Header Ads Widget

श्री अरहंत चक्र महामंडल विधान का ध्वजारोहण से शुभारंभ, मुनि संघ के सानिध्य में निकली भव्य घट यात्रा.. नगरपालिका का विशेष मेगा वसूली शिविर आज.. पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह का शुभारंभ 26 से..

मुनि संघ के सानिध्य में निकली भव्य घट यात्रा

दमोह। नगर की उमा मिस्त्री की तलैया में सकल जैन समाज के द्वारा अष्टानिका महापर्व  पर श्री 1008 चौबीस समोशरण अर्हतचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महामुनि राज एवं आचार्य गुरुवर श्री समय सागर जी के आशीर्वाद से किया जा रहा है। आठ दिनों तक चलने वाले इस मंगलमय आयोजन का शुभारंभ मंगलवार को आचार्य श्री के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रबुद्ध सागर जी एवं पदम सागर जी तथा छुल्लक श्री तात्पर्य सागर जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। 
इस अवसर पर प्रातः बेला में सिटी नल से घट यात्रा का शुभारंभ हुआ। जिसमें नगर के सभी जिनालयों से आए श्री जिन विम्ब को विमान जी में विराजमान किया गया। पुराना थाना टॉकीज घंटाघर पलंदी चौराहा राय चौराहा से पुनः घंटाघर नया बाजार होते हुए घट यात्रा कार्यक्रम स्थल उमा मिस्त्री की तलैया पहुंची। रास्ते में जगह-जगह रंगोली सजाकर आरती करके अगवानी की गई तथा मुनि श्री का पाद प्रच्छालन करके भक्तों ने आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पचरंगा ध्वज ढोलबाजों के साथ भक्ति मय उल्लास के साथ बालिका महिला मंडल घट लेकर शामिल हुआ। 
धवल केसरिया बस्त्रो में युवा पुरुष वरिष्ठ वर्ग ने अपनी सहभागिता दर्ज की। महामंडल विधान स्थल पहुंचने पर मुनि संघ के सानिध्य में दीपक भैया, अभिषेक भैया एवं प्रतिष्ठाचार्य सुरेश शास्त्री के द्वारा  मन्त्रोंच्चारण के बीच ध्वजारोहण तथा मंडप प्रवेश की विधि संपन्न कराई गई। ध्वजारोहण करने का प्रथम सौभाग्य मीनू जैन संगम परिवार को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात महिलाओं द्वारा घट में लाए गए प्राशुक जल से मंडप शुद्धि की गई। विधान के महापात्राओं के साथ श्रावक श्रेष्ठी जनों ने अभिषेक शांति धारा संपन्न की।  मुनि श्री को शास्त्र भेंट किए गए तत्पश्चात मुनि श्री की मंगलमय देशना का लाभ सभी को प्राप्त हुआ। 
इस अवसर पर विधि मन्त्रो के साथ मुख्य समोशरण के साथ 24 समोशरण में श्री जिन बिंबो की स्थापना श्रावक श्रेस्ठी जनों के द्वारा की गई। सकलीकरण उपरांत विधान पूजन से प्रथम दिन का अनुष्ठान संपन्न हुआ। बुधवार को द्वितीय दिवस प्रातः 6ः30 बजे से अभिषेक क्रिया प्रारंभ हो जाएंगी। तत्पश्चात श्री जी के अभिषेक पूजन उपरांत श्री अरहंत चक्र महामंडल विधान प्रारंभ होगा। जिसमें मुख्य पात्रों को अलग-अलग मंडल मैं परिवार के साथ बैठकर पूजन अर्चन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इंद्र इंद्राणियों को पंडाल के बीच में पूजन करने का अवसर लाभ प्राप्त होगा। प्रातः 8ः30 बजे से मुनि श्री की दिव्या देशना का लाभ सभी को मिलेगा।  विधान समिति के संयोजक महेश दिगंबर ने सकल जैन समाज से समय पर सभी आयोजनों में शामिल होकर पुण्यार्जन की अपील की है।
नगरपालिका का विशेष मेगा वसूली शिविर आज..  दमोह। नगर के करदाताओं की सुविधा के लिए 25 फरवरी बुधवार को सुबह 10 बजे से कार्यालय नगरपालिका परिसर स्टेशन रोड में विशेष मेगा वसूली शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में नगरपालिका सीएमओ राजेन्द्र सिंह लोधी ने बताया कि शासन द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए संपत्ति कर में 50 प्रतिशत की विशेष छूट देय राशि में समाहित की गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विशेष छूट केवल 31 मार्च 2026 तक ही मान्य रहेगी। इसके बादए 01 अप्रैल 2026 से यह छूट स्वतः समाप्त हो जाएगी और करदाताओं को पूर्ण बकाया राशि का भुगतान करना होगा। सीएमओ श्री लोधी ने नगर के समस्त करदाताओं से आग्रह किया कि वे 25 फरवरी को आयोजित मेगा वसूली शिविर में उपस्थित होकर अपने.अपने भवनों का बकाया संपत्ति कर जमा कर छूट का लाभ अवश्य प्राप्त करें।
पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह का शुभारंभ 26 से.. दमोह। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से युवा नाटक मंच के द्वारा 21वें राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन 26 फरवरी 2026 दिन गुरुवार से नगर के अस्पताल चौक स्थित मानस भवन में किया जा रहा है। इस वर्ष नाट्य समारोह पांच दिवसीय होगा जिसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग रंग संस्था द्वारा नाटकों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 26 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाले इस राष्ट्रीय नाट्य समारोह में इस वर्ष राष्ट्रीय चेतना, समसामयिक विषयों सहित भारतीय इतिहास की गौरवपूर्ण गाथाओं पर आधारित नाटकों का मंचन होगा। राष्ट्रीय नाट्य समारोह की प्रथम दिवस बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी की प्रसिद्ध कहानी आनंद मठ का मंचन किया जाएगा।
मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय की इस प्रस्तुति में कहानी का नाट्य रूपांतरण राजीव श्रीवास्तव ने और निर्देशन राष्ट्रीय नाटक विद्यालय के संजय श्रीवास्तव द्वारा किया गया है। समारोह के दूसरे दिवस 27 फरवरी को पुनः मध्य प्रदेश नाटक विद्यालय के द्वारा लेखिका और टीवी अभिनेत्री समता सागर द्वारा रचित और संजय श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित हास्य नाटक गुड़िया की शादी का मंचन किया जाएगा। 28 फरवरी शनिवार को सुरभि थियेटर ग्रुप मुंबई महाराष्ट्र के द्वारा प्रसिद्ध उपन्यासकार रामधारी सिंह दिनकर के द्वारा रचित नाटक रश्मिरथी का मंचन किया जाएगा जिसके निर्देशक हरीश हरिऔध हैं। समारोह के चौथे दिवस 1 मार्च को स्ट्रीट फैक्ट कल्चर एवं वेलफेयर सोसाइटी भोपाल के द्वारा वसीम अली और जैकी भावसार द्वारा लिखित नाटक लाछिया का मंचन किया जाएगा जिसका निर्देशन वसीम अली द्वारा किया गया है। समारोह के  समापन दिवस पर युवा नाट्य मंच के द्वारा डॉ उमेश चौरसिया द्वारा लिखित और राजीव अयाची द्वारा निर्देशित नाटक लोकमाता अहिल्या की प्रस्तुति होगी। प्रत्येक नाटक की प्रस्तुति शाम 6:30 पर होगी।

Post a Comment

0 Comments