Header Ads Widget

राज्यमंत्री श्री पटेल ने स्वास्थ्य केंद्र लोकार्पित किया.. मंत्री शाह के समर्थन में अजा ज छात्र संघ.. मातृ-पितृ पूजन दिवस, महाशिवरात्रि पर 12 ज्योर्तिलिंगम स्थापना.. कैंसर रोग संबंधी CMI.. पुलवामा शहीदों की स्मृति में रक्तदान, स्वच्छता अभियान

राज्यमंत्री श्री पटेल ने स्वास्थ्य केंद्र लोकार्पित किया

दमोह। जब भी किसी क्षेत्र में विकास होता है तो उसका सीधा लाभ आमजन को मिलता है। पूर्व की स्थिति को समझे बिना वर्तमान की प्रगति का अंतर समझ में नहीं आता। हर जिले में लहलहाती फसलें बढ़ते सिंचाई संसाधन और पक्के मकान प्रदेश के विकास की गवाही दे रहे है। पिछले 20.22 वर्षों में मध्यप्रदेश ने तीव्र गति से प्रगति की है और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने ग्राम खोजाखेड़ी में 65 लाख की लागत से नवनिर्मित उप.स्वास्थ्य केंद्र लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा विधायक मंत्री बनना तभी सार्थक है जब क्षेत्र की जनता को सुख मिले और विकास दिखाई दे। उन्होने कहा यदि मैं अपने क्षेत्र के प्रत्येक गांव और हर खेत तक पानी नहीं पहुंचा पायाए तो मेरा मंत्री या विधायक बनना सार्थक नहीं है। उन्होने कहा वे वर्ष 1983 से अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं और क्षेत्र के प्रत्येक गांवए गली और मोहल्ले से भली.भांति परिचित हैं। मेरी कार्यशैली हमेशा से श्पहले काम फिर बात की रही है और आगे भी जनहित में इसी सोच के साथ कार्य करते रहेंगे। 

राज्यमंत्री श्री पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री की किसान हितैषी घोषणाओं से अत्यंत प्रसन्न एवं अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि दमोह जिले के विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा की गई घोषणाएं ऐतिहासिक हैं और इनसे क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।उन्होने बताया मुख्यमंत्री द्वारा घोषित दुनय धाम योजना लगभग 400 से 500 करोड़ रुपये की लागत की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के माध्यम से क्षेत्र के 25 से 30 गांवों में प्रेशराइज्ड पाइपलाइन के जरिए सिंचाई का पानी पहुंचाया जाएगा। इससे किसानों को पर्याप्त जल उपलब्ध होगा और खेती की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने सीतानगर सिंचाई परियोजना में छूटे 33 गांवों को भी जोड़ने की घोषणा की है। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे जनपद अध्यक्ष पथरिया खिलान अहिरवार नगर परिषद् अध्यक्ष सुन्दर लाल विश्वकर्मा महेश पटेल श्याम गर्ग पँ नरेंद्र व्यास पूर्व मंडी अध्यक्ष खरगराम पटेल खौजाखेडी सरपंच श्याम पटेल केदार चौधरी मान चौधरी गणेश पटेल एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी डॉ पुष्पेन्द्र त्रिपाठी सहित बडी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। राज्यमंत्री श्री पटेल द्वारा उप.स्वास्थ्य केन्द्र भवन निमार्ण हेतु जमीन दानदाता काशी राम पटेल वकील साब का आभार व्यक्त किया गया। संचालन एवं अभार डॉ जतिन दुवे बीएमओ पथरिया द्वारा किया गया। 

