एक करोड़ के कार्यों का मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किया लोकार्पण भूमि पूजन..
दमोह जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पहुंचकर स्थानीय विधायक एवं मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने 1 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जिसमें उप स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन, सीसी रोड शामिल है। मंत्री लोधी ने कहा कि ग्राम कोंरता में जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात देने का अवसर प्राप्त हुआ। ग्राम में 65 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप-स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया। यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के ग्रामवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा, क्योंकि अब उन्हें प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूरस्थ स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। इस केंद्र के माध्यम से आसपास के कई गांवों के नागरिकों को भी समय पर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो सकेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ एवं सुदृढ़ होंगी। इसके साथ ही ग्राम कोंरता में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया। सामुदायिक भवन का निर्माण ग्रामवासियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण स्थान उपलब्ध कराएगा। इससे गांव में सामाजिक एकता और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।इसी क्रम में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड का भी भूमिपूजन किया गया। इस सड़क के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में काफी सुविधा प्राप्त होगी तथा बरसात के समय होने वाली समस्याओं से भी राहत मिलेगी। बेहतर सड़क सुविधा से गांव का संपर्क मजबूत होगा और दैनिक जीवन की गतिविधियां अधिक सुगम बनेंगी। हमारा निरंतर प्रयास है कि जबेरा विधानसभा क्षेत्र को विकास के हर मापदंड पर प्रदेश की अग्रणी एवं क्रमांक एक विधानसभा बनाया जाए। क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, सुदृढ़ आधारभूत संरचना और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।जबेरा विधानसभा को प्रदेश की क्रमांक एक विधानसभा बनाने का संकल्प-मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी.. दमोह जिले की सबसे बड़ी विधानसभा जबेरा के स्थान विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी जनपद तेंदूखेड़ा के ग्राम पांजी पहुंचे जहां उन्होंने 25 लाख रुपए की लागत से निर्माण होने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया इसके पश्चात पिड़ई में 65 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया।
मंत्री श्री लोधी ने कहा कि हम निरंतर विधानसभा में कार्य कर रहे हैं और प्रदेश में क्रमांक की विधानसभा बनाएंगे जिसके लिए सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्राम वासियों को सामाजिक कार्य करने में सुविधा प्राप्त होगी विवाह जैसे बड़े कार्य किए जा सकेंगे मेरा सपना है कि विधानसभा के प्रत्येक ग्राम में एक समुदाय एक भवन बनाया जायेगा। पिंडरई में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया है जिससे कि ग्राम वासियो सहित अन्य ग्रामों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त होगी..
इसके पहले लोग तेंदूखेड़ा या दमोह इलाज के लिए जाते लेकिन अब इलाज ग्राम में ही उपलब्ध रहेगी जिसमें 24 घंटे एएनएम एवं सीएचओ सेवाएं देंगे। स्वास्थ्य के हम निरंतर कार्य कर रहे हैं एवं 2 बड़े-बड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तारादेही जैसे आउट एरिया में बनकर तैयार है और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोपरा में निर्माणधीन है जिसका जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा।
