नोहलेश्वर महोत्सव के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रम
दमोह। नोहटा में आयोजित 10 दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव के दूसरे दिन प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने दीप प्रज्जवलन कर एवं भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के दंडी स्वामी जी महाराज विधायक हटा उमादेवी खटीक पूर्व विधायक बंडा प्रदुम्नसिंह लोधी सत्येन्द्र सिंह लोधी अमित बजाज ब्रज गर्ग रूपेश सेन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। इस अवसर पर संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया।

संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा सौभाग्य का विषय है कि आज नोहलेश्वर महोत्सव के शुभारंभ दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम शुरू हुआ है और यह नोहलेश्वर महोत्सव आने वाले समय में अपनी और भी प्रतिष्ठा हासिल करेगा। इस दृष्टि से बहुत सारे कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। आज बहुत सारे स्कूलों के छोटे.छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दी हैं। अब मुख्य प्रस्तुति का समय आया है। निश्चित रूप से सभी को नोहलेश्वर महोत्सव की बहुत.बहुत शुभकामनाएँ और सभी को मैं आमंत्रित करता हूँ कि आइए और नोहलेश्वर महोत्सव का आनंद लीजिए।
विधायक हटा उमादेवी खटीक ने कहा नोहलेश्वर महोत्सव का यह कार्यक्रम बहुत ही हर्ष का और गरिमामयी है सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे क्षेत्र की ग्रामीण प्रतिभायें हैं उनको उभरने का मौका मिला है और मंच मिला। हमारे जिले को यह कार्यक्रम गौरांवित कर रहा है। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा बहुत की शानदार रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसे दर्शकों द्वारा बहुत ही सराहा गया। मेले में शासकीय योजनाओं से संबंधी स्टाल भी लगाये गये है।स्वास्थ्य शिविर में 890 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण.. नोहटा महोत्सव मेला में 07 फरवरी को पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर के द्वितीय दिवस में 890 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमे से 51 मरीजों को आगे के उपचार हेतु बस के माध्यम से भोपाल भेजा गया । स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 76 व्यक्तियों की गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई एवं निःक्षय अभियान के तहत 60 व्यक्तियों का किया गया। सभी के स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण के बाद प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी द्धारा शिविर में आए दिव्यांग लोगों को ट्राई साइकिल सुनने की मशीन आदि प्रदान की।
धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा मानवता की सेवा मनुष्य के मूल कर्तव्य-संध्या शुक्ला.. दमोह।
भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के
संयुक्त तत्वाधान में तेन्दूखेड़ा में चल रहे अखंड श्री दुर्गा
चालीसा पाठ का समापन आज दिनांक 7 फरवरी को दोपहर 12 बजें सम्पन्न हुआ।
समापन की बेला में उपस्थित जन समुदाय को गुरुवर श्री की विचारधारा से अवगत
कराते हुए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा
बहन सिद्धाश्रम रत्न संध्या शुक्ला जी ने कहा धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा एवं
मानवता की सेवा करना मनुष्य के मूल कर्तव्य हैं यह गुरुवर श्री की मूल
विचारधारा एक व्यवस्थित समाज के जीवन जीने के लिए है.. संगठन की केंद्रीय
अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा सिद्धाश्रम रत्न बहन पूजा शुक्ला जी ने कहा परम
पूज्य गुरुवर श्री श्री शक्तिपुत्र जी महाराज द्वारा प्रदत्त तीन धाराएं
पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय
शक्ति चेतना पार्टी द्वारा जहां भी इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं वहां
पर दिव्य शक्तियों का संगम सुनिश्चित है जिस प्रकार गंगा जमुना सरस्वती
त्रिवेणी तीनों धारा संगम में बहती हैं उसी प्रकार जनकल्याण आत्म कल्याण
समाज कल्याण के लिए परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र जी महाराज द्वारा यह तीनों
विचारधाराए समाज को प्रदत्त की गई है जिसमें स्नान करने से स्वता ही मानव
जीवन सफल हो जाता है शक्ति स्वरूपा बहन ने कहा की मां हर पल आपको बुलाती है
एक कदम आगे बढ़ा कर तो देखें मां का आशीर्वाद प्राप्त होने लगेगा आज गुरुवर
श्री की विचारधारा पर चलकर लाखों परिवार नशा मुक्ति मांसाहार मुक्त एवं
चरित्रवणों को जीवन जीते हुए खुशहाली का जीवन यापन कर रहे हैं.. भारतीय शक्ति
चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न सौरभ जी
ने कहा कि आज वर्तमान की सरकारें समाज को मुद्दों से भटक रही है जिसमें आज
समाज नशे में लिप्त होता जा रहा है बेरोजगारी चरम सीमा पर है भ्रष्टाचारी
चरम सीमा पर है धर्म पाखंड आडंबर चरम सीमा पर है इन तमाम चीजों को आज
जागरूक करने की आवश्यकता है जब तक समाज जागरूक नहीं होगा तब तक शिक्षा
स्वास्थ्य व्यवस्थित व्यवस्थाएं संचालित नहीं की जा सकती उपस्थित जन समुदाय
में सैकड़ो लोगों ने नशा मुक्ति मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान जीवन जीने का
संकल्प लिया मंच का संचालन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के र्प्रांतीय
प्रवक्ता बाबूलाल विश्वकर्मा जी ने किया एवं आभार व्यक्त प्रदेश अध्यक्ष
युवा मोर्चा सनिल कुमार यादव जी द्वारा किया गया। अंत में आये हुए सभी मां
भक्तों ने प्रणाम कर शक्ति जल व प्रसाद प्राप्त किया।
प्राची पटेल ने उत्तीण की नेट परीक्षा.. दमोह। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की छात्रा प्राची पटैल ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस उपलब्धि से महा विद्यालय एवं वाणिज्य विभाग का नाम गौरवान्वित हुआ है। प्राची पटैल की इस सफलता पर वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पवन कुमार जैन ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि प्राची की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ एसके अग्रवाल सहायक प्राध्यापक कु एकता मसीह अतिथि विद्वान डॉ गोविन्द गुप्ता एवं अतिथि विद्वान श्री पवन कुमार अहिरवाल ने भी प्राची पटैल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 Comments