Header Ads Widget

हिंदू सम्मेलन हेतु अक्षत-कलश वितरण.. जैन मिलन द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर.. हटा मे कर्मा देवी स्वागत द्वार लोकार्पण.. फुटेरा में श्रीजी यात्रा पर पुष्‍पवृष्टि.. मुनि श्री प्रमाण सागर जी का कुण्डलपुर से विहार.. यादव महासभा जिलाध्यक्ष के लिये रायसुमारी

हिंदू सम्मेलन हेतु अक्षत एवं कलश वितरण कार्यक्रम 
दमोह। जिले में 15 से 30 जनवरी तक आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियां और 4 जनवरी को होने वाले कलश और ध्वज स्थापना के लिए टोली सदस्यों के लिए कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  श्री शिव हनुमान मंदिर जेल लाइन दमोह में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न बस्तियों में आयोजित होने वाले सम्मेलन के दायित्ववान कार्यकर्ताओं को आयोजन से जुड़ी जानकारीयों के साथ कलश वितरण किया गया।
इस दौरान मुख्य वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को कार्यक्रम से जुडी जानकारियों से अवगत कराते हुए कहा कि यह आयोजन गैर राजनीतिक और किसी संघटन का नहीं होकर समाज के लोगों का है और नगर की 20 बस्तियों में इस कार्यक्रम को आयोजित कराया जाएगा। इसे सफल बनाने हेतु सम्मेलन में समाज के हर वर्ग, हर जाति, हर तबके के महिला, पुरुषों और बच्चों को आमंत्रित करते हुए समाज को एक और मजबूत बनाना है। हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के हर तबके को एक साथ जोड़कर समाज के बीच पनपने वाले जाति और वर्ग की वैमनस्यता को खत्म करना और उनके बीच सामाजिक समरसता लाना है। इस आयोजन में हर समाज के मातृ शक्ति, युवा, अनुभवी और सामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के साथ प्रत्येक परिवार और व्यक्ति को जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य समाज को एक, मजबूत और शक्तिशाली बनाना है क्योंकि संगठित समाज ही मजबूत और सशक्त राष्ट्र की नींव होगी।
हिंदू सम्मेलन अंतर्गत 4 जनवरी 2026 को नगर के मंडल और बस्ती में तय किए गए आयोजन स्थल पर पूजन अर्चन के साथ कलश और ध्वज स्थापना की जाएगी। इसके बाद सम्मेलन तिथि को मंडल और बस्ती के सभी वर्गों के लोगों की उपस्तिथि में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम होंगे। सम्पूर्ण आयोजन में होने वाले सम्मेलन के लिए जिन स्थानों का चयन किया गया है दमोह नगर अंतर्गत महाराणा प्रताप उपनगर में जबलपुर नाका , नेमीनगर , स्वामी विवेकानंद, जटाशंकर, बेलाताल, न्यू दमोह, केशव उपनगर में विजयनगर , झूलेलाल, हिरदेपुर, सागर नाका, गायत्री बस्ती, गजानन उपनगर अंतर्गत गजानन, राधा रमन, महाकाली, शोभा नगर, धरमपुरा, पलंदी उपनगर अंतर्गत नरसिंह, लोको इमलाई, गुरुनानक उपनगर की बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम  होंगे
जैन मिलन द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
दमोह  जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा बंसल हॉस्पिटल सागर के सहयोग से आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर रविवार को चौधरी मंदिर धर्मशाला, फुटेरा वार्ड क्रमांक 2 में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से 800 से अधिक नागरिकों ने पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर जैन, राष्ट्रीय संयोजक स्वास्थ्य एल सी जैन, क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती कविता बजाज, श्रीमती समीक्षा बजाज, डॉ चेतन जैन, डॉ आई सी जैन, डॉ सुदेश जैन, मनोज जैन मंटू की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अतिथियों