महामंडल विधान हेतु मुख्य पात्रों का चयन..
दमोह। सकल जैन समाज द्वारा अष्टानिका महापर्व पर आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समय सागर जी के आर्शीवाद से मुनि श्री पदम सागर जी के ससंघ सानिध्य में श्री 1008 चौबीस समोशरण श्री अरहंत चक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। नगर की उमा मिस्त्री की तलैया में 24 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन मंगलवार को घट शोभायात्रा मंडप शुद्धी सकलीकरण आदि क्रियाये संपंन होगी।विधान समिति के संयोजक महेश दिगंबर ने बताया कि महामंडल विधान अवसर पर कार्यक्रम स्थल उमामिस्त्री की तलैया में भव्य पांडाल में 24 समोशरण की रचाना की गई है। सोमवार को मुनिश्री पदम सागर जी एवं क्षुल्लक तात्पर्य सागर जी के सानिध्य में कार्यक्रम स्थल पर सर्व प्रथम आचार्यश्री पूजन संपंन हुई।
इस अवसर पर मुनि श्री पदम सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन संपन्न हुए। मुनिश्री ने दान की महिमा का बखान करते हुए कहा कि आदमी खाली हाथ आया है और खाली हाथ जाएगा ऐसे में जो कमाया है वह यहां धारा का धरा रह जाएगा। उन्होंने विश्व विजेता सिकंदर का उदाहरण देते हुए कहा कि आज आपको अपनी चंचला लक्ष्मी का उपयोग धर्म कार्य में करने में लगाने का अवसर मिला है जिसका पुण्य आपके साथ जाएगा अतः विधान में बैठने का अवसर कोई भी ना चूके।
इस अवसर पर ब्रम्हचारी दीपक भैया, मोनू भैया, स्वतंत्र भैया, रोहित भैया, गोलू भैया, पंडित सुरेश शास्त्री आशीष अभिषेक शास्त्री के निर्देशन में बोलियों के माध्यम से मुख्य पात्रों का चयन किया गया।
प्रिंस जैन सौधर्म इंद्र ,रमेश जैन चक्रवर्ती, पदम जैन कुबेर बने.. 24 महामंडल विधान में मुख्य सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य प्रिंस- प्रिया जैन विजयनगर वाले परिवार, भरत
चक्रवर्ती बनने का सौभाग्य रमेश जैन भिड़ा वाले परिवार एवं कुबेर इंद्र
पदमचंद जैन खली परिवार को प्राप्त हुआ।
वहीं 24 समोशरण में सौधर्म इंद्र
बनने का सौभाग्य सुधीर सिंघई अध्यक्ष दिगंबर जैन पंचायत परिवार, दिनेश चौधरी
राजेंद्र जैन संदेश जैन परिवार, ब्रह्मचारी अभिषेक सिंघई परिवार, दीपक जैन
हर्ष कंप्यूटर परिवार, दीपक बमोरया परिवार, नयन जैन सतीश सिंघई परिवार, प्रवीण सिंघई महावीर ट्रांसपोर्ट परिवार, प्रवीण सिंघई कुमुद सेल्स परिवार, संदीप मोदी सतीश मोदी अभाना परिवार, राजेश जैन हिनौती वाला परिवार, विजयश्री
साड़ी परिवार जबलपुर, पदमचंद बजाज परिवार, शैलेंद्र बजाज परिवार, मोती गोयल
परिवार, प्रेमचंद अनुज नोहटा तथा जबलपुर नाका मंदिर आदि को प्राप्त हुआ है।
शेष
समोशरण में सोधर्मेंद्र बनने तथा इंद्र इंद्राणी बनने के लिए विधान समिति से संपर्क किया जा सकता
है। पात्र चयन अवसर पर विधान संयोजक महेश दिगंबर जैन तहसीलदार मोहित जैन,
सुधीर सिंघई, पदम खली, नवीन निराला, राजू नायक, चंद्रकुमार जैन, राजकुमार रानू, नेम कुमार
बजाज, संतोष गांगरा, शेलेंद्र मयूर, सुनील बेजेटेरियन, दिलेश चौधरी, चक्रेश सराफ, संतोश जैन अविनाशी, राजेश हिनौती, जितेंद्र जैन, मनीष बजाज, सुनील बड़ेराय, अंकित टढ़ा, मनीष आउटलुक, संजय सराफ, अमरदीप लालू अंकित मलैया जीतू, नितेश दाल नितिन मोदी सहित
विभिन्न मंदिरों के पदाधिकारी महिला मंडल युवाओं तथा वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही।
शोभायात्रा मंडप शुद्धी सकलीकरण आदि क्रियाये आज.. श्री
24 समोशरण महामंडल विधान को लेकर सकल जैन समाज के बीच जहां उत्साह का
माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस मंगलवार को सुबह 8 बजे सिटीनल
से घट शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो पुराना थाना टाकीज सराफा घंटाघर पलंदी
चौराहा नसिया मंदिर राय चौराहा स्टेशन चौराहा से घंटाघर होते हुए कार्यक्रम
स्थल उमामिस्त्री की तलैया कार्यक्रम स्थल पहुचेगी। जहां मंडप शुद्धी
सकलीकरण आदि क्रियाये संपंन होगी। शोभा यात्रा में क्रमश घोष पचरंगा महिला
मंडल डीजे घट कलश दिव्य घोष मुनि संध समाजजन श्रीजी विमान जी के साथ
महापात्र पात्र एवं समाजजन चलेंगे। सकल जैन समाज से घट शोभायात्रा में
शामिल होने सुबह 8 बजे सिटी नल पहुचने की अपील की गई है।











0 Comments