सिक्ख शहीदी सप्ताह में लायंस क्लब द्वारा सेवा कार्य
दमोह। मंगलवार को दमोह रेलवे स्टेशन पर रात्रि 11 बजे ठंड से ठिठुरते यात्रियों को कंबल ओढ़ाकर ठंड से बचने में मदद की। शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर श्री गुरु गोविंद सिंह पार्क में चार साहबजादों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर, करीब डेढ़ सौ लोगों को लंगर में खिचड़ी, पूड़ी-साग एवं केला प्रदान किये गए,

लायन साथी कैप्टन वाधवा, राजेंद्र अग्रवाल, अभिषेक गोयल, सौरव अग्रवाल, सुधीर असाटी, राकेश अग्रवाल, राजू बुधवानी, दीपक अग्रवाल, डॉ.भानु पटेल, राजीव खत्री, निशांत चौरसिया, राजेंद्र सिंह खंडूजा, जुगल अग्रवाल, अधीर पांडे, अशोक छाबड़ा, लक्ष्मी अग्रवाल, दिलीप जैन ने लंगर सेवा में परोस कर साथ दियज्ञं दोपहर में मंजीत कौर पति श्री गुलशन बावेजा की स्मृति में 65 विद्यार्थियों को माध्यमिक शाला इमलाई में स्वेटर प्रदान की गईं। इस सेवा कार्य मे शिक्षिका नूतन जैन एवं लायन साथी शिवानी जैन का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य कल्पना जैन, रवि शंकर मिश्रा, नन्हे भाई राठौर, रश्मि पौराणिक, ज्योति कटहले, एनपी कोरी की विशेष भूमिका रही। लायंस क्लब की ओर से आभार कीर्ति असाटी, नीलू अग्रवाल, शिल्पी गोयल, तरु अग्रवाल ने प्रगट किया।
महिला जैन मिलन ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़े भेंट किए
दमोह। जैन महिला मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 नेमीनगर की महिलाओं ने तीर्थ क्षेत्र की यात्रा प्रारंभ की सबसे पहले हम सभी ने बीनाबारह में अतिशय कारी प्राचीन प्रतिमाओं के दर्शन किये, प्रमाण सागर महाराज जी का पड़गाहन देखा, उसके बाद हम सभी महिलाओं ने देवरी में भगवान के दर्शन किये।

उसके पश्चात हम सभी चतुर्थ कालीन मूर्तियों के दर्शन करने रहली पटनागंज पहुंचे, फिर सभी ने चांदपुर में अभय सागर महाराज जी ससंघ विराजमान थे उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद हम सभी जैन मिलन की वीरांगना महिलाऐं क्षेत्रीय मंत्री अति वीरांगना कविता ऋषभ जैन शाखा अध्यक्ष वीरांगना सीमा बाबा, शाखा कोषाध्यक्ष वीरांगना दिशा, प्रचार मंत्री सीमा आगरा, वीरांगना चंद्रप्रभा वीरांगना ज्योति, वीरांगना सीमा बटियागढ़, वीरांगना अनीता, वीरांगना शिल्पी जैन आदि वीरांगनाओं ने आप चंद मंदिर के पास गरीब महिलाओं को वह बच्चों को बुलाकर ठंड से बचने के लिए कंबल व वस्त्र दिए, उसके बाद हम सभी बहनों ने पटेरिया जी में पारस नाथ भगवान के दर्शन कर वापस अपने घर दमोह के लिए प्रस्थान किया।
आश्रम में तुलसी पूजन दिवस आश्रम में मनाया..
दमोह। संत श्री आशारामजी आश्रम दमोह में बड़ी श्रद्धा-भाव से मनाया गया तुलसी पूजन दिवस जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं, पुरुषों सभी लोगों ने तुलसी माता का का पूजन किया जिसमें, तिलक, जल, पुष्प, अक्षत, चुनरी आदि अर्पण कर आरती व परिक्रमा कर नृत्य उत्सव के साथ मनाया सर्वहितकारी सद्गुणों की खान तुलसी पूजन दिवस। यह पर्व संत श्री आशाराम जी बापू द्वारा 2014 में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाना और तुलसी के औषधीय और आध्यात्मिक महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था।
आज तक भारत का मार्गदर्शन हमारे ऋषि-मुनियों, संत महापुरुषों ने किया है और भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए 25 दिसम्बर तुलसी पूजन दिवस (2014) से व 14 फरवरी मातृ-पितृ पूजन दिवस (2006) से शुरू करने की प्रेरणा पूज्य संत श्री आशारामजी बापू जी ने दी थी ये दोनों कार्यक्रम आज एक विशाल रूप ले चुके है जो भारत के साथ विदेशों में भी मनाये जाने लगे है ऐसे दिव्य आध्यात्मिक, संस्कृति रक्षा व विश्वकल्याण के कार्यक्रम की सभी लोग सराहना कर रहे है सभी का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए।

