Header Ads Widget

हटा में रुद्र पूजा सोमनाथ शिवलिंग दर्शन.. फुटेरा में चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा, नोहटा में नशामुक्ति रैली, बम्होरी में निःशुल्क नेत्र शिविर, समाज सेवियों ने कंबल, विश्वकर्मा महिला मोर्चा ने गरम कपड़े बांटे.. महिला साक्षरता कक्षाओ का समापन..

उपकाशी हटा में रुद्र पूजा सोमनाथ शिवलिंग दर्शन  
दमोह। उपकाशी के नाम से प्रसिद्ध आस्था की पावन नगरी हटा में सोमनाथ शिवलिंग भारत यात्रा के शुभ अवसर पर भव्य रुद्र पूजा एवं शिव आराधना का आयोजन किया गया। भगवान गौरीशंकर एवं जगतजननी मां चंडी की इस पावन भूमि पर हजारों शिव भक्तों ने चमत्कारिक सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर नव वर्ष की शुरुआत आध्यात्मिक उल्लास के साथ की। इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत वातावरण में भजन, कीर्तन एवं विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। जिले भर से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के कारण संपूर्ण क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से शिवमय हो उठा।
वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ वातावरण.. बैंगलोर से पधारे आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी शिव तेज जी के पावन सानिध्य में विधिपूर्वक शिव पूजा एवं रुद्र पूजा का आयोजन किया गया साथ ही पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्र अभिषेक और वैदिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। श्रद्धालुओं ने शांत चित्त से भगवान शिव की आराधना कर सुख, शांति एवं कल्याण की कामना की। रुद्राभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं ने पवित्र सोमनाथ शिवलिंग के दर्शन किए। भक्तों ने इसे अपने जीवन का सौभाग्यपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि इस आयोजन से उन्हें आंतरिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई।
पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। आयोजकों एवं स्वयंसेवकों के समन्वय से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सोमनाथ शिवलिंग भारत यात्रा का यह पड़ाव हटा के श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बन गया। आयोजन में आर्ट ऑफ लिविंग वैदिक धर्म संस्थान की राज्य समन्वयक मनीषा लुंबा, स्वामी शिव तेज जी, बीडीएस जोनल कॉर्डिनेटर पद्मश्री मुद्गल, पार्थिव शिवलिंग निर्माण आचार्य रज्जन प्रसाद और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल का विशेष योगदान रहा।आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक आशुतोष सुहाने एवं वरिष्ठ स्वयंसेवकों में राजबहादुर पटेल, उदयभान पटेल, गौरव सिंघई, शिव राय, संदीप राय, पवन बत्रा, अभिषेक सुहाने, अनिल पटेल, आनंद नामदेव, ऋतिक गुप्ता, मनोज चौरसिया एवं शोभित फौजदार ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं भजन मंडली के गायक हर्ष पटेल एवं उनकी टीम ने अपने सुमधुर भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
फुटेराकला में चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा निकली
फुटेराकला में श्री समवशरण महामंडल विधान के अंतर्गत शनिवार को भव्य भरत चक्रवर्ती की दिग्‍विजय यात्रा ढोल, नगारो के साथ बग्गियों में बैठकर पूरे गांव के मुख्य मार्गों से निकाली गई । यह कार्यक्रम  अजय भैया जी के निर्देशन में हो रहा है | संगीत मंडल द्वारा देव, शास्त्र, गुरु के गुणो का गान भजन गाकर किया गया । समस्त समाजो के लोगो ने इस यात्रा में सहभागिता की । विधान के मुख्य पात्रों ने इंद्र, इंद्रानी की भेष-भूषा में दिग्विजय यात्रा मे शामिल हुए । दिग्विजय यात्रा में लोगों को मिष्टान्न और फलो का वितरण किया गया । पूरे गांव में भरत चक्रवर्ती के स्‍वागत में रंगोली बनायी गई । यात्रा में धनपति कुबेर द्वारा रत्नो की वर्षा की गई । यात्रा पंडाल से शुरू होकर, बाजार,बस स्‍टेण्‍ड से होते हुये मुख्‍य मार्गो से पुन: पंडाल में पहुंचे ।
पुलिस विभाग द्वारा भी यात्रा एवं संपूर्ण कार्यक्रम में सहयोग रह रहा है । सभी समूदायों के लोगों द्वारा  अपने घरों में यात्रा का स्वागत किया गया । यात्रा में सभी समाजों के के लोग शामिल हुए| यात्रा में निर्मल कुमार जैन, कार्यकारी अध्यक्ष अमित जैन व्‍या ,विमल जैन बटियागढ़, जयराम असाटी, पुरूषोत्‍तम सिंह , राजेश असाटी योगेश खरे ,लकी श्रीवास्तव, रुपेश साहू, नन्हे पटेल, बबलू खान, जाहिद खान सहित गांव के समस्‍त ग्रामवासियों की उपस्थिति रहीं । 04 जनवरी को रविवार को नगर भोज का आयोजन किया जाना है । जिसमें गांव के समस्‍त लोगों को भोज में आमंत्रित किया गया है । यह नगर भोज व्‍या परिवार फुटेराकलॉ द्वारा किया जा रहा है । मीडिया प्रभारी भूपेन्‍द्र जैन, संयम जैन द्वारा बताया रात्रिकाल में भरत-बाहुबली के नाटक का मंचन किया गया । भरत-बाहुबली दोनों सगे भाई होते है । चक्रवर्ती बनने के लिए भरत अपने भाई से युद्ध करते है । जिसमें बाहुबली और भरत के मध्‍य तीन युद्ध किए गए । नेत्र युद्ध, जल युद्ध, मल्‍ल युद्ध । तीनों युद्धों में बाहुबली जीतते है । अपने भाई से राज-पाट के लिए लड़ने के बाद तथा जीतने के बाद बाहुबली को वैराग्‍य आ जाता है । नाटकीय  मंचन अंशुल जैन टीकमगढ़  टीम के द्वारा किया जा रहा है |
