निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे मंत्री एवं उनके अनुज
दमोह। जबेरा विधानसभा में स्थानीय विधायक एवं मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन में एवं उनके अनुज कृष्णभाव फाउंडेशन चेयरमेन सत्येंद्र सिंह लोधी एवं छोटी बहू मंजू ठाकुर के द्वारा संचालित निशुल्क नवोदय कोचिंग क्लासेस का संचालन किया जा रहा है इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोहटा में शिक्षा प्रदान कर रहे समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के लिए श्रेष्ठ शिक्षक,श्रेष्ठ परिणाम के संदर्भ में आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गयामंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहां कि जबेरा विधानसभा में लगभग 40 से अधिक निःशुल्क कोचिंगों का संचालन किया जा रहा और आने वाले समय में इनकी संख्या और भी अधिक होगी।निश्चित ही शिक्षा प्रदान कर रहे समस्त शिक्षकों का कार्य सराहनीय प्रति वर्ष इन कोचिंगों के माध्यम से बच्चे नवोदय विद्यालय में प्रवेश पा रहे हैं।संभव नहीं है कि सभी बच्चों का प्रवेश नवोदय विद्यालय में हो लेकिन इन कोचिंगों के माध्यम से उनका बेस मजबूत किया जा रहा है जो अन्य परीक्षाओं में सफलता के रूप में सिद्ध होगा। मेरा संकल्प है कि आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश में क्रमांक एक की विधानसभा बनायेंगे चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो,खेल प्रतियोगिताओं, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो या विधानसभा से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों में हों, हम निरंतर प्रयासरत हैं।
मेरे अनुज
सत्येंद्र सिंह समस्त शिक्षकगण एवं उनके समस्त सहयोगियों का मैं सहृदय
धन्यवाद करता हूं। निश्चित है आप सभी का प्रयास बच्चों के भविष्य को
सवारने का कार्य करेगी। सत्येंद्र सिंह लोधी ने प्रशिक्षण देते हुए
कहा कि मैं धन्य हूं कि आप जैसे शिक्षकों के दर्शन प्राप्त हुए हैं आप लोग
जो शिक्षा रूपी रत्न प्रदान कर रहे हैं निश्चित बच्चों के भविष्य में अमृत
के समान माना जायेगा आने वाले समय जब बच्चे बड़े-बड़े पदों पर पहुंचेंगे तो
वह याद करेंगे की आप लोगों ने शिक्षा प्रदान की है आप भी गर्व से परिपूर्ण
हो उठेगें कार्यक्रम में मुख्य रूप से समस्त कोचिंगों के शिक्षकगण, मंत्री
के पिता भाव सिंह लोधी जी, ग्राम के लंबरदार साहब सिंह यादव जी सहित अन्य
जनों की उपस्थित रही
ग्राम ढिगसर के प्राचीन तालाब पर टीम उम्मीद का 24वां साप्ताहिक स्वच्छता अभियान.. दमोह।
टीम उम्मीद द्वारा ग्राम ढिगसर के प्राचीन तालाब पर रविवार सुबह आयोजित
24वां साप्ताहिक स्वच्छता अभियान सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान में
बड़ी संख्या में टीम उम्मीद के युवाओ के साथ, स्थानीय ग्रामीणों ने भाग
लेकर स्वच्छता का संदेश दिया अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने तालाब
परिसर व तालाब घाट में फैले कचरे को एकत्रित कर साफ-सफाई की तथा घाट
क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया।
श्रमदान
के माध्यम से तालाब के आसपास की गंदगी हटाई गई, जिससे पूरे क्षेत्र का
स्वरूप पहले की तुलना में काफी बेहतर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत
निर्धारित समयानुसार गायत्री गेट से एकत्रीकरण के साथ हुई, जहां से सभी टीम
उम्मीद के युवा ग्राम ढिगसर पहुंचे और बॉलीवुड सिनेमेटोग्राफर हरीश पटेल
