मेरा पूरा परिवार व्यसन मुक्त है इसका पूरा श्रेय गायत्री परिवार से प्राप्त संस्कारों को है- मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी
दमोह।
गायत्री शक्तिपीठ दमोह पर आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 का
जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह धर्मेंद्र भावसिंह लोधी, संस्कृति
,पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )के मुख्य आतिथ्य और लखन पटेल
राज्य मंत्री,डेयरी विकास एव पशुपालन (स्वतंत्र प्रभार) की अध्यक्षता में
संपन्न हुआ। विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा और
कुलपति डॉ पवन जैन उपस्थित रहे।
इस
सम्मान समारोह में जिले में संपन्न हुई वर्ष 2025 की भारतीय संस्कृति
ज्ञान परीक्षा में शामिल हुए जिले भर के 126 विद्यालयों और 4 कालेजों से 10
हजार से अधिक छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए थे। जिसमें प्रत्येक श्रेणी में
प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को आकर्षक प्रमाणपत्र और
नकद राशि और युग निर्माण का साहित्य पुरस्कार में दिया गया।यह पुरस्कार 52
प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मंच से प्रदान किया गया।
इस
अवसर पर धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे पिता
बहुत पहले से ही गायत्री परिवार से जुड़े हुए है और उन्होंने वर्ष 1995 में
जबलपुर अश्वमेध यज्ञ में हम भाइयों को भी गुरु दीक्षा दिलवा कर सीधे
गायत्री परिवार से जोड़ दिया। आज मैं जहां भी हु उसका पूरा श्रेय गायत्री
परिवार से प्राप्त संस्कारों को ही है। लखन
पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे यह देखकर हार्दिक प्रसन्नता होती है
कि दमोह जिले के बड़े बड़े और प्रतिभाशाली नागरिक गायत्री परिवार से
प्रत्यक्ष जुड़े है। मै चाहता हूँ कि जिले भर के लोग गायत्री परिवार से
जुड़कर अपने अपने परिवार को सुसंस्कृत बनाए। जिला
शिक्षा अधिकारी एस के नेमा और कुलपति डॉ पवन जैन ने भी अपने अपने उद्बोधन
में गायत्री परिवार के समाज जागरण के कार्यों की सराहना करते हुए अपनी
शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप
प्रज्ज्वलन,गुरु वंदना से हुआ। मडियादो से पधारी संगीत टोली वाले रामकिशुन
मिश्रा, रामशंकर छिरोलिया, दिवाकांत श्रीवास्तव एव साहू जी ने प्रज्ञागीतो
से उपस्थित जन समूह को देशभक्ति,के भावों से भर दिया। इस
अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नारायण सिंह ठाकुर, भावसिंह ठाकुर, राकेश अग्रवाल,
अध्यक्ष वैश्य सभा, डॉ राकेश राय, पप्पू असाटी , एक्सीलेंस स्कूल
प्राचार्य आर पी पटेल सहित अनेक शालाओं के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र
छात्राएं , अनेक गणमान्य नागरिक , गायत्री परिजन उपस्थित रहे।
अधिकारी केवल कार्यालय और फाइलों तक सीमित न रहें- नवागत कलेक्टर श्री यादव..दमोह। जिले के नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की बैठक लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कार्यालय और फाइलों तक सीमित न रहें बल्कि शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करें। नियमित निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए और जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। कोई भी व्यक्ति वंचित न रहेए यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। साथ हीए निर्धारित समय.सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करना अनिवार्य बताया। जिले में अस्वच्छता पर कलेक्टर श्री यादव ने कहा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जिससे स्वच्छ दमोह का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।
रोजगार को महत्वपूर्ण विषय बताते हुए कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि युवाओं को भारत सरकार की कौशल विकास योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उनकी रुचि के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही जिले में संभावित उद्योगों की पहचान कर उद्योगपतियों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा जिससे वे दमोह में निवेश करें और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले। उन्होने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से इन समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा। कलेक्टर श्री यादव ने किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनसेवाए पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यप्रणाली है।
0 Comments