ग्राम बंशीपुर जबेरा में मिला तेंदुए का शव
दमोह। जबेरा
जिले के जबेरा ग्राम अंतर्गत तेजगढ़ रेंज की बंशीपुर बीट के जंगल में
बुधवार दोपहर तेंदुए का शव मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी
घटना स्थल पहुंचे और मामले को जांच में लिया है। तेजगढ़ वन परिक्षेत्र
अंतर्गत नाले के पास तेंदुए का शव पड़ा था। तेंदुए के शव को एक चरवाहे ने
देखा तो सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद विभागीय अमला मौके पर पहुंचा।
डीएफओ ईश्वर जरांडे, एसडीओ तेंदूखेड़ा प्रतीक दुबे और तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे की मौजूदगी में तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई और शव पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। जांच के लिए तेंदुए का विसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजा गया है। वन विभाग
ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेंदुए के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट
या शिकार के निशान नहीं पाए गए, जिससे यह स्पष्ट है कि यह शिकार का मामला
नहीं है। पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए की आंतें पूरी तरह खाली पाई गईं,
जिससे आशंका जताई जा रही है कि मौत भूख, कमजोरी या किसी गंभीर बीमारी के
कारण हुई हो सकती है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब
जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे
ने बताया तेंदुए की मौत का कारण अज्ञात है। अधिकारियों की मौजूदगी में शव
का अंतिम संस्कार किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही सही वजह पता चलेगी।
बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर.. दमोह। बुन्देलखण्ड फ़िल्म फेडरेशन एवं मप्र संस्कृति विभाग के तत्वावधान में बुन्देलखण्ड क्षेत्र की कला लोक संस्कृति भाषा एवं सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने की दिशा के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम का आयोजन दमोह में होनें जा रहा है जिसकी तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन संरक्षक राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज सत्येंद्र सिंह की उपस्थिति में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से दमोह विधायक जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया एवं पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल के पुत्र लकी पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की भूमिका सत्येन्द्र सिंह ने रखी और उपस्थित लोगों को पूरे आयोजन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा हमारे क्षेत्र के जो भी कलाकार फिल्मकार हैं वह जल्द ही इस फेस्टिवल में शामिल होनें के लिए 30 दिसम्बर तक रजिस्ट्रेशन करा लें है ।

इस फेस्टिवल में मुंबई से कुछ बड़े फिल्मकार लाइन प्रड्यूसर आयेगें जो कार्यक्रम के तीन दिन पूर्व 07 से 09 जनवरी तक फिल्म शूटिंग हेतु दर्शनीय एवं सिनेमेटिक लोकेशनों का भ्रमण करेगें इसके अलावा मुख्य आयोजन 10 एवं 11 जनवरी 2026 को होगा। जिसमें प्रातः 10 से रात्रि 08 बजे सिनेमा संवाद प्रतिभा परिचय फिल्म निर्माण प्रदर्शनी फिल्म स्क्रीनिंग एवं नेटवर्किंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। 11 जनवरी प्रातः 10 से रात्रि 09 बजे फिल्म निमार्ण प्रक्रिया पर आधारित सेशन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित किया जायेगा। जिंसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी राजीव अयाची बुन्देलखण्ड फ़िल्म फेडरेशन के दमोह प्रभारी इम्तियाज़ चिश्ती फ़िल्म सिनेमेटोग्राफर हरीश पटेल एवं रंगकर्मी बृजेन्द्र राठौर पत्रकार मनीष सोनी वैभव नायक आशीष तंतुवाय पंकज चतुर्वेदी कृष्णा तिवारी अखलेश गोस्वामी उमर खैय्याम रंगकर्मी संजय रजक संजू पेंटर आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम.. दमोह। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य पर जिला खाद्य एवं
आपूर्ति एवम उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में
उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, कार्यक्रम
की अध्यक्षता उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष एवम जिला न्यायाधीश आर के सिंघई ने
की। विशिष्ट अतिथि उपभोक्ता फोरम के सदस्य राजेश
ताम्रकार रहे। संचालक चीफ लीगल डिफेंस कॉउन्सिल मनीष नगाइच ने