मनुष्य के मूल कर्तव्य धर्म रक्षा राष्ट्र का मानवता की सेवा-आशीष शुक्ला.. दमोह।
पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के
संयुक्त तत्वाधान में जवेरा तहसील के ग्राम परसवाहा में दिव्य चालीसा पाठ संपन्न हुआ।
समापन की बेला में सिद्धाश्रम धाम से चलकर आए भगवती मानव कल्याण संगठन के
केंद्रीय मुख्य सचिव सिद्धाश्रम रत्न आशीष शुक्ला उर्फ राजू भैया जी का शुभ
आगमन हुआ 24 घंटे के दिव्य चालीसा पाठ में उपस्थित हुए सभी जाति धर्म
संप्रदाय के लोगों के लिए संबोधित करते हुए केंद्रीय मुख्य सचिव जी ने कहा
कि हमारे सिद्धाश्रम धाम की विभूति हमारे मां गुरुवर के जय घोष लग रहे थे
तो बहुत कम आवाज आ रही थी बहुत कम तालियां बज रही लेकिन बज रही थी महत्वपूर्ण है कि बज रही थी जब हम ऐसे कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं धार्मिक कार्यक्रम आध्यात्मिक कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं तो सबसे पहले ध्यान आता है कि बड़े भाग्य मानुष तन पाया है और मनुष्य तन पाने की महिमा परम पूज्य गुरुवर जी से उत्तम आज कोई नहीं बखान कर सकता
परम पूज्य गुरुवर ने कहा कि आत्म उत्थान के लिए प्रकृति के बने
उत्थान की रचना मानव शरीर है काम क्रोध लोभ मोह का जीवन जीव जंतु कीट पतंग
आप देखिए की एक छोटी सी चींटी के लिए आप दवा देंगे तो वह भी आपको काट देगी
यह स्वभाव उसमें भी होता है यदि मधुमक्खी के छाते में आप हाथ डालोगे या
उसकी शहद निकालने का प्रयास करोगे तो वह भी काट लेगी यह उसका स्वभाव है जीव
जंतुओं से बेहतर मनुष्य जीवन महत्वपूर्ण क्यों है जिसको सार्थक बताया
क्यों जरूरी है जब गुरुवर ने विशिष्ट बताया है और हमें बार-बार विथीत होना
चाहिए इसलिए मंचों से बताया जाता है गुरुदेव ने भी कहा है कि काम क्रोध लोग
मोहसे तो सारी सृष्टि लिप्त है लेकिन मनुष्य जीवन काम क्रोध लोभ मोह को
पराजित करके सातों चक्रों का मुख्य द्वार सा स्ट्रांग मौजूद है जिससे
मनुष्य मैं ब्रह्मांड की स्थापित होने की बात कही जाती है और हमें अपने
विवेक को जागृत करने की आवश्यकता होती है जिससे मनुष्य के मूल कर्तव्यों का
पालन किया जा सके। परम पूज्य गुरुवर श्री ने कथा वाचक नहीं बनाया गुरुवर
जी ने हम लोगों के लिए किस कहानी नहीं बताया गुरुदेव जी ने हमें वाद्य
यंत्रों में नाचना धड़कन नहीं सिखाया गुरुदेव जी ने हमें साधना आराधना करना
सिखाया आज समाज की ब्रह्म है की मेरुदंड को सीधी करके बैठना नहीं जानते
मेरुदंड को सीधे रखने से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं परम पूज्य
गुरुदेव जी ने हमें वह मार्ग प्रदान किया नशा मुक्त मांसाहार मुक्त जीवन
जीते मां की साधना आराधना करना सिखाया पर स्वाहा के इस ग्राम में नाच गाना
के बिना इतने लोग उम्र पड़े यही गुरुवर की असीम कृपा है संचालन
प्रांतीय प्रवक्ता भैया बाबूलाल विश्वकर्मा ने किया आभार परस्वाह ग्राम के टीम प्रमुख ने किया अंत में सभी
मां भक्तों ने शक्ति जलवा प्रसाद प्राप्त किया।
मप्र शासकीय शिक्षक संघठन के प्रांतीय आह्वान पर ज्ञापन.. दमोह।
मध्यप्रदेश शासकीय शिक्षक संघठन के प्रांतीय आह्वान पर टी.ई.टी. के विरोध
में 13 मार्च 2026 को संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में शाम 4ः30 पर माननीय
मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर दमोह को ज्ञापन दिया गया। जिसमें दमोह
के संयुक्त मोर्चा व शिक्षकों के समस्त संगठनों द्वारा सैकड़ों की संख्या
में सम्मलित होकर असंवैधानिक प्रक्रिया को रुकवाने में सहभागी बनें।ज्ञापन
में विशेष रूप मध्यप्रदेश शासन से अनुरोध किया गया है कि, अन्य राज्यों की
तरह माननीय सुप्रीम कोर्ट में शिक्षकों की परीक्षा स्थगित करने हेतु
याचिका दायर की जावे और मध्यप्रदेश के लाखों शिक्षकों के सम्मान में आगे आए
क्योंकि कर्मचारियों में मात्र शिक्षक ही ऐसा कर्मचारी है जो शासन के
अनेकों आदेशों पर सहज भाव तत्परता से कार्य करता फिर भी उसे अकुशल समझा