कुंवर विजय शाह के समर्थन में अजा ज छात्र संघ का प्रदर्शन.. दमोह जिला मुख्यालय पर अनुसूचित जाति जन जाति छात्र संघ के तत्वाधान में कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के समर्थन में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गयाजिसमें छात्रा संघ ने मांग की है कि कुंवर विजय शाह के द्वारा एक भाषाई भूल हुई थी। जिसे बाद में बढ़ा चढ़ाकर परोसा गया।  जिससे मंत्री विजय शाह के विरोध में माहौल तैयार हुआ। मंत्री शाह द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने खुद चार चार दफा माफी मांगी है लेकिन इसके बावजूद उनको ट्रोल किया जा रहा है जो कि इनके प्रति अपनाए जा रहे भेदभाव पूर्ण रवैए का उदाहरण है। कुंवर विजय शाह आदिवासी समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति है जिन्होंने इस वर्ग के साथ राष्ट्र हित में अनेकों योगदान दिए हैं और समाज के सर्वांगीण विकाश में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 
देखने में आ रहा है कि कहीं न कहीं उनके आदिवासी समाज से होने से उनके नेतृत्वत को दबाने के लिए उनको पद से हटाने का प्रयास किया जा रहा है जो कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है । छात्र संघ ने मंत्री शाह द्वारा मांगी गई माफी को स्वीकार करते हुए इस प्रकरण को समाप्त किए जाने की मांग की है। 
इस दौरान छात्र संघ जिलाध्यक्ष सौबरन मेहरा उपाध्यक्ष सुनील शाह ऐडाली, साहिल कुमार भारती, निखिल  सोनू, महेंद्र, राजेंद्र रज्जू, चंदन, अर्जुन, बंटू मनोज, राजा,  आशीष, संजय, तरवर अहिरवार भीकम हेमराज आकाश प्रजापति करोड़ी लोटन, गनपत तेकाम, सुशील मरावी, सुनील ठाकुर, विपिन धुर्वे आदि सैकड़ों छात्रों की उपस्थिति रही।
मातृ-पितृ पूजन दिवस उत्साह के साथ मनाया.. दमोह। प्रतिवर्षानुसार 14 फरवरी को दमोह (मध्य प्रदेश) स्थित संत श्री आशारामजी आश्रम में “मातृ-पितृ पूजन दिवस“ बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम में बच्चों ने अपने माता-पिता का विधिवत पूजन किया, उन्हें तिलक लगाया, माला पहनाई, प्रणाम किया, आरती कर और उनकी प्रदक्षिणा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गले लगाकर सैकड़ों माता पिता बड़े ही भावुक हो गए इस पूजन को देखने वालों की भी आँखें नम हो गई। संस्कारों का उत्सवः इस दिवस को पाश्चात्य संस्कृति (वैलेंटाइन डे) के विकल्प के रूप में भारतीय संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया गय।
समिति के सुंदरदास जी ने बताया कि यह पहल संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से वर्ष 2006 में शुरू हुई थी, जो अब दमोह सहित देश-विदेश के कई आश्रमों और स्कूलों में व्यापक रूप से मनाई जाती है। संत श्री आशारामजी गुरुकुल, निताई पब्लिक स्कूल, आश्रम कॉलोनी, श्री झूलेलाल मंदिर, सिंधी कैम्प के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। प्रमुख रूप से विशेष सहयोग जिनका रहा उनके नाम है। रामचंद्र पोपटानी, अशोक वासवानी, योगेश सोनी, राधेश्याम सोनी, डॉ ए एल रैकवार, ब्रजेश पटेल, आनंद पटेल, हरिदास पटेल, निर्मल त्रिवेदी, सुनील वासवानी ,मनोज सेन मनोज चौबे, प्रकाश चंदानी, संतोष पटेल, आदि सभी का सहयोग रहा । कार्यक्रम में निताई ग्रुप के प्रमुख अमोल पटेल ने कहा आज जो यह पर्व बड़ी ही विशालता का रूप लेता जा रहा है पूज्य बापूजी ने जो यह महान कार्य शुरू किया भारतीय सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए उनका चिर काल के लिए सदा ही जीव उनके ऋणी रहेंगे..
ओर उनकी ऐसी दिव्य सेवाओं उनकी प्रेरणाओं को देखते हुए पता चलता है उनके सभी शिष्य महानता, दिव्यता, भव्यता से निस्वार्थ सेवा कार्य कर रहे है मैने भी छोटी सी उम्र में पूज्य बापूजी के साहित्य युवाधन सुरक्षा से जीवन में संयम के मार्ग पर चलना सीखा है बहुत ही बढ़िया सबको भावुक कर देने का कार्यक्रम सभी निताई स्कूलों और भी बहुत सारे स्कूलों में जो आयोजित करते है बड़ा ही अच्छा लगता है ऐसे संस्कृति रक्षा के कार्यों को देखकर सभी विश्ववासी 14 फरवरी को सच्चे प्रेम का यह पर्व मातृ पितृ पूजन दिवस अवश्य मनाए ऐसा आव्हान किया गया। 
महाशिवरात्रि पर वारह ज्योर्तिलिंगम स्थापना.. दमोह। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय जटाशंकर धाम दमोह के द्वारा सेवा केन्द्र के गोल्डन जब्ली समारोह पर सेवा केन्द्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर वारह ज्योर्तिलिंगम की स्थापना शनिवार को की गई है, अब स्नेही भक्तजन वारह तीर्थो का आनंद एक ही स्थान पर ले सकेंगे, ये द्वादश स्थापना भगवान शिव परमात्मा के अवतरण के कर्तव्य वाचक व गुण वाचक नाम है..
