Header Ads Widget

जिला अस्पताल में 3 महिलाओं ने बदली वार्ड की सूरत.. किसान संघ महाकौशल प्रान्त की दो दिवसीय बैठक शुरू.. कुण्डलपुर में नए वर्ष की पूर्व संध्या पर महाआरती.. आचार्य सौभाग्य सागर स्कूल में विज्ञानं प्रदर्शनी.. ग्रीन नर्सरी में बटियागढ़ स्कूल एग्रीकल्चर विजिट

 जिला अस्पताल में सेवा की अनूठी मिसाल 
दमोह जिला अस्पताल अब केवल इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा और अपनत्व का मंदिर बनता जा रहा है। अस्पताल की 'एक पहल टीम' की सदस्य नेहा नम्रता द्विवेदी, नसीमा बेगम और बबीता चौबे ने अपनी कार्यकुशलता और सेवा भाव से एक ऐसी लकीर खींची है, जिसकी सराहना पूरे जिले में हो रही है। इन महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने न केवल अपनी ड्यूटी निभाई, बल्कि अपने निजी खर्च पर अस्पताल का कायाकल्प कर डाला है।
निजी खर्च से हरियाली और दीवारों पर कलाकारी.. टीम ने अस्पताल को सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए स्वयं के व्यय पर 350 से अधिक गमले और पौधे लगाकर एक सुंदर गार्डन तैयार किया है। इतना ही नहीं, वार्डों में मरीजों को बीमारियों के प्रति जागरूक करने और उन्हें तनावमुक्त रखने के लिए दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग्स भी खुद के खर्च पर करवाई हैं।
बुंदेली भाषा में संवाद और ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता.. ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को अपनी बात कहने में झिझक न हो, इसके लिए टीम की सदस्य उनसे उनकी अपनी मातृभाषा बुंदेली में बात करती हैं। टीम का समर्पण ऐसा है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद ये सदस्य गांव-गांव जाकर महिलाओं से संवाद करती हैं। वे महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर (स्तन कैंसर) जैसी घातक बीमारी के लक्षणों के प्रति जागरूक कर रही हैं और उन्हें समय पर जिला अस्पताल आकर इलाज कराने हेतु प्रेरित कर रही हैं।
सम्मान के साथ विदाई: क्राउन और श्रृंगार किट.. मरीजों का मनोबल बढ़ाने के लिए टीम ने कुछ बेहद भावुक और अनूठी परंपराएं शुरू की हैं। वार्ड से डिस्चार्ज होने वाली महिलाओं को क्राउन (ताज) पहनाया जाता है और उन्हें श्रृंगार किट भेंट की जाती है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए टीम द्वारा भर्ती महिलाओं को मोजे (Socks) वितरित किए जा रहे हैं।वार्ड के भीतर प्रतिदिन योग, प्रार्थना और खेल गतिविधियों के जरिए मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा रही है।
हाईटेक हुआ अस्पताल: ICT का प्रयोग.. तकनीक के साथ कदम मिलाते हुए 'एक पहल टीम' टैबलेट और लैपटॉप के माध्यम से मरीजों को हेल्थ एजुकेशन दे रही है। साथ ही, पुराने मरीजों से वीडियो कॉल करवाकर नए मरीजों का डर दूर किया जाता है।  टीम का संकल्प: नम्रता, नसीमा और बबीता का कहना है कि "मरीज को दवा के साथ दुआ और सम्मान की भी जरूरत होती है। हमारा प्रयास है कि अस्पताल आने वाली हर महिला को यह महसूस हो कि वह अपने परिवार के बीच है।" इस निस्वार्थ सेवा ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया है, बल्कि आम जनता का जिला अस्पताल के प्रति विश्वास भी बढ़ाया है। 
भा किसान संघ महाकौशल प्रान्त की बैठक का शुभारंभ  
दमोह/भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रान्त की जिला दमोह में पवित्र बंधन गार्डन में प्रथम सत्र के दौरान प्रांत कार्यकारिणी एवं प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी की उपस्थिति में 4:00 बजे से 5:30 तक चला। आगामी सत्रों में इस महत्वपूर्ण बैठक मे भारतीय किसान संघ, प्रदेश अध्यक्ष  कमल सिह आंजना, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रांत अध्यक्ष  गजराज सिंह ,प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम, प्रांतीय महामंत्री प्रहलाद पटेल का उपस्थित सभी को मार्गदर्शन प्राप्त होगा..
आज की इस वृहद बैठक में 24 जिलों से जिला अध्यक्ष जिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष की उपस्थिति रहेगी साथ ही संभाग अध्यक्ष/ मंत्री, संपूर्ण प्रान्त कार्यकारिणी, प्रांत टोली, प्रान्त में निवासरत प्रदेश एवं अखिल भारतीय स्तर के कार्यकर्ता बंधु/भगिनी सभी की उपस्थिति में दमोह के पवित्र बंधन मैरिज गार्डन में वृहद बैठक में सम्पन्न हुई। आज की बैठक में मुख्यरूप से तीन सत्रों में उपस्थित सभी के लिए प्रदेश एवं प्रांत से आए अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कुण्डलपुर में नए वर्ष की पूर्व संध्या पर भक्ति संध्या 
सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र पूज्य बड़े बाबा छोटे बाबा की पावन नगरी कुण्डलपुर में नव वर्ष 2026 का होगा भव्य आगाज युग श्रेष्ठ महासमाधिधारक संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, विद्यानिधि आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य गुणायतन प्रणेता प्रखर वक्ता परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में पूज्य बड़े बाबा के चरणाभिषेक, दर्शन, पूजन के साथ।
नव वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर 2025 बुधवार रात्रि 8:00 बजे से सुप्रसिद्ध गायक नीलेश जैन एंड म्यूजिकल ग्रुप बुढार द्वारा भक्ति संध्या के भव्य आयोजन में हजारों भक्त भक्ति गीतों के आनंद में सराबोर  होंगे और रात्रि 12 बजते ही पूज्य बड़े बाबा के श्री चरणों में महा आरती कर करेंगे नए वर्ष का अभिनंदन। 
कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने बताया कि परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 1 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे से भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का रिद्धि मंत्र अभिषेक ,शांतिधारा प्रातः 8:00 बजे से हजारों हजार श्रद्धालु भक्त पूज्य बड़े बाबा का चरणा भिषेक, दर्शन पूजन कर करेंगे नए वर्ष की शुरुआत। सायंकाल 7:00 बजे से भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। इस अवसर पर कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ सहित कमेटी पदाधिकारी सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पधार का धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।
आचार्य सौभाग्य सागर स्कूल में विज्ञानं प्रदर्शनी  
दमोह। “यह जादू नहीं, विज्ञान है”  इसी उद्देश्य के साथ आज आचार्य सौभाग्य सागर जे.ई.एस. इंग्लिश पब्लिक स्कूल में प्राचार्य नितिन वर्मा के निर्देशन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षा की परिणाम सूचना एवं पीटीएम (Parent Teacher Meeting) भी आयोजित की गई।
इस विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने ऐसे प्रयोग प्रस्तुत किए जो देखने में जादू जैसे प्रतीत होते हैं, लेकिन उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।
इस प्रदर्शनी के निर्णायक के रूप में ख्याति प्राप्त रसायन विज्ञान शिक्षक श्री अयूब अली सर उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रयोगों को ध्यानपूर्वक देखा, समझा तथा विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे। साथ ही उन्होंने प्रत्येक प्रोजेक्ट के बारे में विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया, जिससे बच्चों को गहन ज्ञान प्राप्त हुआ और उन्हें आगे बेहतर करने की प्रेरणा मिली। विज्ञान प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक भी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बच्चों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और विद्यालय की इस पहल की प्रशंसा की। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ।
ग्रीन नर्सरी में बटियागढ़ स्कूल एग्रीकल्चर विजिट  
दमोह। शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बटियागढ़ की व्यावसायिक शिक्षा एग्रीकल्चर विजिट प्रभारी प्राचार्य श्री अर्जुन पटेल शिक्षिका श्रीमती रिचा उपाध्याय वोकेशनल शिक्षक श्री भूपेंद्र यादव जी के मार्गदर्शन में कक्षा नवमी से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने रितिका ग्रीन नर्सरी दमोह हटा नाका साहू तिगड्ढा में संपन्न हुई।
जिसमें पौधों की रखरखाव इंडोर आउटडोर पौधों में कब कौन सी दवा पोषण खाद कैसे देते हैं की जानकारी नर्सरी की संचालिका श्रीमती रत्ना दीदी के द्वारा दी गई छात्र-छात्राओं में नर्सरी भ्रमण के दौरान पौधों की जानकारी लेने में उत्साह नजर आया तत्पश्चात नर्सरी के द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।


Post a Comment

0 Comments