के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हुए। अभियान के
दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि
सार्वजनिक स्थलों के साथ साथ प्राचीन जल स्त्रोत तालाब कुएं बावड़ी आदि को
साफ स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस
अवसर पर हरीश पटेल के साथ सेडमेप
जिलाधिकरी पी एन तिवारी, राकेश राठौर, धर्मेंद्र सोनी महेंद्र सिंह लोधी,
शिवम सोनी, राहुल खरे, जितेंद्र अहिरवाल, ब्रजेश सेन, दीपक राजपूत, अर्जुन
प्रताप सिंह,माधव पटेल, रवि पटेल, दीपेश अहिरवाल, हर्षित चौरहा, ग्राम
वासियों में जितेंद्र पटेल, मुन्ना पटेल, मनीष पटेल प्रकाश रैकवार, धीरज
कुमार अभिषेक पटेल व दमोह नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी की विशेष
उपस्थिति रही।
नगर के प्राचीन तालाबों के जीर्णोद्धार विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग.. दमोह।
नगर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व से जुड़े प्रमुख तालाबो में फुटेरा
तालाब (लगभग 600 वर्ष प्राचीन), मराठा कालीन झूना तालाब तथा मकेश कॉलोनी
स्थित पाठक तालाब के जीर्णोद्धार, सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण
कार्य लंबे समय से लंबित हैं, जिससे नगरवासियों में चिंता व्याप्त है। इन
तालाबों के संरक्षण एवं विकास हेतु केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत 2.0
योजना के अंतर्गत कार्य प्रस्तावित किए गए थे। हालांकि, योजना स्वीकृत
होने के लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद
संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, जिसके कारण टेंडर
निरस्त करना पड़ा। इसके पश्चात पुनः टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है,
लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।वर्तमान में इन तालाबों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे न केवल
पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है, बल्कि नगर की ऐतिहासिक धरोहर भी
उपेक्षा का शिकार हो रही है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो
इनका अस्तित्व संकट में पड़ सकता है। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों
ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित
विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं और अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत
प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, ताकि इन ऐतिहासिक तालाबों
का संरक्षण एवं समुचित विकास सुनिश्चित किया जा सके। उदाहरणः जैसे अन्य
शहरों में अमृत योजना के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण कर पर्यटन को बढ़ावा
दिया गया है, उसी प्रकार दमोह के तालाबों का विकास भी स्थानीय अर्थव्यवस्था
और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
नीमा का स्थापना दिवस संपन्न.. दमोह। शनिवार को एक निजी होटल
में नीमा का स्थापना दिवस मनाया गया। इसके मुख्य अतिथि डॉ कल्याण सिंह
ठाकुर (महासचिव जबलपुर) उपस्थित रहे। जिसमें सर्वप्रथम भगवान धन्वंतरि जी
कि पूजा अर्चना एवं कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ कल्याण सिंह ने अपने
उद्बोधन में कहा कि नीमा की स्थापना 13 अप्रेल 1948 में कि गई थी जो कि यह
कार्यक्रम कि 13 से 20 अप्रैल तक मनाया जाता हैं। नीमा की करीब तेरह सो
