मुम्बई के कलाकारों की प्रस्तुति ने मंत्र मुग्ध किया
दमोह। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से युवा नाट्य मंच द्वारा नगर के अस्पताल चैक स्थित मानस भवन में 21वें पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह के तृतीय दिवस शनिवार को सुरभि थियेटर गु्रप बेगुसराय की मुम्बई इकाई द्वारा प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर की कृति रश्मिरथी पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। देश भर के दिग्गज कलाकारों द्वारा सराहा गया यह नाटक एकल शैली की नाट्य विधा से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इस नाटक के निर्देशक और कलाकार को नाटक की विषयवस्तु अत्यंत कसी हुई रखना आवश्यक थी, जिसमें इस नाटक के निर्देशक हरीश हरिऔथ पूरी तरह सफल रहे है।
नाटक
की कहानी कर्ण के जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती है और इन पहलुओं
से हमारे समाज की मौजूद विसंगतियों को भी दर्शाया गया है। कहानी कर्ण के
जीवन में हुआ सामाजिक अन्याय और उससे उपजे आत्मीय सम्मान के भाव पर
केंद्रित होता है। जिसमें सूर्य पुत्र होकर भी कर्ण को ना सिर्फ उसे त्याग
सहना पड़ता है। महान योद्धा, महान दानवीर, प्रतिभाशाली होने के बाद भी उसे
किस तरह से समाज में अपनी पहचान के लिए संघर्ष करना होता है। इस पहचान और
सम्मान को देने बाले दुर्याधन के प्रति उसका सम्मान, समर्पण, कृतज्ञता के
लिए भगवान कृष्ण का संदेश और चेतावनी के बाद भी अपना सर्वस्व दे देना ही
कर्ण का प्रतीक बताया गया है। नाटक में कुंती से संवाद और अपने कर्ण और
कुंडल दान में दे देना कर्ण की महानता को दर्शाते है और उसकी मृत्यु को भी
समाज के आधार पर कर्म के प्रति सोचने पर विवश करती है।
नाटक
के निर्देशन के साथ अभिनय की जिम्मेदारी भी हरीश हरिऔथ ने निभाई है और
दोनो ही पक्षों में उनका राष्ट्रीय नाट्य विधालय और वर्षों का अनुभव स्पष्ट
नजर आता है। अपने अभिनय से वह नाटक के प्रत्येक पक्ष को जनमानस के मन
मस्तिस्क में उतारने में सफल रहे है। संगीत पक्ष में आधुनिक दौर में
रिकाॅर्डेट संगीत के साथ परंपरागत तरीकों और लाइव संगीत दोनो का प्रयोग
किया गया है और संगीतकार विष्णुदेव दास और आशीष कुलकर्णी, सदानंद वासुदेव
मल्लिक ने अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाया है। आशीष कुलकर्णी ने ही
प्रकाश संयोजन किया है। अजय कुमार भारती ने मंच सज्जा को कालखंड के अनुसार
रचा है और दर्शक मंच को देखकर कालखंड से खुद को जोड़ लेते है। प्रकाश
संरचना राष्ट्रीय नाट्य विधालय के संजय कुमार सोनू और सहयोग जयंत गाडेकर और
दिनेश कुमार गुप्ता का रहा है।आज होगा रश्मिरथी का मंचन.. नाट्य
समारोह के चतुर्थ दिवस स्ट्रीट फैक्ट कल्चरर एंड वेलफेयर सोसायटी भोपाल के
कलाकारों द्वारा वसीम अली और जैकी भावसार द्वारा लिखित और वसीम अली द्वारा
निर्देशित नाटक लछिया का मंचना किया गया जाएगा।
2 को होलिका दहन 3 को चंद्रग्रहण व 4 मार्च को होली खेली जाएगी- पं.राहुल शास्त्री.. दमोह। पंडित
राहुल शास्त्री ने बताया कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण रहेगा जो फाल्गुन शु.
१५ मंगलवार पू.फा. नक्षत्रे सिंह राशौ खण्डग्रास चन्द्रग्रहणम्। यह ग्रहण
भारत में दृश्य होगा,’ग्रहण लगने का समय-सायं 6 बजकर 14 मिनट मध्य सायं 6
बजकर 39 मिनट मोक्ष-रात्रि 7 बजकर 2 मिनट ’समाप्त हो जाएगा’..
इस ग्रहण का
सूतक (वेध) तीन (३) प्रहर पहले अर्थात सुबह 9 बजकर 14 मिनट से लगेगा। वेध
के समय से सोध के समय तक शास्त्रीय मतानुसार मूर्ति स्पर्श शयन एवं भोजन
नहीं करना चाहिए। बालक, वृद्ध एवं रोगियों को भोजन के लिए निषेध नहीं हैं
इस ग्रहण का फल पू.फा. नक्षत्र सिंह राशिवालों के लिए विशेष अनिष्टकारक
रहेगा। मेष, वृष, कर्क, कन्या, धनु, मकर, कुम्भ राशिवालों को अशुभ मिथुन,
तुला, वृश्चिक और मीन राशिवालों को शुभ करेगा। व 2 तारीख को होलिका दहन
होगा एवं 4 तारीख को रंग, गुलाल से होली मनाई जाएगी।
सेवानिवृत्त केआर पांडे को दी भावभीनी विदाई.. दमोह। 39 वर्षों
तक स्वास्थ्य विभाग में सतत सेवाएं देने वाले वरिष्ठ एनएमए तथा म.प्र.
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष केआर पांडेय का विदाई एवं सम्मान
समारोह स्थानीय गुरु कृपा होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की
अध्यक्षता सीएमएचओ डॉ. आरके अठ्या ने की तथा मुख्य अतिथि पत्रकार नरेंद्र
दुबे रहे। मंचासीन अतिथियों ने तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और
कर्मचारियों ने केआर पांडेय को शॉल, श्रीफल तथा उपहार भेंटकर उनके सेवा
कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की..
अभिनंदन पत्र का वाचन बीएम दुबे ने किया। इस अवसर पर राकेश सिंह हजारी,
सत्यनारायण तिवारी, महेश प्रसाद मिश्रा, रामकरण पांडे, पुरुषोत्तम पांडे,
सनद कुमार दुबे, एचआर पांडे, बसंत पांडे, अरुण तिवारी, एसएन मिश्रा सहित
परिजनों, म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों,
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का
संचालन बीएम दुबे ने किया एवं आभार शंकर सिंह ने माना।
सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर का समापन.. दमोह।
माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय पथरिया की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र
एवं छात्रा ईकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का सातवें दिवस सफलता पूर्वक
समापन हुआ उल्लेखनीय है, कि छात्र इकाई का शिविर ग्राम मिर्जापुर एवं
छात्रा इकाई का शिविर ग्राम टीला में दिनांक 21/02/2026 से 27/02/2026 तक
आयोजित किया गया है। शिविर का संयुक्त समापन ग्राम मिर्जापुर में आयोजित
किया गया था मां सरस्वती तथा युवा युग प्रणेता स्वामी विवेकानंद जी की पूजा
अर्चन कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती दीपा
चतुर्वेदी तहसीलदार पथरिया एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में थाना प्रभारी
श्री अमित मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम मिर्जापुर के सरपंच श्री अजीत
पटेल रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनय कुमार
वर्मा जी ने की स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम
का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, नशा मुक्ति नाटक एवं
बुंदेली छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य कार्यक्रम का आकर्षण रहे। सात दिवसीय शिविर का
प्रतिवेदन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगदीश प्रसाद अहिरवार एवं कार्यक्रम
अधिकारी छात्र इकाई ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि दीपा चतुर्वेदी ने
स्वयंसेवक स्वयं सेविकाओं प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी ने इन सात दिनो
में जो सीखा उसे अपने जीवन में उतारे विशिष्ट अतिथि श्री अमित मिश्रा ने
कहा कि सेवा जीवन का आधार है और सेवा निस्वार्थ भाव से की जानी चाहिए,
सरपंच श्री अजीत पटेल ने शिविर को ग्राम मिर्जापुर के विकास में भागीदार
बताया उन्होंने कहा यह शिविर ग्राम को नई ऊर्जा देकर गया है..
अध्यक्षता कर
रहे प्राचार्य डॉक्टर विनय वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित ही यह
शिविर विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव लायेगा अंत में आभार छात्रा इकाई
प्रभारी डॉ संध्या शर्मा ने एसडीएम महोदय श्री निकेत चौरसिया एवं समापन
सत्र के सभी अतिथियों विशिष्ट अतिथि, ग्राम पंचायत सरपंच, महाविद्यालय के
समस्त सहायक प्राध्यापक/अतिथि विद्वान, अशैक्षणिक स्टाफ एवं एनएसएस के सभी
छात्र/छात्राओं एवं गांव के गणमान्य नागरिकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम
का संचालन एनएसएस छात्र मोहित विश्वकर्मा एवं एनएसएस छात्रा प्रियंका
विश्वकर्मा ने किया। एनएसएस छात्रा सुजाता एवं एनएसएस छात्र अजय सेन ने मंच
के समक्ष्य सात दिवसीय शिविर के अनुभव को साझा किया।






0 Comments