जानकारी देते हुए बताया के प्रतिवर्ष 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता
दिवस मनाने का उद्देश्य आम उपभोक्ता को उसके अधिकारों एवम उसे प्राप्त
कानूनी उपचार से अवगत कराना होता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आर के सिंघई
ने विस्तार से कानूनी जानकारी देते हुए व्यक्त किया के जागरूक उपभोक्ता
हमेशा सुख भोगता श्री ताम्रकार ने वर्तमान समय मे आम उपभोक्ता कैसे अपना
पक्ष न्यायालय फोरम में रखे इस विषय पर जानकारी दी।
कार्यक्रम
में विषय विशेषज्ञ प्रमुख वक्ता के तौर पर शिवानी पराशर, ऋचा त्रिपाठी एवम
मदन जैन ने मौजूद आम उपभोक्ताओं को सरल शब्दों में उनके अधिकारों की
जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक राकेश कनौआ सहायक
आपुर्ति अधिकारी ने सभी उपस्थित श्रोताओं एवम अतिथियो का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर अधिवक्ता फिरोज खान, अंकुर शर्मा, गोविंद तिवारी शिवम रजक
रामकुमार सोनी आदि के साथ बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं एव अन्य विभागों के
अधिकारियों कर्मचारियों की सराहनीय उपस्थिति रही।
भारत विकास परिषद ने ने बच्चों को किया जागरूक.. दमोह।
दमोह के अथाई गांव में मौजूद शासकीय विद्यालय में भारत विकास परिषद और
स्कूल के एनएसएस प्रभारी द्वारा एक कैंप आयोजित किया गया उसमें भारत विकास
परिषद के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे सभी ने बच्चों को संस्कारों के बारे में
जानकारी दी। इस दौरान भारत विकास परिषद के प्रांतीय सचिव राजीव कृष्ण
बिरथरे जिला संयोजक दीपक सिंघानिया जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण गोस्वामी,
दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में सदस्यों की मौजूदगी रही।
उन्होंने बच्चों
के बीच संस्कारों की जानकारी दी। सामाजिक सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्र
में भारत विकास परिषद हमेशा ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है संस्कार हो या
फिर समूह गान प्रतियोगिता हर साल के द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन किए
जाते हैं भारत को जानो प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन भी भारत विकास परिषद
द्वारा किया गया था अब संस्कार शिविर के तहत गांव में बच्चों के बीच
पहुंचकर संस्कारों के प्रति जागरूक किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन दमोह। लघु उद्योग भारती दमोह इकाई द्वारा मारुताल स्थित
हनुमान मंदिर प्रांगण में एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि
वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर सहित आसपास के ग्रामीण
क्षेत्रों से आए 250 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें
आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
शिविर
में विभिन्न रोगों के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान
की गईं, जिनमें डॉ. विजय पथोरिया (मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. राकेश राय (नेत्र
रोग विशेषज्ञ), डॉ. रविंद्र कुमार (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ.
राजेश नामदेव (शिशु रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. आशी जैन (फिजियोथेरेपिस्ट)
प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके साथ ही दंत चिकित्सा, ईसीजी एवं रक्त जांच
की सुविधाएं भी शिविर में उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम
के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया ने अपने संबोधन में
कहा कि लघु उद्योग भारती केवल उद्योगों के विकास तक सीमित संगठन नहीं है,
बल्कि यह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहा
है। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते
हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही आत्मनिर्भर
भारत की आधारशिला हैं, और लघु उद्योग भारती द्वारा किया गया यह प्रयास
वास्तव में सराहनीय है। लघु उद्योग भारती इकाई
के अध्यक्ष सेबंत जैन ने बताया कि संगठन सदैव उद्योगों के साथ-साथ
स्वास्थ्य, सेवा एवं सामाजिक चेतना के क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका
निभाता आ रहा है।
वहीं सचिव दिलेश चौधरी ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा आधारित कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।
0 Comments