागी बच्चे- अथर्व सोनी, दिव्यम जैन, आर्य प्रताप सिंह, निशिका बजाज, भाविक जैन (बजाज), गौरी बरडिया, अवि चक्रवर्ती, अर्णव जैन, भाव्यांश जैन, ईशान जैन, जोएल वॉल्टर्स ब्लू बेल्ट प्रतिभागी बच्चे- प्रीति बाल्मिक, जियाना ए. वॉल्टर्स, पिहु जैन रेड बेल्ट प्रतिभागी निधि जैन, प्रवर पांडेय, अमोलिका जैन, विराट परिहार, निक्की अहिरवार। इस परीक्षा का आयोजन मनीष सर ने किया और परीक्षा को करण सर, दीपेश सर और लक्ष्य के सहयोग से सफल बनाया गया। उन्होंने बच्चों की तकनीक, फिटनेस, अनुशासन और नियमों के पालन को ध्यान में रखते हुए उन्हें मूल्यांकन किया। परीक्षा के दौरान बच्चों ने ताइक्वांडो की कुशलता, शक्ति, संतुलन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह और मेहनत के साथ अपनी बेल्ट परीक्षा दी। करन पटेल कमांडो फिजिकल अकादमी, गगन कन्नौज जिला खेल अधिकारी, दीपक मिश्रा उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भा.ज.पा., गौरव भट्ट, वसीम खान, किशान सिंह ठाकुर, पंकज जैन की मौजूदगी रहीं।

साइनिंग स्टार इंटरनेशनल क्रिकेट लीग संपंन.. दमोह। साइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल में प्राचार्य समीक्षा बजाज के मार्गदर्शन में स्टेडियम मैदान पर सांइनिंग स्टार इंटरनेशनल क्रिकेट लीग में कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों ने भाग लिया इसमें पांच क्रिकेट टीम में शामिल हुई। प्रतियोगिता के फाइनल मैच का मुकाबला फायर क्रिकेट क्लब और प्रो प्लेयर्स के मध्य खेला गया। जिसमें फायर क्रिकेट क्लब ने खिताब जीतकर अपने नाम किया।
फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण की अध्यक्षता  पूर्व  विधायक अजय टंडन ने की।  अतिथि के रूप में  नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा, विहिप एडवोकेट गिरिजा त्रिपाठी, प्रोफेसर राजेश पौराणिक, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजा राय, प्रोफेसर असलम खान रहे।  संचालन शिक्षक नरेंद्र अरजरिया ने और आभार प्राचार्या समीक्षा बजाज ने व्यक्त किया। स्कोरिंग महेश पाटकर ने की, निर्णायक दीपेश और नौशाद स्कोरर अमन रहें। इस दौरान शिक्षक अंकित,महक गोदरे सहित साइनिंग स्टार इंटर नेशनल स्कूल के समस्त स्टाफ सहित खेल प्रेमी बंधुओं की मौजूदगी रही।

Post a Comment

0 Comments