Header Ads Widget

चौबीस समोशरण श्री अरहंत चक्र महामंडल विधान में दूसरे दिन.. मुनि संघ के सानिध्य में भक्ती भाव से अर्घ्य चढ़ाए गए.. नगर पालिका के मेगा शिविर में 10 लाख से अधिक की टेक्स वसूली.. जिला स्तरीय सामाजिक सम्मेलन 1 मार्च को..

मुनि संघ के सानिध्य में भक्ती भाव से अर्घ्य चढ़ाए 

दमोह। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हें मंदिर प्रबंध कार्यकारणी समिति एवं सकल जैन समाज द्वारा अष्टानिका महापर्व पर आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समय सागर जी के आर्शीवाद से मुनि श्री पदम सागर जी के ससंघ सानिध्य में श्री 1008 चौबीस समोशरण श्री अरहंत चक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन मख्य समवशरण के साथ 24 तीर्थकरों के समवशरण में श्रावकजनों ने पूजन विधान करके धर्माजन किया।

 नगर की उमा मिस्त्री की तलैया में 24 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित श्री 1008 चौबीस समोशरण श्री अरहंत चक्र महामंडल विधान में मुनि श्री पदम सागर एवं छुल्लक श्री तात्पर्य सागर जी के सानिध्य में बुधवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए। प्रातः ब्रहम्चारी दीपक भैया, अभिषेक शास़्त्री, स्वतंत्र भैया पंडित सुरेश शास्त्री सहित अन्य विद्वानों के निर्देशन में श्रीजी का अभिषेक पूजन प्रांरभ हुआ। इस अवसर पर शांतिधारा करने का सौभाग्य सुनील जैन बैंक वाले, अखिलेश जैन फट्टा, लोकेश गांगरा, संतोष गांगरा, जितेंद्र जैन गुड्डू निहाल पलंदी मदिर परिवार को प्राप्त हुआ। देव शास्त्र गुरू पूजन उपरांत सोलह कारण पूजन संपंन किया गया। तत्पश्चात समोशरण विधान के अर्ध समपिर्त किए। 

मुनिश्री पदम सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचनों में अष्टानिका महापर्व में अर्हंत चक्र 24 समोशरण विधान की महिमा का बखान करते हुए समोशरण की 12 भूमियों का विस्तार से विवरण किया। इस अवसर पर मुनिश्री एवं छुल्लक श्री को शास़्त्र भेंट करने का सौभाग्य ब्रम्हचारी दीपक भैया एवं संघस्थ ब्रम्हचारी मोनू भैया को प्राप्त हुआ। रात्रि में मंगलमय महाआरती करने का सौभाग्य जैन मिलन नगर शाखा परिवार को प्राप्त हुआ।

मुख्य समोशरण में बैठनें वाले सौभाग्य शाली परिवार.. इस अवसर पर मुख्य समोशरण में सौधर्म इंद्र एकांश अस्मिता जैन अभाना वाला परिवार, भरत चक्रवर्ती रमेश कुमार भेड़ा वाला परिवार, कुबेर महाराज पदमचंद जैन खली वाला परिवार, महायज्ञ नायक प्रवीण जैन महावीर ट्रांसपोर्ट परिवार को पूजन विधान का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मुख्य समोशरण के चारों तरफ बैठक मुख्य ध्वजारोहण कर्ता मनोज जैन मीनू विजय आयरन परिवार, सहायक ध्वजारोहण कर्ता संतोष साधना गांगरा आर्शीवाद परिवार, जिनेंद्र जैन मड़ला वाला परिवार, महेश दिगंबर एवं अमित त्यागी मातेश्वरी मीना जैन, पांडाल उदघाटनकर्ता डा. सरोज जैन परिवार को पूजन विधान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्य गंधकुटी समोशरण में श्री संतोष सिंघई परिवार तथा श्री चंदकुमार अभिषेक जैन खजरी परिवार को पूजन विधान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं 22 लघु समोशरण के समक्ष 22 सौधर्म इंद्र परिवारों को तथा मुख्य पांडाल में इंद्र इंदाणियों को पूजन विधान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

