स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का दमोह नगर आगमन
दमोह। कन्फेडरेशन ऑफ
ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में संपूर्ण
भारतवर्ष में स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा जो कि मप्र सहित दमोह में भ्रमण
नगर पालिका से स्टेशन चौक कचौरा घंटाघर आंबेडकर चौक मानस भवन प्रांगण
पहुंची दमोह नगर में प्रवेश अगुवानी कैट टीम ने के वरिष्ठ नागरिक
समाज सेवी श्री हेमंत मलैया जी की उपस्थिति में की रथ का नगर भ्रमण कराया
एवं मानस भवन प्रांगण में पहुंचकर सभा का आयोजन किया।

सभा में अतिथि श्री
विवेक शेंडे जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति रंजिता गौरव पटेल जी, जनपद
सदस्य श्रीमती संगीता श्रीधर जी, सामाजिक सद्भाव विभाग प्रमुख श्री
चंद्रभान पटेल जी ने प्रदेश मंत्री राकेश अग्रवाल जी ने अपने अपने स्वदेशी
संकल्प और स्वदेशी पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत मां के
चित्र पर माल्यार्पण से हुई जिला अध्यक्ष प्रमोद बजाज ने स्वदेशी संकल्प रथ
यात्रा के विषय में एवं अतिथि स्वागत में उद्बोधन किया। राकेश अग्रवाल ने
कहा कि हे अपने दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं को ब्रांड में न फसकर
स्वदेशी उत्पाद पर अपनी प्राथमिकता रहनी चाहिए, जिला पंचायत अध्यक्ष ने
अपील की कि जब भी बाजार जाए दुकान दार और उपभोक्ता वो स्वदेशी मांगे और
दुकानदार भी स्वदेशी उत्पाद का विकल्प बताए अतिथि श्री विवेक शेंडे जी ने
कहा कि स्वदेशी एक अभियान नहीं एक विचार है जो जन जन तक पहुंचे इस उद्देश्य
से हर वर्ग को अपने स्तर से प्रयास करते रहना चाहिए और यह विचार हमें मां
भारती के लिय अपने लिए अपने स्वाभिमान के लिय आवश्यक है..इस अवसर पर कैट के
वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र बजाज जी कोषाध्यक्ष पदम इटोरिया जी, महामंत्री
जुगल अग्रवाल, नरेंद्र जैन इंद्र श्री जी, विष्णु गुप्ता जी, लक्ष्मी
अग्रवाल जी कन्हैया करवानी जी, अनंत अग्रवाल जी, संगठन मंत्री मनोज आहूजा
जी नरेश खत्री जी, सुशील जैन जी मनीष जैन जी स्वदेशी जागरण मंच प्रांत सह
महिला प्रमुख डॉ सोनल राय, बृजेंद्र राठौर विभाग संयोजक, डॉ मोनिका पालीवाल, उधम सिंह ब्रजेश सेन ऋतु अग्रवाल डॉ प्रिया श्रीवास्तव कंचन
असाटी जी एवं सभा में श्री के सी अग्रवाल जी सत्य प्रकाश असाटी, अनिल
अग्रवाल गरिमा त्रिपाठी शैलेंद्र बुंदेला, आशीष जैन, सुधीर
असाटी सहित बड़ी संख्या में स्वदेशी प्रेमी गणमान्य नागरिक की उपस्थिति रही, संचालन कैट महामंत्री जुगल अग्रवाल एवं आभार स्वदेशी जागरण मंच से अनिल
खरे ने माना।
उत्कृष्ट विद्यालय में विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता..
