आचार्य श्री समाधि दिवस पर विभिन्न आयोजन
दमोह।
सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में संत शिरोमणि, आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी
के द्वितीय समाधि दिवस पर आचार्य श्री समयसागर जी के मंगल आशीर्वाद से
क्षु.रत्न डॉ 105 सुनयश्री माताजी, क्षु.श्री सुमनश्री माताजी के मंगल
सानिध्य में प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, आचार्य छत्तीसी विधान पूज्य
बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा, ऋद्धिकलश, आचार्य श्री के चरणों का अभिषेक
किया गया।
इस अवसर पर क्षु.रत्न सुनय श्री माताजी
ने आचार्य श्री के प्रति विन्यांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य श्री
विद्या सागर जी के आशीर्वाद से ही बड़े बाबा मंदिर का इतना विशाल
कार्य हो सका है। कहते हैं जब भगवान विराजमान हुए आचार्य श्री ने अश्रुधार
से बड़े बाबा का पाद प्रक्षालन किया ।बड़े बाबा और छोटे बाबा की जोड़ी अजब
निराली जग जाहिर है। बड़े बाबा आदिनाथ जी ने हमें असि, मसि कृषि ,जीवन यापन
करने का ज्ञान दिया ।इसी तरह छोटे बाबा हमें जीवन जीने की कला सिखा कर
समाधि कैसी होती है।
यह ज्ञान कराया। माताजी ने संस्मरणों के माध्यम से
विन्यांजलि देते हुए आचार्य श्री की श्रेष्ठता, प्रेम , वात्सल्यता ,गुरु
सेवा ,महानता का सुंदर चित्रण करते हुए कहा पूरी दुनिया उनकी दीवानी है
। आचार्य श्री ही एकमात्र संत है जिन्होंने अपना सबसे कीमती अपना
सर्वश्रेष्ठ बड़े बाबा के प्रति समर्पित कर दिया। आचार्य श्री श्रेष्ठ
समाधि कर शांत परिणामों से करके गए हैं ।हम सभी की भी ऐसी समाधि हो यही
भावना हम सब की है।
प्रचारमंत्री जयकुमार जैन जलज ने
बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ,शांति धारा, रिद्धि कलश करने का
सौभाग्य स्व. खेमचंद जैन स्व. बाबूलाल जैन दमोह की स्मृति में, बाहुबली
आदिनाथ चडचत कर्नाटक ,किशनलाल प्रदीप प्रशांत हजारीबाग झारखंड, केएल जैन
भागचंद जैन मंडी बामोरा, अर्चना दीप जैन भोपाल, गुलाबचंद मानक लाल जैन भोपाल, सविता मुन्नालाल जैन दमोह, राजेंद्र राहुल हेमचंद खिमलासा, अमित ऋषभ जैन राहतगढ़, सुरेश चंद मालगुजार खिमलासा, नरेंद्र आशीष रांची आदि ने
सौभाग्य पाया।
सायंकाल श्री भक्तामर दीप अर्चना ,पूज्य बड़े बाबा की
संगीतमय महाआरती हुई। संयम स्वर्ण कीर्ति स्तंभ पर एक दीप गुरु के समीप श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर आचार्य भगवन की महाआरती कर गुरु चरणों में श्रद्धा पूर्वक नमन किया।
अनाहत से अनावरण तक मूर्तियां ही सनातन का स्तंभ- श्री वेदांतरसिकाचार्य.. धर्मनगरी
में आयोजित भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह ने एक बार पुनः यह सिद्ध किया कि
मूर्तियां केवल शिल्प नहीं बल्कि सनातन संस्कृति की आत्मा का साकार स्वरूप
हैं। अनाहत अर्थात् हृदय की दिव्य ध्वनि से लेकर अनावरण अर्थात् प्रतिमा के
प्रकट होने तक की यह यात्रा श्रद्धा, साधना और सांस्कृतिक निरंतरता का
प्रतीक बनकर उभरी।यह पावन अनावरण परमपूज्य 1008 श्री भागवत दास त्यागी एवं
रामायणी जी की दिव्य प्रतिमा का था, जिनका जीवन त्याग, भक्ति और रामकथा
