एकलव्य विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय AI कार्यशाला
दमोह। एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह में वर्ल्ड AI ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान से दो दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कार्यशाला का सफल शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया एवं श्रीमती रति मलैया के कुशल नेतृत्व कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के निर्देशन में हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ भगवान श्रीगणेश के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु, कुलसचिव के साथ ही अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. शमा जेपी खानम, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन, निदेशक इंक्यूवेशन एवं इनोवेशन इनोवरिंग क्लब डॉ. सुमित जरहोलिया के साथ ही वर्ल्ड AI ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष श्री अमूल पटेल एवं ऑनलाइन माध्यम से डॉ. विजय कुमार साल्विया की उपस्थिति रही।
इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीकों से परिचित कराना तथा उनके व्यावहारिक उपयोगों के बारे में जानकारी प्रदान करना। कार्यशाला के प्रथम दिन प्रथम सत्र में इंजीनियरिंग अधिष्ठाता डॉ. अनिल पिम्पलापुरे द्वारा विभिन्न AI टूल्स एवं प्लेटफॉर्म्स पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को , मानुस (Manus), जेनस्पार्क (GenSpark), AI सर्वम, भारत GPT सहित अन्य उन्नत AI टूल्स की उपयोगिता, कार्यप्रणाली एवं व्यावहारिक उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही AI एजेंट्स की अवधारणा, उनके निर्माण की प्रक्रिया एवं शिक्षा, शोध, प्रशासन तथा उद्योगों में उनके उपयोग पर भी विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
वर्ल्स AI आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष श्री अमूल पटेल ने बताया कि AI टूल्स के माध्यम से लेखन, शोध कार्य, डेटा विश्लेषण, प्रस्तुतीकरण, डिज़ाइनिंग तथा प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं कम समय में पूरा किया जा सकता है। प्रतिभागियों को लाइव डेमो के माध्यम से विभिन्न AI टूल्स का उपयोग करना भी सिखाया गया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा AI आधारित प्रोजेक्ट्स, कंटेंट निर्माण एवं डिजिटल ऑटोमेशन से जुड़े व्यावहारिक सत्रों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रथम दिवस के द्वितीय तकनीकी सत्र पर प्रतिभागियों को AI एजेंट निर्माण, ऑटोमेशन तकनीकों, शिक्षा एवं प्रशासन में AI के उपयोग तथा भविष्य में AI की संभावनाओं पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विशेषज्ञों द्वारा AI तकनीकों के अधिकाधिक उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। इस दो दिवसीय कार्यशाला ने प्रतिभागियों को AI तकनीकों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की डिजिटल दुनिया के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्यशाला में विश्व विद्यालय के सभी संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, शोधार्थी, विद्यार्थियों के साथ ही आभासी पटल के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों के अनेक प्रतिभागी जुड़े। संचालन डॉ. सुदेश बाला जैन ने किया।
डॉ. कु.आकांक्षा ठाकुर को एम.बी.बी.एस. डिग्री पर बधाई
दमोह। डॉ. कु.आकांक्षा ठाकुर दमोह,ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से एम.बी.बी.एस. की डिग्री अप्रैल 2026 में मेडिकल कॉलेज ग्वालियर से प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे आदिवासी समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
बिटिया कुमारी डॉ. आकांक्षा ठाकुर की इस उपलब्धि पर सभी परिवारजन एवं समाज अत्यंत गर्व अनुभव करते हैं। पिता श्री अनंदी लाल ठाकुर एवं माता श्रीमती अनीता ठाकुर, नाना श्री नारायण सिंह ठाकुर, पूर्व अपर कलेक्टर, जिला दमोह सहित समाज बंधुओं ने शुभकामनाएं बधाई दी है।
देहदानी दीपक जैन तारण ने किया 53वां रक्तदान
दमोह। जीते जी रक्तदान जाते-जाते नेत्रदान देहदान के संकल्प को दोहराते हुए देहदानी दीपक जैन ने सोमवार को 53वां रक्तदान करके फिर एक जरूरतमंद को नव जीवन प्रदान करने में अपना निश्चल योगदान दिया।
दीपक ने अपने हर 3 महीने की रक्तदान के संकल्प का पालन करते हुए जिला अस्पताल दमोह में अपना ए प्लस ब्लड स्वैच्छिक रक्तदान कर अपना कर्तव्य फर्ज निभाया। इस दौरान पथरिया से भैया संदीप जैन, चाचा निर्मल जैन, चाचा अरविंद जैन, विपुल जैन, श्री छिदामी राठौर, शुभम जैन, श्रेष्ठ जैन एवं ब्लड बैंक स्टाफ ने उत्साह वर्धन किया।





0 Comments