कुम्हारी पंचायत चुनाव हेतु पेपरलैस मतदान आज
दमोह। जुलाई 2025 में दमोह जिले के गैसाबाद जनपद क्षेत्र में
हुए उपचुनाव के पेपरलेस आयोजन की सफलता के बाद दमोह आज (सोमवार 29
दिसम्बर) होने जा रहे उपनिर्वाचन मे रिकार्ड बनाने जा रहा है क्योंकि
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को 77 मतदान केंद्रों पर
पेपरलेस निर्वाचन प्रक्रिया को दोहराने की जिम्मेदारी दी है । यह बात
ब्रांड एम्बेसेडर सारिका घारू ने पेपरलेस बूथ जागरूकता कार्यक्रम मे कही । सारिका
ने बताया मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री मनोज कुमार
श्रीवास्तव, सचिव श्री दीपक सिंह के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर श्री सुधीर
कुमार कोचर के निर्देशन मे वे मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया के डिजिटलीकरण
के इस नवाचार के बारे मे जागरूक कर रही हैं। सारिका
ने बताया कि पंचायत चुनावों को सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए
पेपरलेस चुनाव की पहल शुरू की गई है । इसमें मतदान के लिए ईवीएम का उपयोग
किया जाता है लेकिन बाकी की सभी प्रक्रियाएं, जैसे कि 26 प्रकार के फॉर्म
भरना और रिपोर्टिंग, डिजिटल लैपटॉप या टैबलेट पर की जाती है । डेटा सीधे
ऑन लाइन माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाता है, जिससे मानवीय
त्रुटि की संभावना कम हो गई है। जुलाई
की सफलता के बाद दमोह जिले को दोबारा अवसर मिला है । अब आज (सोमवार 29
दिसम्बर) मतदाताओं की बारी है वे करें शत प्रतिशत मतदान और पेपरलेस
प्रक्रिया की सफलता को बताये प्रदेश और देश स्तर पर ।
प्रेक्षक शैलेन्द्र कियावत की मौजूदगी में सामग्री वितरण
दमोह। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 कुम्हारी निर्वाचन के लिए आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर और प्रेक्षक शैलेन्द्र कियावत की मौजूदगी में 28 दिसंबर को सामग्री वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया गया।कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 कुम्हारी निर्वाचन के लिए सामग्री वितरण की गई है आज 29 दिसम्बर को मतदान होगा इसलिए 28 दिसंबर को सुबह से अभ्यर्थियों और उनके अधिकृत अभिकर्ताओं की उपस्थिति में स्ट्रॉन्ग रूम को खोला गया जहाँ पर ईवीएम और बैलेट यूनिट आदि रखी हुई हैं। इसके तत्काल बाद सामग्री वितरण का काम सुबह 10 बजे से प्रारंभ किया गया। उन्होंने बताया जितने मतदान दल हैं उन सभी के बैठने की व्यवस्था की गई है। किसी को भी लाइन में नहीं लगना पड़ रहा है सभी जगह बैठने की व्यवस्था है और बैठकर सभी मतदान दलों ने अपनी सामग्री का मिलान किया। दलों को ईवीएम मशीनें भी प्रदान की गई हैं।
उन्होंने कहा शाम 04 बजे तक सभी दल अपने.अपने स्थान पर पहुँच जाएंगे। अधिकतम दूरी सगोनी मतदान केंद्रों की है जो लगभग 40.50 किलोमीटर के आसपास है तो शाम तक सभी मतदान दल सेटल हो जाएंगे। दलों के लिए रुकने आदि की सारी व्यवस्थाएँ व्यवस्थित रूप से की गई हैं। 29 दिसंबर को सबसे पहले सुबह 06 बजे मॉक पोल होगा और उसके बाद 07 बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा जो 03 बजे तक चलेगा। पुलिस और बाकी सभी प्रशासनिक तंत्र की व्यवस्थाएँ चाक.चौबंद हैं। प्रेक्षक शैलेन्द्र कियावत भी वहीं हैं उनकी उपस्थिति में सारी कार्रवाई की जा रही है। और मुझे पूरी उम्मीद है कि पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ यह स्वतंत्र रूप से मतदान संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि जिले में पहली बार 77 मतदान केंद्रों पर एक साथ पेपरलेस चुनाव हो रहा हैए इसके लिए टीवी स्क्रीन थंब इंप्रेशन की मशीनए सिग्नेचर पैड की मशीन ये सारी मशीन इंस्टॉल की जा रही है जिसका काम 28 दिसंबर को शाम तक पूरा हो जाएगा इसके अलावा प्रचार और जागरूकता के लिए तीन चुनाव रथ लगे हुए हैं जो इस प्रक्रिया के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दे रहे हैं।