नोहटा में राष्ट्र शौर्य समृद्धि 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 
नोहटा में राष्ट्र शौर्य समृद्धि 51 कुण्डीय  गायत्री महायज्ञ, नोहटा के प्रथम चरण में आज नोहटा में मुख्य सड़कों पर विशाल नशामुक्ति रैली का आयोजन हुआ। इस रैली में स्थानीय भाई बहिनों के अलावा जिले भर से आए समय दानी भाई बहिनों की उपस्थिति विशेष रूप से देखी गई। लाउड स्पीकर से नशा विरोधी नारे और प्रेरणाप्रद उद्बोधन नोहटा निवासियों को भी उद्वेलित कर रहे थे। नशा नाश की जड़ है भाई इसके फल अतिशय दुखदाई, दारू पीने में क्या शान गली गली होता अपमान। हृदय स्पर्शी नारे लगाते हुए रैली वापिस यज्ञ आयोजन स्थल पर पहुंचीं। रैली के पूर्व यज्ञ स्थल पर कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ विभाग और महिला बाल विकास विभाग की एक बड़ी गोष्ठी संपन्न हुई।
इस गोष्ठी को संबोधित करते हुए स्वास्थ विभाग की अधिकारी श्रीमती ममता गुप्ता ने कहा कि हम लोग तो वैसे ही अपनी सरकारी नौकरी के माध्यम से अपना परिवार तो चला ही रहे है साथ हो सौभाग्यशाली है कि महिलाओं को स्वस्थ रखने में, गर्भवती महिलाओं को सरकारी सुविधाएं पहुंचाने में अपना कार्य कर रहे है। इसके साथ एक सौभाग्य और मिल गया है कि नोहटा में आगामी 6 जनवरी से प्रारंभ हो रहे 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में कन्या कौशल शिविर में नारी जागरण का और अच्छा संदेश सुनने मिलेगा और गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार निःशुल्क कराने का अवसर मिल रहा है, जिसके माध्यम से नई पीढ़ी को गर्भ से ही संस्कारवान बनाया जाता है। 
इंजिनियर सत्येंद्र सिंह ने नारी को सशक्त बनाने सरकारी प्रयासों की प्रशंसा, महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। वरिष्ठ गायत्री परिजन अर्जुनलाल पटेल,रतनलाल अग्रवाल, भूपेंद्र तिवारी ने  संबोधित किया। गायत्री शक्तिपीठ दमोह से भागीदारी करने आरजू लाल पटेल, सरेंडर अग्रवाल, लक्ष्मण विश्वकर्मा, लम्बडदार राठौर, भूपेंद्र तिवारी, स्वर्णलता गर्ग, भूरन रैकवार सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
बम्होरी बकस्वाहा में निःशुल्क नेत्र शिविर संपन्न 
बम्होरी बकस्वाहा में निःशुल्क नेत्र शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर के संयोजक श्री मनीष जैन रहे। शिविर में डॉ. अरविंद मिश्रा, श्री मनीष यादव एवं श्री विजय पांडे का विशेष सहयोग रहा। शिविर के दौरान कुल 105 मरीजों की ओपीडी की गई। इनमें से 28 मरीजों को चित्रकूट रेफर किया गया। जरूरतमंदों को 40 निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा 55 लोगों को निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।
आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक माह की 3 तारीख को नियमित रूप से निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समय पर आंखों की जांच एवं उपचार की सुविधा मिल सके। इस शिविर को सफल बनाने में श्री चंद्रकुमार जैन, श्री सुबोध जैन एवं श्री किशोरी रजक का सराहनीय सहयोग रहा। उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक पहल की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया।
आदिवासी क्षेत्र में 60 जरूरतमंदों को कंबल बांटे
दमोह।जिले की जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत आने वाले ग्राम सगरा के पंडरी रामपुर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों के लिए समाजसेवियों द्वारा सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर आदिवासी क्षेत्र में 60 जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड से राहत मिल सके। इस सेवा कार्य का नेतृत्व समाज सेवी शेरा जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने समाजसेवियों के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। कंबल वितरण के दौरान ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी।
समाजसेवी शेरा जैन ने कहा कि “कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। यह कंबल वितरण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो। कार्यक्रम में मिट्ठू यादव, भोला सेठ, रविराज, मनोज राजपूत, महबूब खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। यह पहल न केवल समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देती है, बल्कि दूसरों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करती है। ऐसे समय में जब ठंड अपना प्रकोप दिखा रही है, समाजसेवियों द्वारा किया गया यह प्रयास मानवता के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