ने संबोधन के साथ बंसल हॉस्पिटल सागर के चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया । शिविर में बंसल हॉस्पिटल सागर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श दिया गया। शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों में डॉ. रोहित कुमार नामदेव (मूत्र रोग एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन), डॉ. विकास गुप्ता (किडनी रोग एवं ट्रांसप्लांट फिजीशियन), डॉ. महेन्द्र पाल सिंह (कैंसर सर्जन), डॉ. शिवम गौर (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन), डॉ. किशोर कोसेलिया (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. चेतन वि. शेंडे (ऑर्थोपेडिक एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन), डॉ. विजय भास्कर राव (जनरल, लेप्रोस्कोपिक एवं लेजर सर्जन), डॉ. अभिषेक जैन (नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं फेको सर्जन), डॉ. अजय जैन (डायबिटीज, कार्डियोमेटाबोलिक एवं क्रिटिकल केयर), तथा डॉ. राघवेन्द्र नरेला (मुख एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन), डॉ आशी जैन फिजियोथैरेपिस्ट शामिल रहे।
शिविर के दौरान मूत्र रोग, किडनी, हृदय, कैंसर, न्यूरो व स्पाइन, हड्डी रोग, नेत्र रोग, डायबिटीज तथा दंत रोगों से संबंधित मरीजों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। आयोजन में जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा अध्यक्ष मुकेश जैन माम्मा, संजीव शाकाहारी, सचिंद्र जैन, अवध जैन शिक्षक, राकेश हरदुआ, जवाहर जैन, अरुण जैन कोर्ट, दिलेश चौधरी, सुधीर जैन, विनय जैन, विवेक डबुल्या, महेंद्र जैन सोमखेड़ा, सुनील वेजीटेरियन, शैलेंद्र मयूर, राजेश हिनौती, राकेश पलंदी, आनंद बीएसएनल, सौरभ महिंद्रा, संतोष अविनाशी, प्रमोद बड़कुल, राजेश ओशो का विशेष सहयोग रहा। संचालन विवेक डबुल्या एवं आभार संजीव शाकाहारी ने प्रकट किया।
हटा मे कर्मा देवी स्वागत द्वार का भव्य लोकार्पणं  
हटा नगर के माँ कर्मा देवी चौराहा (अंधियारा बगीचा) पर नवनिर्मित माँ कर्मा देवी स्वागत द्वार लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  मुख्यातिथि हटा विधायक उमा देवी लालचंद खटीक, आमंत्रित अतिथि महेश पप्पू साहू सतना, प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर साहू, प्रदेश महामंत्री कमलेश नायक, प्रदेश मीडिया प्रभारी लखन साहू, पन्ना जिला काशीराम साहू, नारायण साहू, बालचंद्र साहू, शरण साहू, भगवत, अनिल, रामचरण साहू, अध्यक्ष मैहर जिला अध्यक्ष दीपक साहू,युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद साहू, तहसील अध्यक्ष मैहर रामेश्वर गुड्डू साहू, सतना जिला अध्यक्ष दीपेंद्र साहू, नागोद अध्यक्ष कमलेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ नेमा द्वारा माँ कर्मा की आरती कर की गई। 
अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं फूल माला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने कहा कि संगठन में शक्ति है एवं विधायक जी से एक बार मात्रा कहा था और उन्होंने एक महीने में ही हमारी मांग को पूरा करते हुए माँ कर्मा देवी के नाम से समाज के लिए गौरवशाली स्वागत द्वार समर्पित किया है। हम उनका धन्यवाद ज्ञापित करते है और मांग करते है कि रनेह, हिनोता, मड़ियादो, हिंडोरिया आदि क्षेत्र में भी स्वागत द्वार लगाए जाएं एवं हटा साहू समाज के लिए 100 बाय 100 की शासकीय भूमि प्रदाय की जाये। विधायक उमा देवी खटीक ने  कहा कि  आपने जो मांगे रखी है, उन्हें हम पूरा करने का प्रयास करेंगे, इस दौरान उन्होंने मंच पर विराजमान समाज के वरिष्ठ जनो का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया और द्वार का लोकार्पण किया।  विधायक प्रतिनिधि लालचंद खटीक ने कहा कि उक्त स्थान माँ कर्मा देवी के नाम से प्रस्ताव हम मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखेगे और हर हाल में गजट प्रकाशन करवाएंगे