सेवा की अखंड साधना का अनुपम उदाहरण रहा है। उनकी स्मृति में स्थापित यह
प्रतिमा न केवल श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए धर्मनिष्ठ
जीवन का प्रेरणास्रोत भी बनेगी। इस विराट आयोजन में विख्यात संत-पुरुषों
की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विष्णुसंप्रदाय प्रमुख
जगतगुरु संतोषाचार्य जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान रहे।
समारोह की अध्यक्षता जगतगुरु नरेंद्रनंद सरस्वती ने की। आयोजन का संचालन
महामंडलेश्वर अवध बिहारी दास जी महाराज के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
जबकि मंच संचालन श्री महंत श्रीभगवान रसिक वेदांताचार्य ने अत्यंत
प्रभावपूर्ण शैली में किया। वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पार्चन और दीप
प्रज्ज्वलन के मध्य जब प्रतिमा का अनावरण हुआ, तो वातावरण “हरि बोल” और “जय
श्री राम” के उद्घोषों से गुंजायमान हो उठा।
संतों एवं विद्वानों ने अपने
उद्बोधनों में प्रतिपादित किया कि मूर्ति पूजन भारतीय दर्शन की वह धुरी है,
जो निराकार ब्रह्म को साकार प्रतीकों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाती है।
समारोह में भक्तश्रेष्ठ शुक्ला रानी गुप्ता (कोलकाता), रतन, रामेंद्र, दीप
नारायण, पवन, शरद, डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, विजय शंकर त्रिपाठी, मदन मोहन
जी, डॉ. श्रवण दास, शिव दास, मोहन दास कोतवाल, काशी की जनता जनार्दन सहित
अनेकानेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। उनकी सहभागिता ने आयोजन को जन आस्था के
महोत्सव में परिवर्तित कर दिया। अंत में प्रसाद वितरण एवं सामूहिक संकल्प
के साथ यह प्रतिज्ञा ली गई कि सनातन संस्कृति के इन जीवंत प्रतीकों का
संरक्षण एवं संवर्धन प्रत्येक श्रद्धालु का कर्तव्य है। प्रतिमा अनावरण का
यह पावन उत्सव अनाहत नाद की भांति युगों तक श्रद्धा की ध्वनि प्रसारित करता
रहेगा।
संगठन सृजन अभियान के तहत बनाई बूथ कमेटिया
दमोह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा दमोह विधानसभा को ग्राम पंचायतो सिहोरा पड़रिया, बॉसा बॉसनी, राजा पटना, परसोरिया, इमलियाघाट, मनका का दौरा कर पंचायत स्तर पर बूथ कमेटिया नियुक्त की गई। बूथ कमेटिया नियुक्त करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि बूथ कमेटियो में प्रत्येक वर्ग पिछड़ा दलित आदिवासी सामान्य वर्ग की सदस्यता करवाकर उन्हें प्राथमिकता से रखा गया है और उनका प्रयास है कि महिलाओ की भागेदारी भी अधिक से अधिक की जायें।पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय चौरसिया, प्रदीप पटेल, अमर सींग बांसा सरपंच रोहन पाठक ने भी कहा कि भाजपा जनहितैषी योजनाओ का प्रचार प्रसार तो जमकर करती है किंतु जमीनी हकीकत यह है कि आम आदमी को रोजगार के लिये पलायन पूरे परिवार के साथ करना पड़ता है जिससे उनके बच्चे शिक्षा भी प्राप्त नहीं कर पाते केवल भाजपा के छुटभैय नेताओ का ही विकास हो रहा है। इस अवसर पर केशव विश्वकर्मा, संजु अहिरवाल, सुनील ठाकुर, सुखदेव यादव, बलराम यादव, शुत्रघन सिंह, अरविन्द सिंह सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

