Header Ads Widget

जैन नन्हे मंदिर में मुनि संघ के सानिध्य में बेदी शिलान्यास.. बाल विवाह मुक्त प्रचार रथ यात्रा का समापन.. कुष्ठ विकृति बचाव शिविर का आयोजन.. रंजरा स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन..

नन्हे मंदिर में बेदी शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न

दमोह। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नंदी मंदिर जी में जैन धर्म के छठवें तीर्थंकर भगवान पदम प्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं त्रिमूर्ति बेदी शिलान्यास कार्यक्रम गुरुवार को मुनिश्री पदम सागर जी महाराज के ससंघ के सानिध्य में भक्ति में उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रावक श्रेष्ठी जनों ने बढ़ चढ़कर बोलियां लेते हुए पंच शिलाओं को स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समय सागर जी के मंगल आशीर्वाद से श्री नन्हें मंदिर जी में जीर्णोद्धार एवं त्रिमूर्ति बेदी निर्माण कार्य किया जा रहा है। गुरुवार को प्रातः बेला में मुनि श्री पदम सागर जी महाराज के मुखारविंद से श्री जी के अभिषेक शांति धारा के साथ पदम प्रभु भगवान का मस्तकाभिषेक संपन्न हुआ। पदम प्रभु भगवान की पूजन के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। तत्पश्चात त्रिमूर्ति बेदी शिलान्यास स्थल पर मुनि श्री के मंगल प्रवचन संपन्न हुए। 
प्रतिष्ठाचार्य सुरेश शास्त्री, आशीष अभिषेक शास्त्री, स्वतंत्र भैया आदि के निर्देशन में बेदी शिलान्यास की विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराई गई। इस अवसर पर अंजना देवेंद्र परस्वाहा परिवार, राजू नायक परिवार, डॉ गौरव नायक परिवार, नंदन लाल जी नायक टक्सल कंपनी परिवार, चंद्र कुमार, अभिषेक खजरी, महेंद्र करुणा, अरविंद इटोरिया, सौरभ नायक, नीतू जैन जगदलपुर, श्रीमती गुड्डी हरई, सौरभ जैन खजरी, पवन जैन चश्मा वाले, जीतू जैन सहित अनेक श्रावक जनों ने पंच शिलाओं के साथ अन्य शिलाओं को स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन मंदिर कमेटी अध्यक्ष नवीन निराला एवं आभार महामंत्री राजकुमार रानू ने व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर की विभिन्न जैन मंदिरों के पदाधिकारी के साथ सकल जैन समाज की मौजूदगी रही।
बाल विवाह मुक्त प्रचार रथ यात्रा का समापन
दमोह।
आकांक्षी ब्लॉक तेन्दूखेडा़ के विभिन्न गावों मे संकल्प समाज सेवी संस्था दमोह व्दारा एक्सिस टू जस्टिस परियोजना के तहत बाल विवाह रोकने एवं बाल अधिकारों के प्रति आम जन मे जागरुकता लाने 26 जनवरी 2026 से एक बाल विवाह मुक्त भारत प्रचार रथ निकाला गया। उक्त प्रचार रथ यात्रा का 05 फरवरी 2026 को ग्राम पतलौनी मे विधिवत मंचीय कार्यक्रम के साथ समापन किया गया। इस सम्बन्ध में संस्था के देवेन्द्र दुबे, सुजात खान ने बताया कि भारत सरकार व्दारा विगत 27 नवंबर 2025 से आगामी 08 मार्च 2026 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने 100 दिवसीय  अभियान चलाया जा रहा है।
सरकार के इसी अभियान के सशक्तिकरण को लेकर प्रचार रथ व्दारा आकांक्षी ब्लॉक तेन्दूखेडा़  के अनेक गावों एवं पंचायतों का भ्रमण किया गया। इस दौरान सभी ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियों ,नाबालिग बच्चों एवं उनके अभिभावको ं- पालकों को बाल विवाह से मुक्त व्यक्ति,समाज, गांव,पंचायत, जिला एवं देश बनाने सामुहिक शपथ भी दिलाई गई। अभियान के दौरान बच्चों के पालकों से वचन पत्र भी भरवाये गये। इस मौके पर प्रचार रथ के माध्यम से बच्चों के अधिकारों एवं उनके संरक्षण के बारे मे भी समझाया गया। प्रचार रथ यात्रा को गावों मे अच्छा समर्थन मिला। प्रचार रथ के समापन कार्यक्रम में अतिथि खुशबू तिवारी,सरपंच बेड़ी सदर, भारत सिंह, कृष्णा तिवारी, प्रतिभा लोधी, रितु विश्वकर्मा, दर्शन नामदेव आदि की विशेष भूमिका एवं उपस्थिति सराहनीय रही।
कुष्ठ विकृति बचाव शिविर का हुआ आयोजन
दमोह। जिला आयुष विंग अस्पताल में आयोजित कुष्ठ विकृति बचाव शिविर में सीएचसी हिंडोरिया से आए ग्रेड एक व दो विकृति वाले कुष्ठ रोगियों को जल तेल उपचार विधि के बारे में बताया गया। शिविर का शुभारंभ जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। उन्होंने कुष्ठ रोगियों को नियमित दवा खाने की सलाह दी एवं जल तेल उपचार विधि के बारे में भी बताया।
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रजनीश गांगरा ने हाथ, पैर तथा आंख की मांसपेशियों को ठीक करने हेतु सभी प्रकार के व्यायाम बताएं। शिविर के समापन पर डॉ. रीता चटर्जी द्वारा विकृति वाले मरीजों को टब एवं स्टूल वितरित किए गए, इस मौके पर डॉ. गौरव जैन, डॉ. प्रीति ठाकुर, कुष्ठ सुपरवाइजर रतन सिंह ठाकुर, एनएमए केआर पांडेय, संजय दुबे सहित कुष्ठ मरीजों की मौजूदगी रही।
रंजरा स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन.. 
दमोह। भारत सरकार की पहल पर शासकीय एकीकृत शाला रंजरा मे एक भारत श्रेष्ठ भारत योजनानुसार भारतीय संस्कृति को बढावा देने के उद्देश्य से प्राचार्या आभा नायक के दिशा निर्देशन मे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शाला परिवार के सहयोग से जिसमे फैन्सी ड्रेस का आयोजन हुआ। जिसमे निबंध मे प्रथम विशेषता लोधी नवमी द्वितीय प्रभंशुअठया  सातवी तृतीय भारती लोधी छठवी फेंशी ड्रेस मे प्रथम नंदनी यादव ने पंजाबी द्वितीय मोहनी पटेल ने काश्मीरी प्रस्तुति तृतीय रछा लोधी रही
प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियो को पुरस्कार प्रदान किए गए दसवी मे सर्वाधिक उपस्थिती के लिए काजल विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  ग्राम वासी बसु अठया जगत सिंह मरकाम लाखन सिंह दुर्गेश राठौर बैजंती प्रजापति सौरभ यादव चंदन सिंह अभिषेक पाठक तरेश मुडा रहे संचालन अनामिका ने किया।

Post a Comment

0 Comments