भगवान सुपारसनाथ जी का मोक्ष कल्याणक मनाया
दमोह।
जैन धर्म के साथ में तीर्थंकर भगवान सुपारस नाथ जी का निर्वाण कल्याणक
महोत्सव सभी जैन मंदिरों में भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री
पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर जी
एवं आचार्य श्री समाज सागर जी के शिष्य मुनि श्री पदम सागर जी महाराज के
ससंघ के सानिध्य में मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाते हुए निर्वाण लाडू चढ़ाया
गया।
रविवार को प्रातः बेला में श्री जी के अभिषेक
शांति धारा के साथ भगवान सुपारस नाथ जी की भी शांति धारा बोलिया लगाकर
भक्ति भाव के साथ की गई। तत्पश्चात मुनि श्री के सानिध्य में निर्वाण कांड
के साथ मोक्ष कल्याणक मनाते हुए निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। निर्वाण लाडू
समर्पित करने का सौभाग्य वंदना संजय सराफ, रूही नानू सराफ परिवार को
प्राप्त हुआ।
ज्ञान चरित्र के बिना अधूरा-मुनि पदम् सागर जी.. इस
अवसर पर पूज्य मुनि श्री पदम सागर जी महाराज ने मंगल उद्बोधन में कहा
जिसके पास ज्ञान है किंतु चरित्र नहीं है तो ज्ञान अधूरा ही माना जाएगा
श्री ज्ञान सागर जी महाराज गृहस्थ अवस्था में प्रकाड विद्वान थे पंडित
भुरामल के नाम से प्रसिद्ध थे अपार ज्ञान होने के बाद भी उन्होंने चरित्र
को अंगीकार किया और मुनि दीक्षा ली..
और आचार्य ज्ञान सागर बने आचार्य बनने
के बाद उन्होंने अनेक शास्त्र लिखें आप संस्कृत पढ़ रहे हैं किंतु पढ़ने
वाला विद्वान यदि शुद्ध नहीं पढ़ रहा है तो आपके उच्चारण में सदैव वही शब्द
आएंगे एक बार संस्कृत का उच्चारण गलत होने से वही उच्चारण बार-बार आप का
निकलता है. इसलिए जिनको अच्छा ज्ञान है उन्ही विद्वॉन से संस्कृत पढ़ना
चाहिए।
मुनि श्री के सानिध्य में आगामी अष्टानिका पर्व पर श्री सिद्ध चक्र
महामंडल विधान आयोजन की रूपरेखा तय की जा रही है। वही प्रतिदिन प्रात 9
बजे से मुनि श्री के मंगल प्रवचन होते हैं। 10 बजे मुनिश्री आहार चर्या को
निकलते हैं। आज मुनि श्री का पड़गाहन करके अपने चौके में ले जाकर आहार कराने
का सौभाग्य श्रावक श्रेष्ठी अरविंद इटोरिया परिवार को प्राप्त हुआ।
नशे से दूरी है जरूरी- मीना मसराम: पर कलेक्टर
दमोह। कृषि उपज मंडी सागर नाका दमोह में मासिक महाआरती संपन्न की गई। समापन के उपरांत दमोह एडीएम मैडम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित जन्म समुदाय से कहा कि नशे से दूरी है जरूरी।
दमोह। कृषि उपज मंडी सागर नाका दमोह में मासिक महाआरती संपन्न की गई। समापन के उपरांत दमोह एडीएम मैडम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित जन्म समुदाय से कहा कि नशे से दूरी है जरूरी।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय
महासचिव आरती सिंह जी ने कहा साधना सर्वोपरि है लेकिन परोपकार के बिना
साधना अधूरी है हमें समाज में फैली हुई विकृतियों को दूर करना है समाज को
नशा मुक्त मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है
आज भगवती मानव कल्याण संगठन से जुड़कर लाखों परिवार नशा मुक्त होकर खुशहाली
का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल जी
ने कहा कि गुरुवर ने विश्व के सभी मानव के प्रमुख तीन कर्तव्य बताए हैं
अपने धर्म की रक्षा करना दूसरों के धर्म का सम्मान करना अपने समाज की अपने
सामार्थ के हिसाब से सेवा करना एवं अपने राष्ट्र की रक्षा करना आज समाज में
विभिन्न प्रकार की विकृतियां फैली है..