दमोह।
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में चल रही विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता जिसमें
सर्व प्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती माता के चरणों में पुष्प अर्पित किए,
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती माता कि वंदना से हुआ जिसमें मुख्य अतिथि
सिद्धार्थ मलैया, अध्यक्षा आर पी पटेल प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय व
विशिष्ठ अतिथि राजेंद्र सिंह लोधी मुख्य नगर पालिका अधिकारी रहे जिसमें
सिद्धार्थ मलैया ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहर में शासकीय खाली पड़ी
दीवारों में चित्र भर जाने से दीवारो की सुंदरता बढ़ जाएगी अपना दमोह स्वच्छ
और सुन्दर लगने लगेगा

छात्र छात्राओं को अपनी कला दिखाने का एक नया अवसर
प्राप्त होगा एवं हमारा शहर हमें अपने घर की तरह साफ रखना होगा। आर पी
पटेल ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन उन्मुक्त सर्वजन कल्याण
समाजसेवी संस्था के द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें लग भाग 500
छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं व हमारे विद्यालय को भी अवसर प्राप्त हुआ है
हम भी अपने शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने में हमारे विद्यालय की भी
सहभागिता है बहुत गौरव का विषय है मंच संचालन राकेश सिंह राजपूत ने किया
आभार दुबे जी ने माना।सुरजीत सिंह, जितेंद्र राजपूत, राजकुमार सेन,
मिंटू हजारी, धर्मेंद्र अहिरवार, राहुल पाठक, अजय लोधी व सैकड़ों की संख्या
में छात्र छात्राओं की सहभागिता रहीं।गणित दिवस के रूप में मनाया जन्मदिवस
दमोह।
सरस्वती
विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी CBSE स्कूल केशवनगर में ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं प्रस्तुतियां कर श्रीनिवास
रामानुजन की जन्म जयंती मनाई गई । इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अपने लंच बॉक्स में भोज्य
पदार्थों को गणितीय स्वरूप दिया गया, जीवन में गणितीय उपयोग विषय पर
विद्यार्थी भैया अंश सिंह राजपूत एवं बहन सौम्या पटेल द्वारा वक्तव्य दिया
गया, विद्यार्थियों द्वारा गणितीय उपयोगिता पर आधारित गीत प्रस्तुत किया
गया, चित्रकला प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्ने कलाकारों के द्वारा गणितीय
गतिविधि का प्रदर्शन किया गया एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन
किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय कमला
नेहरू महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री राजेश पौराणिक ने की, महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय प्राचार्य डॉ. आलोक सोनवलकर का मुख्य आतिथ्य रहा। संचालन प्राचार्य डॉ. स्वप्ना तिवारी के नेतृत्व में
आचार्य विवेक प्रजापति एवं प्रस्तुतियों का संचालन चिया
यादव तथा आभार प्रदर्शन यादवेंद्र सिंह लोधी ने किया। इस अवसर पर
समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ की उपस्थिति रही।
ओजस्विनी स्कूल पार एक्सीलेंस द्वारा शैक्षिक भ्रमण
दमोह।
ओजस्विनी
स्कूल पार एक्सीलेंस, दमोह द्वारा विद्यार्थियों के लिए धार्मिक एवं
सामाजिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का मुख्य
उद्देश्य विद्यार्थियों में सर्वधर्म समभाव, सामाजिक सद्भाव तथा सांस्कृतिक
जागरूकता विकसित करना था। इस
शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थियों ने जैन मंदिर, गुरुद्वारा साहिब,
जामा मस्जिद, चर्च, जटाशंकर मंदिर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का
भ्रमण किया। सभी धार्मिक स्थलों पर विद्यार्थियों को वहाँ की धार्मिक
मान्यताओं, परंपराओं, इतिहास एवं आपसी भाईचारे के महत्व के बारे में
जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने सभी स्थलों पर शांति, अनुशासन एवं
सम्मानजनक व्यवहार का परिचय दिया। दीनदयाल
पार्क में विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक
संपत्ति के महत्व के बारे में बताया गया। इस भ्रमण से विद्यार्थियों को
विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। इस
शैक्षिक भ्रमण में रिया जैन, आशी चौरसिया, पूजा ठाकुर, शिवानी ठाकुर, निशा
सोलंकी, सदा खान, अनुप्रिया रावत एवं फहीम कुरैशी ने सक्रिय सहभागिता
निभाई।विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव बताया।
जन समस्या निवारण संस्थान के जिलाध्यक्ष बने पवन
दमोह। जन समस्या निवारण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आकाश प्यासी ने
दमोह जिला अध्यक्ष पद पर समाजसेवी पवन तिवारी को नियुक्त किया। जन समस्या
निवारण संस्थान का ध्येय जन समस्या को शासन व प्रशासन तक पहुंचना है। जन
समस्या निवारण संस्थान ने समाज सेवा में अग्रणी रहकर एक अलग पहचान स्थापित
की है। महिलाओं के उत्थान हेतु उन्हें कानून की निशुल्क जानकारी प्रदान
करते हुए आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क कानूनी मदद करना तथा उनके स्वावलंबन की
दिशा में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, ब्यूटी पार्लर का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान
कर प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान करना, असहाय एवं गरीब
वर्ग के इलाज से वंचित रह जाते हैं उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य सिविल लगाकर
निशुल्क इलाज एवं दवाइयां प्रदान की जाती हैं।समाज सेवा के साथ देश सेवा
का संकल्प लिया गया। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर संस्थान कार्य कर रही है
पंडित पवन तिवारी के जन समस्या निवारण संस्थान का जिला अध्यक्ष बनने पर
हरीश मिश्रा, जयकांत राय, हरीश नागदेव, श्रवण जैन, डब्बू श्रीवास्तव,
पिंटू श्रीवास्तव, राजेश पौराणिक, रमाकांत बाजपेई, मनीष सोनी, गणेश
मिश्रा, राकेश लोधी, विजय दुबे, रत्नेश खरारे, नंदलाल अहिरवार सहित
शुभचिंतकों मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
0 Comments