पीएमयूएम शिक्षक संघ आभार एवं श्रद्धांजलि सभादमोह।
पीएमयूएम शिक्षक संघ के प्रांत संयोजक पवन खरे ने बताया कि पीएमयूएम
शिक्षक संघ द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष योजना से शिक्षक स्वर्गीय
दिलीप सिंह लोधी के परिवार को 40 लाख रूपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया
गया था यह सहयोग मध्य प्रदेश के सभी पंजीकृत शिक्षकों के द्वारा 100 रुपया
अंशदान कर किया गया था इस आभार एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का मुख्य
उद्देश्य यही था कि इस सभा के माध्यम से मध्य प्रदेश के समस्त शिक्षकों को
इस योजना से अवगत कराया जा सके एवं अपनी मांगे शिक्षकों की समस्याओं से
जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जा सके।
मुख्य अतिथि के रूप
में हटा विधायक उमादेवी खटीक जी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू कटारे श्री सत्येंद्र सिंह लोधी, लकी
पटेल पूर्व विधायक अजय टंडन जी मनु मिश्रा प्रांत पदाधिकारी विनोद
श्रीवास्तव रमा शंकर तिवारी मुकेश नेमा अशोक उपाध्याय एवं झाबुआ श्योपुर
शहडोल सागर कटनी जबलपुर सभी जिलों से शिक्षकों की उपस्थिति रही..दमोह के
पदाधिकारी कैलाश असाटी मोहन ठाकुर गिरजा प्रजापति नरेंद्र नामदेव देवेंद्र
ठाकुर मनोज नामदेव पंकज जैन पुरुषोत्तम पटेल पारस साहू ब्रजेश मेहरा तख़त
सिंह कमलेश ताम्रकार प्रदीप पटेल पुरुषोत्तम पटेल गोपाल पटेल प्रतिभा
नामदेव दीप सिखा प्रजापति अर्चना चौधरी ज्योति दुबे मानसिंह लोधी प्रमोद
प्रजापति बैजनाथ नामदेव ओमप्रकाश विश्वकर्मा ओमप्रकाश नामदेव रामरतन अजय
रोहित दिनेश सेन बलराम चौबे संतोष कटारया हेमेंद्र कोरी मयंक सोनी इस
कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कांग्रेस पार्टी ने मनाया 141वां स्थापना दिवस
दमोह। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस कांग्रेस जनों ने झंडा वंदन, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का गान करके मिष्ठान वितरित करके मनाया उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि कांग्रेस केवल एव पार्टी नहीं बल्कि वह विचारधारा है जिसने अंग्रेजों की गुलामी के अंधेरे में आजादी का दीप जलाया। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान सामाजिक सोहार्द और स्वतंत्र भारत को लोकतांत्रिक रास्ता दिया। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि पहिले लड़े थे गोरो अब लडे़गे चोरो से।

तेजीराम रोहित, रजनी ठाकुर, सुंषमा विक्रम सिंह, परम यादप, प्रदीप पटैल, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अमर सींग, दिनेश रैकवार, कमला निषाद, गीता लोधी, डी.पी. पटेल, मदन सुमन, राव, लाखन सिह, उबेद गोरी, शंभु राय, बंसत कुशवाहा, हरमिन्दर राजपाल, एम.एम. राही ने राष्टीय ध्वज के सलामी देते हुए कहा कि पूर्व में हमारे कांग्रेस के राजनेताओं इस देश में कल कारखाने युवाओं के रोजगार के लिए अनेको स्थान बनाये किन्तु वर्तमान भाजपा सरकार राज्य की हो अथवा केन्द्र की महत्वपूर्ण इमारते वन संपदा एव अन्य को बेच रही है। अमित बुधौल्या, प्रदीप नायक, रियाज खान, जावेद रोजान, ए.के चिश्ती, खिल्लू ठाकुर, बाबू चौहान, सलीम बैटरी, सलामत अली, अलीम खान, डिम्पल सेन, गज राज सींग वकील कुरैशी, संतोष अहिरवार, मानक अहिरवार, शेरू कछवाहा, कैलाश राय सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।मुनि श्री प्रमाणसागर जी की भव्य आगवानी आज..