उन विकृतियों को दूर करने के लिए
गुरुवर ने हमें तीन विचारधाराए प्रदान की हैं उन पर चलकर हम समाज की उन
विकृतियों को दूर कर सकते हैं क्योंकि जब तक हमारा राष्ट्र सुरक्षित नहीं
है ना हम सुरक्षित हैं ना हमारा धर्म सुरक्षित है समाज में फैली जातिवाद
छुआछूत भ्रष्टाचार जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए गुरुवर ने हमारा
मार्गदर्शन किया है गुरुवर ने कहा है कि जब तक हम अपने आहार व्यवहार एवं
विचारों में परिवर्तन नहीं करेंगे तब तक हमारा जीवन सफल नहीं बनेगा हमें
सात्विक आहार करना चाहिए जिससे हमारे अच्छे विचार आए और अच्छे विचार से
हमारे अच्छे कार्य अपने आप हो जाएंगे जिससे संस्कारबान व्यवस्थित समाज की
कल्पना की जा सकती है। इसी कड़ी में संभागीय सचिव बहन साधना सेन जी ने कहा
कि गुरुवर श्री समाज के लिए नशे मांस से मुक्त चरित्रवानों का जीवन जीने के
लिए प्रेरित कर रहे हैं जिससे समाज में फैली कुरीतियां से समाज को बाहर
निकाला जा सके। इसी कड़ी में भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश
तोमर ने कहा कि आज भगवती मानव कल्याण संगठन का गठन परम पूज्य गुरूवर
श्री शक्तिपुत्र भगवान ने समाज कल्याण के लिए जन-जन के कल्याण के लिए किया
है जिससे समाज को नशे मांस से मुक्त करके धर्म आध्यात्मिक की ओर बढ़ाया जा
सके जिससे समाज ब्रह्म मुहूर्त में उठ करके मां की साधना करें मां की
आराधना करें जिससे पूरे दिन की दिनचर्या अच्छी कार्यों में पर्रिणत होती
है।भगवती मानव कल्याण संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ अजमेर सिंह जी ने कहा कि
शक्तिपुत्र भगवान ने जो नशा विरोधी जन आंदोलन चला रखा है इसको और गति देने
की आवश्यकता है कि जो शराब माफिया है जो आज समाज के लिए जो नशा परोसा जा
रहा है इस नशे से युवा पीढ़ी का पतन हो रहा है एवं युवा नशे की दलदल में और
ग्रसित होते जा रहे हैं जिससे आगे आने वाले युवा पीढ़ी का पूरा भविष्य
बर्बाद होता चला जा रहा है इस नशे को रोकना ही हमारा धर्म कर्म और कर्तव्य
बनता है। संचालन संभागीय सचिव संजय पटेल ने एवं आभार व्यक्त संभागीय संगठन मंत्री पंडित राकेश तिवारी ने किया एवं आए हुए सभी मां भक्तों ने प्रणाम कर शक्ति जल व प्रसाद प्राप्त
किया।
खेजरा हनुमान मन्दिर में टीम उम्मीद का14वां स्वच्छता अभियान.. दमोह।
टीम उम्मीद के द्वारा लगातार साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के अंतगर्त हर बार
नई पहल के साथ स्वच्छता कार्य किए जा रहे हैं. पूर्व में बेलाताल पार्क,
पीडब्ल्यूडी पार्क, सर्किट हाउस पहाड़ी,स्वच्छता के साथ ट्रैकिंग अभियान,
साइकिल अभियान, भदोली बावड़ी में स्वच्छता के बाद इस रविवार को प्राचीन
हनुमान मंदिर खेजरा के परिसर के आस-पास फ़ैली गंदगी को साफ किया गया।
स्वच्छता
ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में उम्मीद
टीम के राकेश राठौर, कृष्णा पटेल, माधव पटेल, शिवम सोनी, महेंद्र सिंह
लोधी, मनोज गुप्ता, जितेंद्र अहिरवाल, दीपक राजपूत, अर्जुन प्रताप सिंह,
योगेन्द्र सिंह, दीपेश अहिरवाल व नगर पालिका से असद शेख शामिल रहे। उम्मीद
टीम प्रमुख हरीश पटेल ने कहा लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता की बेहद
कमी है. कम से कम हमे अपने देवस्थानों के आस-पास तो स्वच्छता बनाए रखना
चाहिए. हम भगवान के मंदिर आते हैं तो उन्हें अर्पित करने के बाद नारियल के
जूट, मिठाई के खाली पैकेट, तेल की, गुलाब जल की, पानी की खाली शीशीया, फूल
मालाएं, आदि बाहर फेंक कर गंदगी फ़ैलाकर चले जाते हैं।
हम सब अपने घर के
देवस्थानों के आस-पास तो सफाई रखते हैं पर शहर के देव स्थानों के परिसरों
के समीप भारी मात्रा में कचरा फ़ैलाते रहते हैं, जो सही नहीं है. जो भारी
मात्रा में कचरा फ़ैला हुआ है उसके लिए पुन: अगले सप्ताह स्वच्छता अभियान
चलाया जाएगा. सुबह स्वच्छता अभियान के वक्त आस-पास के निकल रहे लोगों ने और
दर्शन के लिए मंदिर आए हुए श्रद्धालुओं ने टीम उम्मीद के अभियान की सराहना
की और साथ ही उन्होंने भी स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।







0 Comments