आज सुबह  शिव ध्वजा रोहण के वाद द्वादश मंदिरो का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ शिव आरती की गई एवं महा शिवरात्रि का आध्यात्मिक यथार्थ रहस्य पर प्रकाश डाला गया, अतिथियों का सम्मान एवं उद्बोधन भी रहा, कार्यक्रम का विशेष आकर्षण द्वादश भोलेनाथ की मूर्तियों को वारह कारो पर विराजित कर शहर में शोभा कलश यात्रा निकाली गई शहर के हजारो लोगों ने दर्शन लाभ लिया एवं पूजन किया, वीडियों बनायें शिव के जय-जय कारो से शहर गूंज गया दोपहर यात्रा वापिस जटाशंकर धाम में समाप्त हुई, और जिसमें पुलिस की उत्तम व्यवस्था के कारण शोभा यात्रा निर्विघ्न सम्पन्न हुई।
कैंसर रोग संबंधी CMI का आयोजन.. दमोह। इंडियन डेंटल एसोसिएशन संगठन के तत्वाधान में कैंसर रोग संबंधी सी मई (कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) का आयोजन हुआ मैं टाटा मेमोरियल मुंबई से प्रशिक्षित जबलपुर से आए डॉ प्रशांत जैन कैंसर रोग विशेषज्ञ ने कैंसर संबंधित अपने विचार साझा किया उन्होंने बताया कि कैंसर रोग तेजी से बढ़ रहा है उन्होंने बताया कि कैंसर लाइफस्टाइल डिजीज है और इसमें तंबाकू गुटके का सेवन प्रमुख कारण है जिसके कारण कैंसर होता है उन्होंने बताया कि कैंसर का समय पर इलाज ही कैंसर के निदान में प्रभावी साबित होता है एवं आयुष्मान कार्ड की योजना से इस बीमारी का उपचार निशुल्क उपलब्ध है..
उन्होंने अपील की के लोग तंबाकू गुटके से दूरी बनाए और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाये उन्होंने यह भी बताया है कि कैंसर का डायग्नोसिस बायोप्सी से होता है और बायोप्सी से डरना नहीं है वह कैंसर को कंफर्म करने की एक इन्वेस्टिगेशन मात्र है और इस सी एम ई मैं इंडियन डेंटल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ नवीन दुबे वरिष्ठ सदस्य डॉ एम एस छाबड़ा डॉक्टर अली असगर डॉ संजय पालीवाल डॉक्टर नीना विलियम और सभी सदस्य उपस्थित रहे।
पुलवामा हमले के शहीदों की स्मृति में रक्तदान दमोह। पुलवामा हमले के शहीदों को नमन करते हुए मानवता की सेवा का संदेश देते हुए महामाया रक्तदान एवं जन कल्याण समिति के सदस्य आकाश अग्रवाल ने ओ पॉजिटिव कैलाश आठिया ए पॉजिटिव लक्ष्मी वाल्मीकि ए बी पॉजिटिव  पुखराज यादव ओ पॉजिटिव तहसीलदार गुर्जर बी पॉजिटिव रक्तदान किया। समिति के अध्यक्ष अखिलेश रजक द्वारा आकाश अग्रवाल एवं गजेंद्र अहीरवाल  कैलाश आठिया  लक्ष्मी वाल्मीकि पुखराज यादव तहसीलदार गुर्जर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सहयोगी 
डॉ अमित प्रकाश जैन  डॉ दिवाकर पटेल डॉ प्रेमलता नीलम सुमन चढ़ार सचिव अभिषेक जैन कोषाध्यक्ष आशीष रजक अनुज अरोरा सिकंदर खरारे दाम्मू रजक दीपक जैन राजेंद्र अटल नरेंद्र आठिया महेंद्र दुबे संजय सरवरिया बीडी शर्मा विनय असाटी गणेश अग्रवाल मोंटी रैकवार तनुज पाराशर विकास अग्रवाल धीरज कुमार  मकसूद अफजल दशरथ रैकवार अभिजीत जैन सोहेल सौदागर नदीम सौदागर जावेद कुरैशी शुभम खटीक राजेंद्र यादव  ब्लड बैंक स्टाफ उषा यादव प्रीति गुप्ता सौरभ खरे जीतेंद्र रैकवार संजय प्यासी आदि ने सभी रक्तदाताओं को शुभकामनाएं दी है।
पुलवामा के शहीदों को याद कर टीम उम्मीद 15 वा स्वच्छता अभियान.. दमोह। टीम उम्मीद के द्वारा शनिवार सुबह सरस्वती शिशु मंदिर परिसर के आस-पास 15वां साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल के नेतृत्व में चले इस अभियान के अवसर पर 14 फरवरी के इस दिन पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करके उनके बलिदान को याद कर राष्ट्र सेवा के संकल्प और स्वच्छ राष्ट्र, स्वच्छ दमोह का संकल्प टीम के सदस्यों ने लिया।
आज के इस अभियान में टीम उम्मीद के धर्मेन्द्र सोनी, शिवम सोनी, दीपक राजपूत, जितेन्द्र अहिरवाल, महेंद्र सिंह लोधी, माधव पटेल, महेंद्र ताम्रकार, योगेन्द्र सिंह सहित नपा कर्मी असद शेख शामिल रहे। टीम उम्मीद जब सफाई कार्य में लगी हुई थी, तो योगेन्द्र सिंह एनआईसी अधिकारी की साइकिल वहां से चोरी हो गई। जिसके बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई आस-पास के सीसीटीवी भी देखें जा रहे हैं। दीपक राजपूत ने कहा कि साइकिल द्वारा हम लोग प्रदूषण मुक्त शहर की प्रेरणा देते हैं इसलिये टीम के कई सदस्य साइकिल द्वारा अभियान में आते हैं।

Post a Comment

0 Comments