लीनेस मैत्री क्लब द्वारा भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
दमोह। लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता अत्यंत भव्य, प्रेरणादायक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने भारतीय नारी के विविध रूपों को मंच पर जीवंत प्रस्तुत करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में तालियों की गूंज, उत्साह और सराहना का वातावरण बना रहा। इस प्रतियोगिता की विशेषता रही कि प्रतिभागियों ने समाज, इतिहास, राजनीति और कला जगत की प्रसिद्ध महिलाओं के किरदारों को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मंच पर जब फूलन देवी का साहसी और संघर्षशील रूप सामने आया तो दर्शक भावुक हो उठे।वहीं मंजुलिका के रहस्यमयी और दमदार अभिनय ने सभी को रोमांचित कर दिया। फिल्मी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों जैसे अनुष्का शर्मा, मुमताज, साधना, रेखा, दिव्या भारती, जयाप्रदा एवं माधुरी दीक्षित के लोकप्रिय गीतों और अंदाज की प्रस्तुति ने पूरे मंच को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। राजनीतिक क्षेत्र की सशक्त हस्तियों के रूप में स्मृति ईरानी, जे. जयललिता एवं कंगना रनौत के किरदारों ने भी दर्शकों को खूब प्रभावित किया। समाज सुधार और भक्ति परंपरा की महान नारियों जैसे सावित्रीबाई फुले और मीराबाई के प्रेरणादायक रूपों ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग प्रदान किया। साथ ही, झूलेलाल के स्वरूप की प्रस्तुति और पंजाब की सांस्कृतिक अदाओं ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रोजेक्ट डायरेक्टर जया बुधवानी, अमरजीत छाबड़ा, नीतू राय एवं दीप्ति श्रीवास्तव द्वारा सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष रजनी खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन नारी शक्ति के विविध आयामों को पहचान दिलाते हैं और नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन रोजी बग्गा द्वारा किया गया, वहीं सचिव ज्योति चिले की “आत्म विश्वास की पहचान” प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

ख़ानकाहे बशीरी में दो दिवसीय सालाना महफ़िले
दमोह।
महान सूफ़ी हज़रत हबीब अहमद शाह, रहमतुल्लाह शैखूल मशाइख हज़रत सूफ़ी
बशीरुल औलिया, रहम तुल्लाह अलैह हज़रत सूफ़ी सिराजुल औलिया, रहमतुल्लाह अलैह
कादरी, चिश्ती, नक्शबंदी, अबुलउलाइ, का सालाना महफ़िलें सिमा और फ़ातिहा का
आयोजन स्थानीय मुर्शिद बाबा मैदान के पास ख़ानकाहे बशीरुल औलिया में किया
गया..महफ़िल की सदारत गद्दीनशीन सूफी हज़रत फ़ैजानुलहक़ साहब ने की इसके अलावा
प्रतिवर्षानुसार ख़ानकाह के इस वर्ष आयोजन में अबुल उलाई सिलसिले से जुड़े
बड़ी संख्या में मुरीद अकीदतमंद प्रोग्राम में शामिल हुए पहले दिन महफ़िलें
मिलाद का आयोजन हुआ जिंसमें नात ख़्वानी महफ़िलें मीलाद शरीफ इसके अलावा
सुबह बाद नमाज़े फ़ज्र, कुरआन ख्वानी व सलातुस्सलाम महफ़िले ज़िक्र व
महफ़िले समा, क़व्वाली। बाद नमाज़े मग़रिब फ़ातिहा ख्वानी व महफ़िल रंग कुल
शरीफ़ का आयोजन हुआ । प्रोग्राम को सफल बनाने में कमेटी का सरानीय योगदान
रहा ।

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

0 Comments