ब्राह्मण समाज की नाबालिग छात्रा को ढूढ़ने ज्ञापन
दमोह।
करीब डेढ़ महीने पहले ब्राह्मण समाज की एक कक्षा 10 वी की छात्रा का अपहरण
कर लिया गया था जिस के विषय में बाकायदा अपराध भी पंजीबद्ध किया गया किंतु
इतना लंबा समय हो जाने के बाद भी आज दिनांक तक दमोह पुलिस छात्रा को बरामद
नहीं कर पाई जबकि पीड़ित परिजनों ने तमाम साक्ष्य सबूत मोबाइल नंबर पुलिस
को सौंपे फिर भी नतीजा सिफर रहा ।
इसी घटनाक्रम से पीड़ित होकर ब्राह्मण समाज
के प्रतिनिधि मंडल ने आज पीड़ित परिवार के साथ एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक
दमोह के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें आगामी तीन दिवस में बालिका को बरामद
करवाने की बात ब्राह्मण समाज द्वारा कही गई। सम्पूर्ण कार्यवाही पर ब्राह्मण
समाज के जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय एवम मनीष नगाइच ने बताया के पुलिस द्वारा
नाबालिग की बरामदगी के जो प्रयास आज दिनांक तक किये गए हैं वह नाकाफी रहे
हैं,प्रतिनिधि मंडल द्वारा इस गम्भीर मामले में पुलिस अधीक्षक से दो
टीमें गठित करने की एवम सायबर एक्सपर्ट को तलाशी में लगाने की बात कही।
जिस
पर पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित किये जाने एवम सायबर टीम को ट्रेसिंग पर
लगाने का कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया है। वहीँ
पीड़ित परिवार ने आगामी तीन दिनों बालिका के बरामद न होने पर आगामी दिनों
में 13 तारीख को मुख्यमंत्री के नोहटा आगमन पर उनके समक्ष प्रदर्शन की बात
कही है। ज्ञापन के दौरान ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल व पीड़ित
परिवार की उपस्थिति रही। जिन्होंने नाबालिग के बरामद न होने पर 13 फरवरी
को नोहटा में मुख्यमंत्री के समक्ष आत्मदाह की बात कही है।
जनसुनवाई में 251 आवेदनों पर सुनवाई
दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये हितग्राहियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 251 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में 17 आधार कार्ड एवं 210 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। जिले के ग्राम नोहटाएअभाना सहित चिन्हित 25 पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान 23 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें शत्.प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया गया।
मां गंगा के किनारे 38 दिन का कल्पवास
दमोह। मां गंगा के किनारे 38 दिन का कल्पवास महेश पटेल जी मुकदम ग्राम पंचायत चंपत पिपरिया तहसील पथरिया जिला दमोह जी ने 38 दिन मां गंगा मां यमुना मां सरस्वती जी के त्रिवेणी संगम में अपना कल्पवास कर साधना आराधना करते हुए मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। जहां व्यक्ति साधना तपस्या के मूलभूत कर्तव्यों से विमुख हो रहा है जहां पर हमारे महेश पटेल मुकदम दादा जी ने समाज को प्रेरणा देते हुए बताया कि वास्तव में यदि मां गंगा मां यमुना मां सरस्वती जी का यदि पूर्ण आशीर्वाद चाहते हैं तो मां के निर्देशन में चलना ही होगा तब त्याग पुरुषार्थ के बल पर ही मां का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है और जब 38 दिन तक प्रयागराज जैसी नगरी में जहां त्रिवेणी संगम के तट पर मां का कल्पवास किया और अपने ग्रह निज निवास चंपत पिपरिया में प्रवेश किया तभी हमारे प्रांतीय प्रवक्ता बाबूलाल विश्वकर्मा जी एवं संभागीय सचिव संजय पटेल जी भैया सोमनाथ पटेल जी ने श्री फल देकर सौजन्य भेंट की।

रत्नेश सोनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त
दमोह। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन पर
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिले के अंतर्गत संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान
के तहत पथरिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पर रत्नेश सोनी की नियुक्ति तत्काल
प्रभाव से की गई है। पार्टी नेतृत्व को आशा एवं
विश्वास है कि नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की
नीतियों, सिद्धांतों एवं संगठनात्मक अनुशासन के अनुरूप कार्य करते हुए
ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे
आमजन की समस्याओं को संगठन एवं नेतृत्व तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का
कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस संगठन
को नई मजबूती मिलेगी। नवीन कॉग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया रत्नेश सोनी की
नियुक्ति पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर लक्ष्मण सिंह, पार्षद शुभम
चौबे, दीपक जैन, राहुल चंदेल, अमर सिंह, अभिषेक यादव, अजय पटेल, दिग्विजय
सिंह, अजय ठाकुर, मोहित सिंह, योगेश गोलू सराफ, सुरेंद्र रघुवंशी, नरेश
राठौर, राजपाल ठाकुर, अरविंद अवस्थी, पूरन कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, पार्षद
पीर अली सहित कार्यकर्ताओं ने बधाई शुभकामनाए दी एवं सभी कार्यकर्ताओं में
उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

0 Comments