श्री विश्वकर्मा महिला मोर्चा ने गरम कपड़े बांटे..  दमोह। श्री विश्वकर्मा महापंचायत महिला मोर्चा दमोह द्वारा आज का सर्द मौसम और कड़ाके की ठंड को देखते हुए श्री जटाशंकर धाम मंदिर के प्रांगण में ठंड से परेशान ज़रूरत मंद लोगो को गरम कपड़े शॉल कंबल वितरित किए गए साथ ही सबके लिए स्वल्पाहार भी कराया गया ।

ज़िलाध्यक्ष श्रीमती एकता विश्वकर्मा ने बताया कि हमारी महिला मोर्चा जरुतमन्दों की मदद करने के लिए प्रयासरत रहती है ।इस नेक कार्य में महिला मोर्चा की सचिव श्रीमती रूपा शर्मा कोषाअध्यक्ष श्रीमती संगीता विश्वकर्मा श्रीमती अनुष्का, अवनी, स्नेहा उपस्थित रहे।

महिला साक्षरता जागरूकता कक्षाओ का समापन
दमोह।  शिक्षा केवल बच्चों के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के उत्थान का मार्ग है। इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरियां की शिक्षिका श्रीमती शीला पटेल द्वारा नववर्ष के अवसर पर एक अनूठी पहल की शुरुआत की थी। शीतकालीन अवकाश (छुट्टी) के दिनों का सदुपयोग करते हुए उन्होंने ग्राम की महिलाओं के लिए तीन दिवसीय महिला साक्षरता एवं जागरूकता कक्षाओ का आयोजन किया था। कार्यक्रम का शुभारंभ01 जनवरी 2026 से  हुआ था जिसका आज सावित्रीबाई फुले जन्म जयंती 03 जनवरी समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति गरिमा मिश्रा उप पुलिस निरीक्षक, श्रीमति संगीता श्रीधर जनपद सदस्य पथरिया, शिक्षक मोहन सिंह ठाकुर, श्री शेरू सिंह परिहार की उपस्थित रहीं। 
महिलाओं को संबोधित करते हुए  अतिथियो  ने कहा कि एक शिक्षित महिला पूरे परिवार को शिक्षित बनाती है। उन्होंने शिक्षिका शीला पटेल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि छुट्टी के दिनों सब जहा आपने घर परिवार के सा घूमने जाते हे वहा इस स्कूल की शिक्षिका इस प्रकार का निस्वार्थ कार्य समाज हित के लिए कर रही है जो  प्रेरणादायक है। शिक्षिका शीला पटेल ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को सर्वांगीण रूप से सशक्त बनाना है। शिविर में महिलाओं को हस्ताक्षर करना और सामान्य पठन-पाठन सिखाना विशेष ध्यान दिया है

Post a Comment

0 Comments