Header Ads Widget

परीक्षा पर चर्चा का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न.. भिलौनी स्कूल में स्मार्ट पैनल से सीधा प्रसारण.. झलोन के श्री चंदा प्रभु जिनालय की वर्षगांठ पर महामस्तकाभिषेक.. संगठन के केंन्द्रीय अध्यक्ष का तेन्दूखेड़ा आगमन आज..

परीक्षा पर चर्चा का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

दमोह। परीक्षा पर चर्चा का जिला स्तरीय कार्यक्रम दमोह जिले की महिला शक्ति की उपस्थिति में समारोह पूर्वक आयोजित किया गया स्थानीय एमएलबी विद्यालय दमोह में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रंजीता गौरव पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत दमोह रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती डॉक्टर मंजू धर्मेंद्र कटारे उपाध्यक्ष जिला पंचायत ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत दमोह की युवा अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राजू ठाकुर उपस्थित रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के द्वारा किया गया आयोजन का प्रयोजन प्राचार्य डॉ आलोक सोनवलकर ने प्रस्तुत किया और कहां कि यह परीक्षा पर चर्चा का नोवा संस्करण है। डीईओ एसके नेमा डीपीसी मुकेश द्विवेदी और एपीसी मोहन राय ने छात्रों को संबोधित किया। डॉक्टर मंजू कटारे ने रोचक शैली में छात्रों के प्रश्नों का जवाब दिया। श्रीमती रंजीत पटेल ने कहा कि सफलता के लिए अथक मेहनत और कड़ी परिश्रम की आवश्यकता है यह केवल विद्यार्थी जीवन में अनुशासन से ही संभव है कार्यक्रम में रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बोर्ड की छात्राओं के सम्मान में प्रेरक गीत प्रस्तुत किए गए। 
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में युवा नाटच मंच के अध्यक्ष रंगकर्मी राजीव अयाची ने कला कौशल और परीक्षा में समय प्रबंधन पर रोचक प्रेरणा देकर छात्रों को उत्साहित किया राजीव ने कहा केरियर के क्षेत्र असीमित है और विद्यार्थियों की उड़ान भी असीमित है कार्यक्रम में 1000 से अधिक छात्राएं उपस्थित रही सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सजीव प्रसारण देखा कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती श्रुति राजपूत और सपना जैन ने किया। आभार प्रदर्शन आरबी सिंह और डीपी सेन ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम के द्वारा किया गया।
भिलौनी स्कूल में स्मार्ट पैनल से सीधा प्रसारण
दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करने एवं उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का शासकीय माध्यमिक शाला भिलौनी में स्मार्ट पैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
उन्होंने बताया कि परीक्षा को बोझ न मानकर एक अवसर के रूप में लेना चाहिए। साथ ही यह भी समझाया कि केवल महत्वपूर्ण प्रश्नों को याद करने के बजाय पूरे पाठ्यक्रम पर ध्यान केंद्रित करना अधिक लाभदायक होता है जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता के अवसर बढ़ते हैं। आज के समय में पढ़ाई के साथ.साथ स्किल का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है बल्कि भविष्य में करियर निर्माण में भी मदद मिलती है।
श्री चंदा प्रभु जिनालय में महामस्तकाभिषेक
दमोह। झलोन में श्री चंदा प्रभु जिनालय में पंच कल्याणक गजरथ महोत्सव की 12वीं वर्षगांठ पर अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर मूलनायक चंदा प्रभु भगवान का महा मस्तकाभिषेक भक्ति भाव से संपन्न हुआ। प्रथम कलश का सौभाग्य विनोद जैन / रोहित जैन परिवार, द्वितीय कलश का सौभाग्य आयुष जैन कालू परिवार को तथा तृतीय कलश का सौभाग्य राजेंद्र जैन, जितेंद्र जैन एवं दीपक जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इसके उपरांत शांति धारा करने का सौभाग्य सचिन जैन एवं सौरभ जैन परिवार को मिला।
दोपहर में जिनालय में शांति विधान का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सायंकाल पवन जैन एवं दिनेश जैन परिवार की ओर से भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंड-बाजे एवं बग्गी के साथ समाजजनों ने प्रभात फेरी के रूप में महा आरती लेकर नगर भ्रमण करते हुए जिनालय प्रांगण में प्रवेश किया, जहां विधिवत महा आरती संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर जैन समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा एवं उल्लास से ओतप्रोत रहा। 
केंन्द्रीय अध्यक्ष का तेन्दूखेड़ा आगमन आज
दमोह।  माता आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा की असीम कृपा से परमहंस योगीराज धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद एवं निर्देशन में जनकल्याण आत्मकल्याण एवं विश्व शांति स्थापित करने हेतु माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा की आरती महा आरती 5 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं शक्ति चेतना जन जागरण शिविर के माध्यम से समाज में परिवर्तन किया जा रहा है इसी क्रम में गुरुवर श्री के निर्देशन में दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन दिनांक 6 एवं 7 फरवरी को किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन पूजा शुक्ला जी का आगमन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी का एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी जी एवं सिद्धाश्रम चेतना अधीश जी का शुभ आगमन इस कार्यक्रम में होगा अतः समस्त जाति धर्म संप्रदाय के धर्म प्रेमी जनता का आवाहन किया जाता है कि इस पुनीत कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने को धन्य बनाएं।

Post a Comment

0 Comments