Header Ads Widget

मुनि श्री पदम सागर जी के सानिध्य में युवा संवाद कार्यक्रम.. टीम उम्मीद का 16 वां स्वच्छता अभियान.. ओजस्विनी पार एक्सीलेंस में ग्रेजुएशन समारोह.. कुण्डलपुर में श्री मल्लिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

मुनि श्री के सानिध्य में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न
दमोह। नगर की उमा मिस्त्री की तलैया में सकल जैन समाज के द्वारा मुनि श्री पदम सागर जी महाराज के सानिध्य में 24 फरवरी से 3 मार्च तक श्री 1008 चौबीस समोशरण श्री अरहंत चक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 23 फरवरी को सुबह 8:30 बजे से मुख्य पात्र चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वही 24 फरवरी को सिटी नल से विधान की कलश घट शोभायात्रा निकाली जाएगी। 
24 समोशरण महामंडल विधान को लेकर सकल जैन समाज के बीच जहां उत्साह का माहौल बना हुआ है वही आमंत्रित अतिथि जनों को आमंत्रण पत्र भी सौपे जा रहे हैं। इधर विधान स्थल पर पंडाल लगाए जाने के साथ सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही है। इसके पूर्व युवाओं को धर्म मार्ग से जोड़ने 22 फरवरी को श्री नन्हे मंदिर परिसर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के शिष्य मुनिश्री पदम सागर जी एवं छुलल्क तातपर्य सागर जी के द्वारा नवयुवकों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

मुनिश्री पदम सागर जी एवं छुलल्क तातपर्य सागर जी के द्वारा युवाओ की शंकाओं का समाधान किया गया। आज के इस भौतिकवाद, चकाचोंध और आपाधापी भरे जीवन में युवा वर्ग अपनी ऊर्जा और मन को कैसे संयमित व नियंत्रित करके उचित दिशा में कैसे क्रियाशील करें इसका भी मुनि श्री द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से विकल्प जैन ने किया। विधान समिति के संयोजक श्री महेश दिगंबर, नन्हे मंदिर समिति अध्यक्ष श्री नवीन निराला, विवेक राम, अमरजीत लालू, विवेक मोदी, सौरभ, शीतेश सहित बड़ी संख्या में युवाओं एवं बालिका मंडल उपस्थिति रही।

ककरा में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन.. दमोह। भारत विकास परिषद शाखा दमोह द्वारा ग्राम ककरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ककरा ग्राम के एवं आसपास क्षेत्र के 560 ग्रामीण जनों ने शिविर में आकर पंजीयन करा कर चिकित्सकों को दिखाया शिविर में 52 आयुष्मान कार्ड बनाए गए एवं 300 से अधिक आभा आईडी की ऑनलाइन प्रक्रिया आरंभ की गई। इस शिविर में क्षय रोग परीक्षण शुगर बीपी एवं रक्त जांच की गई कुपोषित बच्चों की जांच एनआरसी के तहत की गई इसके अतिरिक्त शिविर में खूब लाल पटेल हाई स्कूल भारत विकास परिषद एवं शेडमेप के सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया तथा शिविर में निशुल्क दवा वितरण भी किया गया। 

शिविर में डॉ हरीश खंडेलवाल, डॉ अमित जैन, डॉ प्रदीप शेंडेय, डा प्रिया जैन, डॉ नीना विलियमसन, डॉ जेपी बागरी, डॉ प्रियंका छाबड़ा, डॉ अनामिका खरे, डॉ सृष्टि अरोरा, डॉ रौनक अरोरा, डॉ आरके पटेल ,डॉ अनुराग कुमार, डॉ बृजेश कुलपरिया, डॉ अनंत राम पटेल, डॉ प्रिया खरे, डॉ शुभम राव एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया की स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। शिविर का शुभारंभ श्री लखन पटेल राज्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य एवं शाखा की अध्यक्षा डा. श्रीमती किरण दुबे गोस्वामी, की अध्यक्षता एवं प्रांत संगठन मंत्री राजीव कृष्ण बिल्थरे, संगीता श्रीधर जनपद सदस्य, डॉक्टर सोनल राय, श्रीमती सरोज पटेल, प्राचार्य खूब लाल पटेल हाई स्कूल ककरा की विशिष्ट अथित्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम संचालन महेंद्र ताम्रकार जिला संगठन मंत्री द्वारा किया गया तथा आभार श्री राजेंद्र पटेल उपाध्यक्ष द्वारा किया गया शिविर को सफल बनाने हेतु सचिन यादव सचिव, मिथिलेश मिश्रा कोषाध्यक्ष, महेंद्र पटेल, राकेश चौरसिया, विक्रम राजपूत की सक्रिय भागीदारी रही तथा क्वांटम सोलर की समस्त टीम एवं मुकेश तिवारी ने योगदान दिया डॉ रवि प्रकाश गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम  संपन्न हुआ।