कार्यक्रम में माँ कर्मा देवी के भजनों की प्रस्तुतियां लोकगीत गायक महेंद्र दुबे मंडली द्वारा दी गई। समाज के वरिष्ठ जनो का सम्मान युवाओ द्वारा किया गया। हटा टीआई सुधीर कुमार बेगी का सम्मान भी साहू समाज द्वारा किया गया एवं उनकी पीड़ित मानवता की सेवा भावना की प्रसंसा की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका अदा करने वाले युवाओं का सम्मान भी किया गया।  आभार प्रदेश महामंत्री कमलेश नायक, जिला अध्यक्ष बल्लू नारायण प्रसाद साहू, संचालन गजेंद्र साहू शिक्षक द्वारा किया गया। समापन खिचड़ी प्रसाद वितरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में रनेह साहू समाज अध्यक्ष श्याम नायक, महेंद्र साहू दमोह, हिनोता अध्यक्ष विनोद साहू, अन्नू साहू, मड़ियादो, फतेहपुर कुंडलपुर अध्यक्ष रामकुमार कुम्मी साहू, किशुनगंज गोविंद साहू सहित बड़ी संख्या में हटा साहू समाज के वरिष्ठ एवं युवा वर्ग की उपस्थिति रही।

फुटेराकलॉ में सौधर्म ने की श्री जी यात्रा पर पुष्‍पवृष्टि  
दमोह । धर्मनगरी फुटेराकलॉ में पंचदिवसीय समवशरण विधान का श्री जी की रथयात्रा के साथ समापन हुआ । जिनबिम्‍ब को रथयात्रा में विराजमान कर भरत-चक्रवर्ती, सौधर्म इंद्र, बाहुबली और कुबेर द्वारा ग्राम के मुख्‍य मार्गो से निकाली गई । श्रद्धालुओं द्वारा चवर ढुराये तथा धर्म ध्वजा फहरा कर  विधान के समापन की खुशी जाहिर की गई । मुख्‍य रथ के साथ छ: घोड़ा बग्गियों में जिनवाणी जी सिर पर रखकर श्रद्धालु निकले। घर-घर पर श्रीजी की आरती की गई । सभी मुख्‍य पात्र, अष्‍टकुमारियां , लोकांतिक देव अपनी राजशाही भेष-भूषा में शामिल हुए ।
सभी श्रद्धालु सफेद और केसरिया रंग के परिधान में तथा पुरूष सिर पर सफेद टोपी पहने हुए नंगे पैर से चलते हुए नजर आए । बाजार प्रांगण में बा.ब्र अजय भैया, बा.ब्र. समकित भैया द्वारा प्रवचन में सभी समुदायों की मौजूदगी रहीं । श्रीजी रथयात्रा में रामबाई सिंह परिहार, अशोक पटैल दमोह , अरविंद पटैल मंडल अध्‍यक्ष , निर्मल कुमार जैन , अमित व्‍या मंडल उपाध्‍यक्ष, संतोष मोदी, प्रमोद राय, प्रेमशंकर राय, प्रदीप असाटी, चतुर्भुज गर्ग, जयराम असाटी , राजेश असाटी सहित समस्‍त ग्राम ने यात्रा में सहभागिता की। दोपहर में नगर भोज आयोजन सुभाषचंद जैन,अमित व्‍या, नमन व्या परिवार द्वारा कराया गया। मीडिया प्रभारी भूपेन्‍द्र जैन, संयम जैन द्वारा बताया गया कि सायं काल में विधान को संपन्‍न कराने में समस्‍त सहयोगियों, एवं आगंतुको का सम्‍मान किया गया ।
मुनि श्री प्रमाण सागर जी का कुण्डलपुर से विहार
कुंडलपुर दमोह ।विश्व विख्यात सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में पूज्य बाबा के दर्शनार्थ एवं मुनि श्री प्रमाण सागर जी ससंघ का सानिध्य पाने देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भक्तों का कुण्डलपुर में आना निरंतर जारी रहा वहीं आज भी पूज्य बड़े बाबा के चरणों में अभिषेक करने श्रद्धालु भक्तों का ताता लगा रहा पांच दिवसीय बड़े बाबा के चरणों में प्रवास के उपरांत मुनि श्री संघ का विहार बांदकपुर की ओर हो गया । रात्रि विश्राम देव डोगड़ा ग्राम में हो रहा। संभवतः मुनि श्री संस्कारधानी जबलपुर की ओर बढ़ रहे हैं जहां 108 मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन आयोजित किया जा रहा है।
मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज ने पूज्य बड़े बाबा की पावन नगरी, संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की साधना स्थली में संत निवास के सामने प्रकृति की सुंदर छटा युक्त प्रांगण में बहुचर्चित शंका समाधान कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तों की शंकाओं का समाधान देते हुए कहा कि बार-बार व्रत की भावना भाना चाहिए, व्रत का स्मरण सदैव करना चाहिए। एक ब्रह्मचारिणी दीदी ने शंका रखी की मुनि श्री आपने बड़े बाबा की इतनी एनर्जी कैसे पाई। मुनिश्री ने समाधान देते हुए कहा अपने आप को बड़े बाबा के चरणों में अर्पित कर दिया वहां जो बरस रहा था आत्मसात कर लिया। णमोकार मंत्र के विषय में की गई शंका का समाधान करते हुए मुनि श्री ने कहा यह स्वयं सिद्ध मंत्र है ।सिद्ध नहीं करना पड़ता, मंत्र जपना होता है ।
जप लिया तो काम बन गया। इसमें कोई भी बीजाक्षर नहीं सीधा-साधा मंत्र है। इसे सीधा पढ़ो या उल्टा पढ़ो जैसे पढ़ना हो पढ़ो किसी भी स्थिति में पढ़ो मारण उच्चारण में इसका कोई प्रयोग नहीं।  इस मंत्र के एक अक्षर पढ़ने से 60 सागर के कर्म का क्षय होता। एक बार णमोकर मंत्र जपने से 500 सागर के कर्म का क्षय हो जाता है ।जो णमोकर मंत्र जप ले उसका उद्धार होता है। प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने बताया कि ।एक और ब्रह्मचारिणी दीदी ने मुनि श्री से निवेदन किया कि गुरुदेव कुण्डलपुर आकर आपको इतना तो समय देना चाहिए जिससे हम सारी बहनें संतुष्ट हो सके। मुनि श्री  उपस्थित जनसमूह से ही पूछ बैठे यह लोग क्या कभी संतुष्ट हो जाएंगे ।मुनिश्री ने कहा कभी संतुष्ट होना नहीं। मुनि श्री ने बताया कि गुरुदेव ने कहा था लोगों को संतुष्ट करने कभी मत जाओ ।उनकी प्यास जगाने जाओ। धर्म क्षेत्र में धर्म हेतु निष्ठा आवश्यक है धर्म भावना जगाओ। निष्ठा गहरी कीजिए बच्चों में भी कर्तव्य बोध जगाइए। 
बांदकपुर समाज ने श्रीफल भेंट करने निवेदन किया

बांदकपुर जैन समाज ने सरपंच सुनील डाबोलिया के साथ देव डोगरा पहुंचकर 108 मुनि  श्री प्रमाण सागर महाराज जी के दर्शन कर श्रीफल भेंट कर बांदकपुर आने के लिए निवेदन किया।
यादव महासभा जिलाध्यक्ष के लिये हुई रायसुमारी
दमोह।
प्रदेश यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार यादव दमोह प्रभारी यादव महासभा चुनाव के प्रबल दावेदारों में मुकेश यादव पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत संदीप यादव आबकारी ठेकेदार परम यादव वर्तमान अध्यक्ष यादव महासभा शालू यादव संजय यादव अध्यक्ष व्यापारी संघ पवन यादव पूर्व जनपद सदस्य वर्तमान शहर अध्यक्ष यादव महासभा रघुनाथ यादव तेंदूखेड़ा कृष्ण यादव युवा अध्यक्ष यादव महासभा घनश्याम यादव नरेंद्र यादव तोलाराम यादव जनपद अध्यक्ष तेंदूखेड़ा भागचंद यादव संग्रामपुर महेंद्र यादव खेड़ा चिंतामणि यादवकुमारी शिवराज यादव कुमारी विजय यादव जगदीश यादव बाबा एवं बुजुर्ग युवा साथी उपस्थित रहे।
हॉकी दमोह की महिला टीम अगले दौर मे..  हॉकी दमोह कोषाध्यक्ष राजेश सालोमन  विकास जैन ने बताया कि बालाघाट मे खेली जा रही सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता मे हॉकी दमोह को धार हॉकी से वाई मिलने पर अगले दौर मे पहुंच गई
हॉकी दमोह महिला टीम के कोच रियाज सहायक कोच अरमान मैनेजर परवीन के मार्गदर्शन मे सफल हो रही टीम को शुभकामनाये हॉकी दमोह के सदस्यो ने दी है..

Post a Comment

0 Comments