जाना शिक्षक नहीं बल्कि भारत के समस्त गुरुजनों का अपमान है जिसे अब शिक्षक
समुदाय सहन नहीं करेंगे..आज से सैकड़ों वर्ष पहले चाणक्य ने कहा था कि, हे
राजन शिक्षक की गोद में विकास और विनाश दोनों पलते हैं ये आपके ऊपर है कि
आप क्या चाहते हैं उपरोक्त असंवैधानिक प्रक्रिया से समस्त शिक्षकों में रोष
व्याप्त हैं अतः मप्र सरकार तत्काल निर्णय लेकर इस प्रक्रिया को
रुकवाए जिससे भारत निर्माताओं का स्वाभिमान बना रहे।
नीरज चौरसिया बनें पटवारी संघ पटेरा के अध्यक्ष.. दमोह।
म.प्र. पटवारी संघ तहसील पटेरा के पटवारियों की बैठक का आयोजन किया गया
जिसमें सर्वसम्मति से नीरज चौरसिया को अध्यक्ष नियुक्ति किया गया।नये
अध्यक्ष नीरज चौरसिया ने कहा कि जो संघ द्वारा मुझे जो दायित्व दिया गया है
उसका में पूरी लगन ईमानदारी के साथ निर्वाहन करूॅगा। सभी ने बधाई दी।
युवक क्रांति संगठन महिला शाखा की बैठक संपन्न.. दमोह-युवक क्रांति संगठन
द्वारा 31 मार्च 2026 मंगलवार को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय हास्य कवि
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर स्थानीय अरिहंत रेसिडेंसी में राष्ट्रीय
कवियत्री काव्या मिश्रा,के मुख्य आतिथित्य, संयोजिका डॉ.किरण गोस्वामी की
अध्यक्षता महिला शाखा की बैठक संपन्न हुई जिसमें अध्यक्ष प्रीति गौतम ने
बताया कि कवि सम्मेलन में जबलपुर हाईकोर्ट की पूर्व न्यायमूर्ति श्रीमती
विमला जैन,पूर्व आई.ए.एस.श्री सुरेश जैन,दमोह पूर्व कलेक्टर श्री प्रभुदयाल
मीना मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे है इस अवसर पर महिला शाखा की शपथ
ग्रहण,स्मारिका विमोचन के साथ नगर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कवि
सम्मेलन के संयोजक सुधीर विद्यार्थी ने बताया कि प्रमुख कविगणों में कुंवर
जावेद (राजस्थान),अतुल ज्वाला (इंदौर),भूपेन्द्र राठौर (कोटा),मुकेश
मनमौजी (छपारा),डाॅ. प्रेरणा ठाकरे (नीमच),डाॅ.शुभम् त्यागी (मेरठ), सुश्री
काव्या मिश्रा (मुम्बई),श्रीमती बबीता चैबे (दमोह),को आमंत्रित किया गया
है।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्रीमती रेखा सिंघई ने सभी कार्यक्रमों
की जानकारी देते हुए।बताया कि यह आयोजन इस बार कीर्ति स्तंभ के पास किया जा
रहा है। अतः संगठन की महिला शाखा जिला शाखा की सदस्यों कि सहयोग की अपील
की। बैठक में श्रीमति दुर्गेश मिश्रा, श्रीमति वंदना जैन,श्रीमति सुरभि
जैन,श्रीमति नीलू जैन,श्रीमती कीर्ति भटट, श्रीमती प्रज्ञा तिवारी आदि के
साथ जिला महामंत्री मनोज जैन पत्रकार रूपचंद जैन, अकरम खान,जयकुमार जैन
सौरभ विद्यार्थी, ने अपने विचार रखते हुए सभी सदस्यों के साथ सभी नागरिकों
से सहयोग की अपील की।
मां कर्मा देवी की 1010 वीं जयंती
15 मार्च को मनाई जाएगी.. दमोह।
साहू समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र तुलाराम साहू सहित सभी
पदाधिकारियों ने सभी से अपील करते हुए बताया कि 15 मार्च को मां कर्मा
देवी की 1010वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। दमोह नगर में साहू धर्मशाला
बड़ापुल में 15 मार्च 2026 रविवार हवन पूजन सुबह 8 बजे से, जलूस शोभायात्रा
सुबह 9बजे से, सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 12 बजे बजे से प्रसाद वितरण चूल
से सपरिवार. भंडारा भोजन दोपहर 12ः 30बजे से सम्पन्न होगा।
मां भक्त
शिरोमणि कर्मा देवी जयंती समारोह सम्पूर्ण जिले में दमोह, रनेह,
हिण्डोरिया, हटा, नरसिंहगढ, बटियागढ, तेंदूखेड़ा, अभाना, तेजगड, नोहटा सहित
कई जगह व देश प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
सत्येंद्र तुलाराम साहू, जिलाध्यक्ष एडवोकेट संजय साहू, संतोष साहू, नगर
अध्यक्ष कल्पेश साहू, रितेश साहू, सौरभ साहू, रिंकेश साहू, विक्रम साहू,
भगवतीशरण साहू, श्याम साहू, संतोष मोदी, नरेश साहू, हरिशंकर साहू, गुड्डा
साहू, गया साहू लकी साहू ने सभी स्वजातीय बंधुओ से सपरिवार पहुंचने की अपील
की है.



.jpeg)







0 Comments