दमोह। संत
शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के परम प्रभावक
शिष्य गुणायतन, शंका समाधान, भावनायोग प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज
का भोपाल चातुर्मास के उपरांत मंगल विहार श्री सम्मेद शिखर की ओर चल रहा है
आगामी 31 दिसंम्वर को मुनिसंघ का मंगल प्रवेश कुंडलपुर में होगा एवं बड़े
बाबा के दर्शन करेंगे। रविवार को मुनि संघ की बांसा में भव्य अगवानी उपरांत आहारचर्या संपंन हुई। दोपहर में शंका समाधान उपरांत शाम को एकलव्य विश्वविद्यालय में मुनि संघ की अगवानी की गई। सोमवार को सुबह मुनि संघ दमोह नगर में मंगल प्रवेश अवसर पर सागर नाका जैन मंदिर से भव्य अगवानी की जाएगी। तत्पश्चात मुनि संघ नेमीनगर जैन मंदिर पहुचेगा जहां प्रवचन उपरांत आहारचर्या तथा दोपहर में विहार होगा।
मुनिसंघ एवं गुणायतन के मध्यक्षेत्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन विद्या वाणी ने बताया मुनि श्री का रविवार को बासा में मंगल प्रवेश हुआ इस अवसर पर मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने कहा कि आज बासा ग्राम में दो वर्ष पश्चात फिरसे आने का संयोग बना.. उन्होंने कहा कि आप लोग हाई बे पर बसे हो निश्चित भाग्यशाली हो, जंहा
गुरुओं का सहजरूप से आगमन होता रहता है तथा बासा का नाम हमारे साथ तो बहन
सुनिता दीदी का कत्था बाला परिवार पूरी तरह से जुड़ा होंने के कारण प्रायः
हर प्रसंग में बासा का नाम आ ही जाता है उन्होंने संपूर्ण बासा समाज को
आशीर्वाद देते हुये कहा कि आप लोगों ने यंहा मुनि श्री दुर्लभ सागर महाराज
के सानिध्य में पाषाण का मंदिर बनाने का जो बीड़ा उठाया है वह साधारण कार्य
नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण कार्य है उसे आप सभी लोग मिलकर पूर्ण करेंगे साथ
ही उन्होंने कहा कि आपके यंहा उदार सागर महाराज का भी जन्म स्थल है तथा
एक क्षेत्र का भी निर्माण किया है निश्चित ही यह सब बाहर की चीजें है लेकिन
यह सब तभी घटता है जब हमारे अंदर वैसी दृष्टि प्रकट होती है।
फुटेराकलॉ में समवशरण विधान 30 दिसंबर से
फुटेराकलॉ।
धर्म नगरी फुटेराकलॉ में सकल जैन समाज फुटेराकलॉ के द्वारा 30 दिसंबर 2025
से 4 जनवरी 2026 तक भव्य एवं ऐतिहासिक श्री 1008 समवशरण महामंडल विधान का
आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पूर्व वर्ष 2011 एवं 2017 में
ग्राम में सिद्धचक्र महामंडल विधान जैसे भव्य आयोजन संपन्न हो चुके हैं,
किंतु समवशरण विधान का आयोजन प्रथम बार फुटेराकलॉ में किया जा रहा है। इसी
कारण समाजजनों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं उल्लास का वातावरण है ।
यह आयोजन बा. ब्र. अजय जी (झापन) के निर्देशन में संपन्न होगा। आयोजन की
तैयारियों को लेकर सकल जैन समाज द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएँ की जा
रही हैं। घटयात्रा व ध्वजारोहण से होगा शुभारंभ.. आयोजन
के प्रथम दिवस 30 दिसंबर को भव्य घटयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाजजन
पारंपरिक वेशभूषा में धर्मध्वजा के साथ सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात
ध्वजारोहण कर समवशरण महामंडल विधान का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। 3 जनवरी
को चक्रवर्ती दिग्विजय यात्रा तथा अंतिम दिवस श्रीजी की भव्य शोभायात्रा
नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी तथा साथ ही अंतिम दिवस ही नगर भोज
का आयोजन किया जाएगा | इस
भव्य आयोजन में आसपास के ग्रामों के साथ-साथ विभिन्न जिलों एवं प्रदेशों
से विद्वान, श्रद्धालु, साधक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सभी संप्रदायों के
लोग सहभागिता करेंगे । आयोजन स्थल को वृहद पंडाल , आकर्षक सजावट, प्रकाश
व्यवस्था के साथ समवशरण की रचना भी की जायेगी । दैनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा.. प्रतिदिन
प्रातःकाल जाप, अभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात विधान प्रारंभ होगा।
इंद्र-इंद्राणियाँ समवशरण की महिमा का गुणगान करते हुए मंडल पर विधिवत अर्घ
अर्पण करेंगी। दोपहर में धर्मसभा एवं प्रवचन होंगे, जिनमें आत्मशुद्धि,
संयम और अहिंसा का संदेश दिया जाएगा। सायंकाल महाआरती तथा रात्रि में बाहर
से आये कलाकारों एवं संगीतकार द्वारा भक्ति, सांस्कृतिक एवं धार्मिक
प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।
समवशरण का आध्यात्मिक महत्व.. जैन
धर्म में समवशरण का अत्यंत विशिष्ट एवं दिव्य महत्व है। समवशरण वह अलौकिक
सभा है, जहाँ तीर्थंकर भगवान के केवलज्ञान प्राप्ति के पश्चात समस्त जीवों
के कल्याण हेतु दिव्य उपदेश प्रदान किए जाते हैं। इस सभा की विशेषता यह है
कि इसमें मनुष्य, देव, पशु-पक्षी सभी बिना किसी भेदभाव के समान भाव से
भगवान की वाणी को सुनते हैं।
दिखने लगी हैं फिल्म फेस्टिवल की तैयारियाँ
दमोह में आगामी 10 और 11 जनवरी को होने वाले बुन्देलखण्ड फ़िल्म फेस्टिवल एवं फ़िल्म पर्यटन समागम की तैयारियाँ अब दिखने लगीं हैं। बुन्देलखण्ड फ़िल्म फेडरेशन की टीम पिछले कुछ दिनों से दमोह में सक्रियता दिखा रही है। फेडरेशन की टीम के द्वारा फेस्टिवल की तैयारियों का जायजा लिया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष श्री अखिलेश निगम द्वारा बताया गया कि इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए कलाकारों और फिल्मों के पंजीयन हो रहे हैं। चुनिंदा कलाकारों को बॉलीवुड के मेहमानों के साथ दो दिन सत्रों में शामिल होने का मौका मिलेगा। चुनिंदा फिल्मों को अवार्ड और पुरुस्कार वितरण होगा।
11 जनवरी की शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अवार्ड, पुरुस्कार और सम्मान वितरण के साथ समापन होगा। कार्यक्रम में कलाकारों और फिल्मों के पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क है।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुन्देलखण्ड में फ़िल्म निर्माण का वातावरण तैयार करना और बुन्देलखण्ड में फ़िल्म पर्यटन के साथ नये रोजगार का सृजन करना है। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय और जिला प्रशासन के सहयोग से बुन्देलखण्ड फ़िल्म फेडरेशन कर रहा है। छतरपुर से आई टीम में डॉ. अखिलेश निगम, दीपक नायक, रज्जू राजा, सौरभ मिश्रा, योगेन्द्र योगी और दमोह टीम से इम्तियाज चिश्ती शामिल रहे।
0 Comments