Header Ads Widget

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की समीक्षा बैठक में भाजपा को आड़े हाथों लिया.. आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा रैली ज्ञापन.. पीएमयूएम शिक्षक संघ द्वारा तृतीय आर्थिक सहयोग मुहिम 20 फरवरी तक..

भाजपा आपस में लड़ाने की राजनीति करती है- हेमंत लारिया.. दमोह। जिला अनुसूचित कांग्रेस कमेटी के विभाग की समीक्षा बैठक प्रदेश से अनुसूचित विभाग के जिला प्रभारी हेमंत लारिया के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी हेमंत लारिया ने कहा कि भाजपा विवादित मुददो को उठाकर राजनीति करती है। वह एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने का काम कर रही है। आज जो पंचायत/वार्ड समितिया बन रही है। उनमें अनुसूचित वर्ग की अधिक से अधिक भागेदारी की जाये। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा कहा कि भाजपा ने अनुसूचित वर्ग में सेंध मारकर वोटे तो हथिया लिया किन्तु आज अनुसूचित वर्ग भी जान चुका हैं कि उनका हित कांग्रेस पाटी ही कर सकती है। 

अनुसूचित वर्ग के जिलाध्यक्ष अजय जाटव ने कहा कि उनके जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में मजवूती से काम कर रहे है। वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, प्रदीप पटेल, अमर सिह, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दृगपाल सिंह, बसंत कुशवाहा, प्रदेश महासचिव मुकेश रोहिताश, मंजीत यादव, अफजल खान, शमीम कुरेशी, प्रवेन्द्र चंद्राकर, मदन सुमन, रियाज खान ने भी अपने संबोधन में कहा कि अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष पर पूर्व में भाजपा द्वारा नजरबंद करवाया किन्तु बगैर भयभीत हुए वह अपने संगठन के साथ आम जनता की लड़ाई लड़ रहे है। इस अवसर पर अशोक ठाकुर, गोपाल रैकवार, खिल्लू ठाकुर, पप्पू लारिया, हुकुम पटेल, मनमोहन मानक अहिरवार, नरेश प्रशांत अहिरवार, करण बैन, कुलदीप अहिरवार, संजू अहिरवार, ए.के. चिश्ती, दीपक अहिरवार, राजा अहिरवार, जित्तू अहिरवार, बाबू चौहान, समेंत अनेको अनुसूचित वर्ग के पदाधिकारियें कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा रैली एवं ज्ञापन.. दमोह। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के माध्यम से आज 8 फरवरी को मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिलों में एक साथ माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन माननीय जिला कलेक्टर महोदय जी को दिए जा रहे हैं इसी श्रृंखला में दमोह में भी संगठन के द्वारा ज्ञापन दिया गया ज्ञापन के पूर्व जिले के प्रत्येक विकास खंडों से सैकड़ो अध्यापक शिक्षक साथी एवं महिला शिक्षक साथी जिला कलेक्ट्रेट के बाहर एकत्रित हुए उपस्थित साथियों के द्वारा अपनी अपनी लंबित मांगों के संदर्भ में उद्बोधन दिए गए एवं एक विशाल रैली निकाल कर मप्र सरकार से निवेदन किया गया की यशाशीघ्र हमारी सभी मांगे यदि पूर्ण नहीं होती है तो आगामी समय में तालाबंदी हड़ताल की जाएगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी मध्य प्रदेश सरकार शासन प्रशासन की होगी..

 कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों ने एक साथ मोबाइल निकाल कर ई अटेंडेंस ऐप डिलीट किया और कल से अटेंडेंस न लगाने की सामूहिक शपथ ली और जिले के प्रत्येक अध्यापक साथियों से निवेदन किया कि कोई भी साथी अटेंडेंस नहीं लगाएगा तभी हमारी जीत होगी ज्ञापन में निम्न मांगों को रखा गया। अध्यापक शिक्षक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करते हुए पुरानी पेंशन ग्रेच्युटी एवं अवकाशों का नगरीकरण का लाभ दिया जाए एवं क्रमन्नति और समयमान वेतनमान दिया जाए। अध्यापक संवर्गों को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति 1 जनवरी 2026 से आठवें वेतनमान का लाभ दिया जाए। अध्यापक संवर्ग के लिए लागू की गई दोषपूर्ण अटेंडेंस व्यवस्था बंद की जाए अन्यथा यह व्यवस्था स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के समस्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी लागू की जाए। हमारे संपर्क के दिवंगत अध्यापक साथियों के आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए। सितंबर 2022 की हड़ताल अवधि में रोकी गई वेतन का भुगतान तुरंत किया जाए।
तीन संतान वाले कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्रवाई से मुक्त किया जाए एवं संवर्ग को कैशलेस मेडिकल क्लैंप की सुविधा दी जाए। विगत वर्षों में अध्यापक संवर्ग से सेवा निवृत होने वाले शिक्षकों की सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करके ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाए। हमारे संवर्ग  की सेवा निवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए एवं अन्य वरिष्ठ कार्यालय की तरह स्कूलों में भी शनिवार का अवकाश दिया जाए इसके अतिरिक्त हमारे संवर्ग की अन्य सभी लंबित मांगे यथाशीघ्र पुरी की जाए। ज्ञापन कार्यक्रम में संवर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव जिला अध्यक्ष मुकेश सराफ  जिला उपाध्यक्ष सुनील सोनी जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभय भट्ट महेंद्र दीक्षित ताहिर खान सुरेंद्र चौबे ब्लॉक अध्यक्ष उमेश तिवारी रोहिणी प्रसाद  दिलीप द्विवेदी बहादुर सिंह मातृशक्ति के रूप में श्रीमती रीता मारिया शीला पटेल पूजा असाटी रश्मि ठाकुर मनीषा प्यासी वंदना जैन गायत्री तंतवाय अर्चना मुड़ा संध्या तंतवाय नीलू श्रीवास्तव मांडवी चौबे सपना जैन अदिति लाल सहित अनेक महिला शिक्षिकाएं उपस्थिति रही कार्यक्रम में सभी से आग्रह किया गया यदि शासन प्रशासन शीघ्र हमारी मांगे पूर्ण नहीं करता है तो 12 अप्रैल को भोपाल में प्रदेश स्तरीय विशाल प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें मध्य प्रदेश के लाखों शिक्षक साथी एकत्रित होंगे। 
पीएमयूएम शिक्षक संघ द्वारा तृतीय आर्थिक सहयोग मुहिम 8 से 20 फरवरी तक.. दमोह। पीएमयूएम शिक्षक संघ के प्रांत संयोजक पवन खरे ने बताया कि पीएमयूएम शिक्षक संघ द्वारा संचालित कर्मचारी कल्याण कोष योजना में पंजीकृत शिक्षक किशुन लडिया का स्वर्गवास हो गया था कर्मचारी कल्याण कोष योजना में पंजीकृत होने से इस योजना के तहत संबधित परिवार का आर्थिक सहयोग किया जाता है जिसके तहत इस परिवार का आर्थिक सहयोग 8 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक किया जा रहा यह सहयोग संगठन द्वारा सभी पंजीकृत सदस्यों से सिर्फ 60 रुपया निर्धारित किया किया गया संबधित परिवार को आर्थिक सहयोग करने के लिए संबधित परिवार के खाता न एवं क्यूआर कोड पीएमयूएम की साइड पर उपलब्ध करा दिए गए सभी सभी पंजीकृत सदस्य संबधित परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर आर्थिक संबल प्रदान करें। 
संस्थापक सतीश खरे प्रांत अध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया सह संस्थापक ब्रजेश असाटी प्रांत महासचिव मुकेश नेमा प्रांत महामंत्री विनोद राठौर श्रीमती प्रमिला सगरे श्रीमती कृष्णा साहू श्री मती सुनीता वर्मा श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव संभागीय अध्यक्ष ग्वालियर एवं दमोह जिले के पदाधिकारी कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश असाटी कोषाध्यक्ष मोहन ठाकुर गिरजा प्रजापति प्रमोद प्रजापति बैजनाथ नामदेव ओमप्रकाश नामदेव ओम प्रकाश विश्वकर्मा मानसिंह लोधी मयंक सोनी अनिल मिश्रा देवेंद्र ठाकुर मनोज नामदेव पंकज जैन पुरुषोत्तम पटेल श्रीकांत पटेल देशराज यादव तख़त सिंह लक्ष्मण पटेल रामरतन अजय रोहित पारस साहू विजय सिंह लोधी सभी पदाधिकारियों ने पंजीकृत सदस्यों से संबधित परिवार को आर्थिक सहयोग करने की अपील की। सभी पंजीकृत सदस्य संबधित परिवार का आर्थिक सहयोग अवश्य करें।

Post a Comment

0 Comments