भारतीय किसान संघ की प्रांतीय बैठक आज से..
डमोह। भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रान्त की आवासिय बैठक 27 शनिवार को शाम 6 बजे से 28 दिसंबर रविवार शाम 4 बजे तक आयोजित की गई है। पवित्र बंधन मैरिज गार्डन जबलपुर नाका बायपास रोड पर आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक मे भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिह आंजना, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, महेश चौधरी,प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह ,प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में जिला अध्यक्ष जिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, संभाग अध्यक्ष/ मंत्री, संपूर्ण प्रान्त कार्यकारिणी, प्रांत टोली, प्रान्त में निवासरत प्रदेश एवं अखिल भारतीय स्तर के कार्यकर्ता बंधु/भगिनी शामिल होंगे।
मिशन स्कूल का सात दिवसीय एनएनएस शिविर संपन्न
दमोह। मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल दमोह का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पथरिया खुर्द ग्राम पंचायत अथाई में 20 से 26 दिसंबर तक आयोजित किया गया,उदघाट्न सत्र में रमेश व्यास प्राचार्य ऊमरी, रिटायर्ड प्राचार्य प्रदीप अग्रवाल, उपयंत्री असलम खान, आरिफ खान समाज सेवी हाशिम खान, सरपंच उप सरपंच सचिव एवं स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहे। सभी ने शिविर को सफल बनाने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की lबौद्धिक परिचर्चा में जिला संघटक राष्ट्रीय सेवा योजना जितेन्द्र चौधरी, मंगल सिंह, पी के ढाका, भारत विकास परिषद के सदस्य डी पी अहीरवाल, संदीप श्रीवास्तव, प्रमेन्द्र जैन ,मनोज विश्वकर्मा, अरविन्द खरे ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अनुशासन पर्यावरण साक्षरता पर अपने अपने विचारों से बच्चों को अवगत कराया l स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम में पानी सोखता, स्कूल मैदान की सफाई, नाली की सफाई, पंचायत की सफाई, साक्षरता रैली, पर्यावरण रैली और ग्राम संपर्क के माध्यम से विभिन्न आयोजन किए l
समापन सत्र में रिटायर्ड प्राचार्य पारस जैन ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की पी के जैन ने कहा जीवन में अनुशासन की बहुत आवश्यकता हैं। प्रदीप अग्रवाल ने बच्चों द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। सभी अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेडल दिये कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार खरे ने किया। आभार डी पी तिवारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिशन स्कूल प्राचार्य अजय मसीह मिशन स्कूल स्टॉफ एवं मिडिल स्कूल अथाई के शिक्षकों का का सराहनीय योगदान रहा।
निःशुल्क दर्द निवारक शिविर आज..
दमोह। स्थानीय जैन महिला मिलन नेमीनगर शाखा द्वारा नए वर्ष के उपलक्ष्य में 27 दिसम्बर 2025 को दिन में 12 बजे से सायं 4 बजे तक सभी का जीवन स्वस्थ हो इसी लक्ष्य को लेकर सम्यक हेल्थ केयर सेंटर प्यासी मंदिर परिसर में निःशुल्क विशाल दर्द निवारक शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में जबलपुर के न्यूरो फिजियो एवं कायरो पद्धति के विशेषज्ञ डॉ. राहुल राजपूत फिजियोथैरेपिस्ट, सुधीर जाटव फिजियोथैरेपिस्ट, डॉ. शिवानी सोनी एवं संस्था प्रमुख डॉ. अकलेश जैन द्वारा फिजियो, एक्यूप्रेशर, कपिंग थैरेपिंग नीडलिंग जर्मनी की मशीनों द्वारा कमर दर्द घुटने का दर्द साइटिका का फ्रोजन शोल्डर लकवा आदि का इलाज किया जाएगा। अतः महिला समिति ने उक्त शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने हेतु नागरिकों से अपील की है।

0 Comments