लघु समोशरण में सौधर्म इंद्र बनने वाले सौभाग्यशाली परिवार.. विधान समिति के संयोजक महेश दिगंबर ने बताया कि चौबीस समोशरण श्री अरहंत चक्र महामंडल विधान अवसर पर 22 लघु समोशरण की रचना की गई। जिसमें सौधर्म बनकर परिवार के साथ पूजन विधान करने का सौभाग्य श्री सुधीर सिंघई, विजय श्री साड़ी शोरूम जबलपुर, श्री संदेश दिलेश चौधरी, ब्रह्मचारी अभिषेक सिंघई, श्री दीपक जैन हर्ष कंप्यूटर, श्री दीपक बमोरया,

 श्री दीप कुमार इंदौर, अमन सतीश सराफ, श्री नेमचंद सुलभ बजाज, श्री प्रवीण सिंघई कुमुद सेल्स, श्री संदीप मोदी सतीश मोदी अभाना,श्री राजेश जैन हिनौती देवांश ऋषि जैन, श्री पदम बजाज, श्रीमति मुक्ता शैलेंद्र बजाज, श्री मोती मयंक गोयल, श्री प्रेमचंद संगीता अनुज नोहटा, डॉ राजकुमार जैन जबलपुर नाका मंदिर परिवार,

श्री जय कुमार जैन आनंद जैन राजेंद्र जैन गिरनार ट्रेडर्स, श्री अरविंद पंकज प्रवीण पीयूष अभिनंदन अथाई, श्री अभिषेक जैन श्रीमती दिव्या जैन डॉ सौरभ अतुल चौधरी, श्री संतोष जैन श्री नवीन निराला,श्री रूपचंद जैन सीईओ एवं डॉ सुबोध जैन परिवार को प्राप्त हुआ।  मुख्य पांडाल में इंद्र इंदाणियों के साथ अन्य श्रावकजनों को पूजन विधान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रात्रि में मंगलमय महाआरती करने का सौभाग्य जैन मिलन नगर शाखा परिवार को प्राप्त हुआ।

नगर पालिका के मेगा शिविर में 10 लाख से अधिक की टेक्स वसूली.. दमोह। नगर पालिका द्वारा शासन के निर्देशानुसार एक दिवसीय विशेष कर वसूली मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने बकाया कर ;टैक्स का भुगतान किया। नगर पालिका परिसर में आयोजित इस मेगा शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और लंबित करों का निराकरण कराया। शिविर के दौरान करदाताओं की सुविधा के लिए विशेष काउंटर बनाए गए थे जिससे भुगतान प्रक्रिया सरल और सुव्यवस्थित रही।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि शिविर के पहले ही दिन लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की कर राशि नगर पालिका को प्राप्त हुई है। उन्होंने नागरिकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य कर संग्रहण को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को एक ही स्थान पर सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी अपील की कि जिन नागरिकों का कर बकाया है वे समय पर कर जमा कर नगर विकास कार्यों में सहभागी बनें।

जिला स्तरीय सामाजिक सम्मेलन 1 मार्च को बड़ी देवी प्रांगण में.. दमोह।  सूर्यवंशी अहिरवार जाटव समाज समिति (शहर) दमोह द्वारा 1 मार्च 2026 को जिला स्तरीय सामाजिक सम्मेलन का आयोजन बड़ी देवी प्रांगण, दमोह में किया जा रहा है। इस संबंध में सभी शहर कमेटी के सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा अहिरवार जाटव समाज के ऊर्जावान साथियों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने बताया कि यह सम्मेलन समाज को नई दिशा देने, सामाजिक कुरीतियों को त्यागने और शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि “अभी नहीं तो कभी नहीं” की भावना के साथ यह अवसर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण मंच है। केवल चाय-पान की दुकानों या सड़क किनारे खड़े होकर चर्चा करने से परिवर्तन संभव नहीं है, बल्कि सबके बीच अपनी बात प्रभावी रूप से रखकर सामूहिक प्रयास करने से ही समाज में वास्तविक बदलाव आएगा। समिति ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि पूरे समाज का है। अतः केवल यह सोचकर शामिल न होना कि यह किसी एक संगठन का आयोजन है, समाजहित में उचित नहीं होगा। सम्मेलन में समाज के सभी नवजवान साथियों, वरिष्ठजन, माताओं एवं बहनों से एकजुट होकर सहभागिता निभाने और एकता का परिचय देने की अपील की गई है। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से यह सामाजिक सम्मेलन ऐतिहासिक एवं सफल सिद्ध होगा।

Post a Comment

0 Comments