शाखा पूरे भारत संचालित हो रही हैं इसका उद्देश्य मानव सेवा था व स्वास्थ
की देखभाल करना है।कार्यक्रम कि अध्यक्षता डॉ सी एल नेमा ने की। विशिष्ट
अतिथि डॉ राजकुमार पटेल, नीमा के सेकेट्री डॉ सुरेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष
डॉ गंगाराम पटेल, उपाध्यक्ष डॉ सन्तोष गोयल मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम
में नीमा के लाइफ टाइम मेंबरशिप डॉक्टरों को सर्टिफिकेट से सम्मानित किया
गया। अन्त में डॉ आर के गांगरा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में
अन्य डॉक्टरों की उपस्थित रहे डॉ प्रदीप शेन्डेय, डॉ आर. पी श्रीवास्तव,
डॉ चेतन जैन, डॉ ई. सी. जैन, डॉ तूफेक खान, डॉ एस.सी. सिंंधई, डॉ कयूम अली
खान, डॉ श्रीपद शिंदे, डॉ आर के जैन, डॉ अर्क विद्यार्थी, डॉ प्रद्युम्न
नेमाड़े, डॉ दिलीप गुप्ता, डॉ ई के जैन, डॉ राहुल जैन, डॉ शिवा मिश्रा, डॉ
नीरज विश्वास, डॉ योगेश पटेल, डॉ एम एल नेमा, डॉ दीपक जैन ,डॉ कृष्ण कुमार
असाटी, सत्यम पटेल, डॉ अजय वमार् डॉ अनंत राम पटेल अन्य डॉ उपस्थित रहे संचालन डॉ सौरभ चौधरी ने किया। आभार डॉ गंगाराम
पटेल ने माना।
भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव भव्य शोभा यात्रा आज.. दमोह।
भगवान विष्णु के छठवें अवतार एवं विप्र कुल शिरोमणि भगवान परशुराम का
प्राकट्योत्सव आज सोमवार को पूर्ण भक्ति भाव एवं भव्यता से मनाया जाएगा।
प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि आज प्रातः 8 बजे पॉलिटेक्निक के पास
परशुराम टेकरी पर भगवान परशुराम का पूजन, अर्चन, हवन एवं प्रसाद वितरण
होगा। प्रातः 10 बजे से शिव पार्वती मंदिर में सुंदरकांड प्रारंभ होगा
एवं शाम 5ः00 बजे यहीं से एक भव्य शोभा यात्रा प्रस्थान करेगी जो कोऑपरेटिव
बैंक चौराहा, बस स्टैंड, स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, घंटाघर, अस्पताल
चौराहा, कोऑपरेटिव बैंक चौराहा होते हुए शिव पार्वती मंदिर पर समापन होगा
तथा यहां पर शाम 7ः30 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव, सवर्ण बचाओ थीम खास पहलू.. दमोह।
भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव आयोजन समिति के
सदस्य एवं अधिवक्ता मनीष नगाइच ने बताया के इस वर्ष की शोभायात्रा में
सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज पूरे उत्साह से हिस्सेदारी करते हुए सवर्ण बचाओ थीम
पर शोभायात्रा में सम्मिलित होगा। जिसमें महिलाएं बच्चे एवं वरिष्ठजन पूरे
उत्साह के साथ सपरिवार पारंपरिक अस्त्र शस्त्र एवं शास्त्रों को लेकर पूरी
शोभायात्रा में चलेंगे साथ ही सवर्ण बचाओ का संदेश देश के हुक्मरानों को
देंगे।
इस वर्ष भगवान रामचंद्र जी व पवनसुत हनुमान जी
की का 40फिट लंबा कट आउट व भगवान परशुराम जी की 15फीट ऊंची प्रतिमा
शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेगी जिसे इस आयोजन हेतु दीपक साहू व
इमलाई के राजेंद्र द्वारा खास तौर पर डिजाइन किया है , शोभायात्रा में
घोड़े, भगवान के बाल स्वरूप की झांकियां एवं विशेष नृत्य समूह शोभायात्रा
के स्वरूप में चार चांद लगाएंगे, कार्यक्रम के आयोजन पूर्व समिति सदस्यों
ने सीएसपी एच आर पांडे एवं टीआई मनीष सिंह व नगरपालिका अधिकारियों से भेंट
कर कार्यक्रम की पूर्व जानकारी उन्हें प्रेषित कर कार्यक्रम की व्यवस्था पर
नजर बनाए रखने अपने सुझाव भी दिए हैं जिस पर प्रशासन अपनी ओर से सुरक्षा
रूट व सुविधाओं हेतु आवश्यक कदम उठा रहा है।






0 Comments