टीम उम्मीद का 16 वां साप्ताहिक स्वच्छता अभियान..  दमोह। टीम उम्मीद एक पहल दमोह के लिए विगत 16 सप्ताह से हर रविवार सुबह दो घन्टे सप्ताहिक स्वच्छता अभियान का आयोजन कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में प्रयासरत है. इस 16वें सप्ताह में दीन दयाल उपाध्याय पार्क के परिसर के बाहर साफ सफाई की गई. इस अभियान में कलेक्टर सुधीर कोचर ने स्वयं आकर टीम का उत्साहवर्द्धन किया।
स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल के नेतृत्व में चले इस अभियान में टीम उम्मीद के दीपक सिंह राजपूत, शिवम सोनी, धर्मेंद्र सोनी, महेंद्र सिंह लोधी,मनोज गुप्ता,कृष्णा पटेल, डाली कटारे, नैना तिवारी, योगेश सुमन, नमन शांडिल्य, बंधन विश्वकर्मा, शिवांक असाटी, बालक नैतिक सोनी अर्जुन प्रताप सिंह, एनआईसी अधिकारी योगेन्द्र सिंह, जिलाधिकरी सैडमेप पी एन तिवारी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव, व नपा कर्मी असद शेख शामिल रहे. कलेक्टर सुधीर कोचर ने कहा उम्मीद टीम स्वच्छता अभियान के साथ हर बार कुछ ना कुछ एक नई पहल चलाकर निरंतर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है. अब इसमे शहर के लोगों के साथ उच्च पदो पर कार्यरत अधिकारी भी स्वयं से शामिल हो रहे हैं यह हर्ष का विषय है. हम सभी को स्वच्छता के प्रति संकल्पित होना चाहिए. टीम उम्मीद के सबसे छोटे स्वच्छता दूत नैतिक सोनी को कलेक्टर ने पेन, रबर और कंपास आदि  सामग्री प्रदान की।

हरीश पटेल ने कहा हर स्वच्छता अभियान पहले अभियान से बेहतर करने का प्रयास रहता है. लोग जागरूक हों और अपने शहर के इस स्वच्छता मिशन पर कार्य करें. ताकि हम शहर को स्वच्छ और सुन्दर बना सके। टीम उम्मीद के सभी साथी तय वक्त पर हर रविवार 2 घंटे का अभियान चलाते हैं,निस्वार्थ भाव से इस स्वच्छता कार्य में उनका योगदान अपने शहर के प्रति उनका स्नेह दर्शाता है.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सुशील नामदेव ने कहा अब लोग जागरूक हो रहे हैं और शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में स्वच्छता अभियान में भागीदारी भी कर रहे हैं.सब के सम्मिलित प्रयासो से ही स्वच्छ वातावरण निर्मित होगा.टीम उम्मीद शहर से लेकर गांव तक स्वच्छता अभियान में कार्य कर रही है ये बेहद सराहनीय है.टीम के कृष्णा पटेल ने कहा कि शासन प्रशासन और शहर वासी सब  मिलकर ही एक स्वच्छ और सुंदर माहौल बना सकते हैं सभी को कचरा करने वालों को भी रोकना चाहिए जिससे लोग गंद फ़ैला सके और हम स्वच्छ शहरों की श्रेणी में आ सकें।

ओजस्विनी स्कूल पार एक्सीलेंस में ग्रेजुएशन समारोह..  दमोह। ओजस्विनी स्कूल पार एक्सीलेंस में  केजी–2 विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। नन्हे विद्यार्थियों को टोपी एवं गाउन पहनाकर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नर्सरी, केजी–1 एवं कक्षा 1 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया आत्मविश्वासपूर्ण मंच संचालन रहा, जिसने सभी का मन मोह लिया।विद्यालय की अध्यक्षा डॉ. सुधा मलैया ने अपने संदेश में प्रारंभिक शिक्षा को व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त नींव बताया। निदेशिका श्रीमती रति मलैया ने विद्यालय की समग्र एवं मूल्यपरक शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजली सुन्दरम ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। अभिभावकों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण एवं संस्कारपूर्ण शिक्षा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे अत्यंत प्रसन्न हैं कि उनके बच्चे ओजस्विनी स्कूल पार एक्सीलेंस में अध्ययनरत हैं..
 कुण्डलपुर में भगवान श्री मल्लिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया..  दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के उन्नीसवें तीर्थंकर भगवान श्री मल्लिनाथ  जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 22फरवरी  धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः  भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। जैन धर्म के 19 वें तीर्थंकर श्री मल्लिनाथ भगवान तीर्थराज सम्मेदशिखर के संबल कूट से फाल्गुन सुदी पंचमी को मोक्ष पधारे।सम्मेदशिखर की इसी संबलकूट से 96 करोड़ मुनि मोक्ष पधारे। 
इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य श्रेष्ठी चंद्र कुमार आयुष नीरज जैन पड़रिया वाले जबलपुर, संजय शांति देवी सपना नरेंद्र जैन परिवार दिल्ली, आशु जैन सोहित लवली संजय जैन दिल्ली, अंकुर अरुण जैन दिल्ली, आर्ची महक जैन दिल्ली ,मनोज प्रशांत जैन आगरा, रमेश चंद अनीता विकास जैन दिल्ली, मनीष संजीव चंकी चितवन जैन अशोकनगर, चमेली बाई शशिप्रभा वैभव विकास जैन दमोह, स्वराज सजल सुजल सोहम जबलपुर, आशीष नरेंद्र जैन छपारा ,दीपक आगम प्रकाशचंद जैन सागर, सौरभ संतोष जैन नागपुर ,आशीष मुन्नालाल श्वेता जैन परिवार अभाना आदि ने  सौभाग्य प्राप्त किया। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई। प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने बताया कि 23 फरवरी को जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान श्री चंदप्रभु जी का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments