Header Ads Widget

नोहलेश्वर महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज, निकलेगी सांस्कृतिक चेतना यात्रा.. शिक्षक माधव पटेल राष्ट्रीय सेमिनार हेतु चयनित.. महाराजा अग्रसेन की 53 वीं महा आरती.. एक दशक उपरांत जीवन मुक्त सतगुरु का आगमन 9 को..

नोहलेश्वर महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज 

दमोह जिले के ऐतिहासिक नोहलेश्वर मंदिर परिसर, नोहटा में संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन एवं महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में 5 से 15 फरवरी तक आयोजित “नोहलेश्वर महोत्सव नोहटा 2026” के भव्य शुभारंभ को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर मंच, पंडाल, प्रकाश, ध्वनि, सुरक्षा, यातायात एवं दर्शकों की सुविधाओं की व्यवस्थाएं अंतिम रूप ले चुकी हैं।
महोत्सव का शुभारंभ 5 फरवरी को नोहटा नगर में विशाल चेतना यात्रा के साथ होगा। इस यात्रा में 70 से अधिक टोलियों द्वारा पारंपरिक सामूहिक बुंदेली लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। ढोल-नगाड़ों और लोकधुनों के साथ यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महोत्सव स्थल तक पहुंचेगी, जो पूरे क्षेत्र को सांस्कृतिक रंगों से भर देगी।इस दस दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भक्ति गायन, बुंदेली राई , कथक नृत्य, कवि सम्मेलन एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही विशाल मेले में आकर्षक दुकानें, फास्ट फूड स्टॉल, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, बुंदेली व्यंजन एवं गांव की पारंपरिक रसोई लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
महोत्सव संयोजक सत्येंद्र सिंह लोधी ने कहा कि नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। आयोजन समिति की क्षेत्रवासियों से अपील है कि वे इस ऐतिहासिक और आनंदमय आयोजन में सहभागिता कर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से महोत्सव की शोभा बढ़ाएं।
शिक्षक माधव पटेल राष्ट्रीय सेमिनार हेतु चयनित
दमोह। जिले की विकासखंड बटियागढ़ की मगरोन संकुल के जनशिक्षा केंद्र रोसरा की शासकीय एकीकृत माध्य. शाला भिलौनी की विद्यालय प्रबंधन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की कक्षागत सलंग्नता एवं सह शैक्षिक गतिविधियों में सहभागिता  में बाल कैबिनेट की भूमिका संबंधी सफलता की कहानी का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रीय सेमिनार के लिए किया गया है।
यह दूसरा अवसर है जब माधव पटेल को ये अवसर मिला और वे प्रदेश के इकलौते शिक्षक है जिनको एक से अधिकार वार सहभागिता मिल रही है पूर्व में 2020 में भी आप प्रतिभागी रहे है। नवाचार की प्रेरणा क्रियान्वयन के संबंध में शिक्षक माधव पटेल ने बताया कि कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर के स्वयं विद्यालय में जाकर शिक्षक की प्रयासों और नवाचारों के निरंतर प्रोत्साहन,जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा,डीपीसी मुकेश द्विवेदी के कुशल निर्देशन और प्राचार्य डाइट आरपी विश्वकर्मा द्वारा सीमेट भोपाल द्वारा प्रदाय लीडरशिप प्रशिक्षण में बताई सीखों को विद्यालय में लागू कर उनकी समीक्षा करने से नवाचार सफल हुआ।
धूमधाम से हुई महाराजा अग्रसेन की 53 वीं महा आरती.. दमोह अग्रवाल समाज के द्वारा प्रत्येक माह महाराजा अग्रसेन की महा आरती का आयोजन फुटेरा वार्ड दो स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर में किया जाता है जिसके क्रम में 53 में महा आरती का आयोजन किया गया। इस बार आरती की जजमानी अग्रवाल महासभा की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रमा अशोक अग्रवाल के द्वारा की गई पंडित बृजेश पाठक के सानिध्य में सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश माता लक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन का पूजन अर्चन किया गया जिसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया..
 प्रसाद वितरण किया गया आरती में मुख्य रूप से अग्रवाल महासभा के युवा संभागीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल  समाज दमोह के उपाध्यक्ष राज बहादुर अग्रवाल अग्रवाल जन जागरण समिति के अध्यक्ष स्वप्नेश अग्रवाल समाज के वरिष्ठ श्री द्वारका प्रसाद अग्रवाल विनोद केदार नंदकिशोर कुसुम माया रानी नीतू रिद्धि दीप्ति निशा कल्पना पुष्पा रानी गीता रश्मि अदिति अनन्या विशेष विराज आदित्य सफल आदि उपस्थित रहे।
एक दशक उपरांत जीवन मुक्त सतगुरु के पावन दर्शन
दमोह। 9 फरवरी को दमोह की पावन धरती पर जीवन मुक्त सतगुरु साई ईश्वर शाह साहिब का आगमन होने जा रहा है, जो 10 वर्ष 11 माह के लंबे अंतराल के बाद हो रहा है। इस अवसर पर दमोह और आसपास के क्षेत्रों में अपार उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। 
9 फरवरी की शाम 7 बजे सतगुरु साई ईश्वर शाह साहिब के पावन आगमन पर विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ गुरु चरणों में अपनी आस्था अर्पित करेंगे। इसके अलावा, 10 फरवरी सुबह 10 से तहसील ग्राउंड, दमोह में सतगुरु साहिब के पावन सानिध्य में विशाल श्हरे माधव सत्संग का आयोजन किया गया है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा, बल्कि प्रेम, सदभाव और मानवता के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाएगा। दमोह का हर कोना सत्संगमय होगा और हर हृदय हरे माधव नाम से गूंजेगा। जीवन मुक्त सतगुरु साई ईश्वर शाह साहिब का यह आगमन दमोह के इतिहास में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का स्वर्णिम अध्याय सिद्ध होगा।

Post a Comment

0 Comments