बुंदेलखण्ड की जैन मूर्तिकला एवं स्थापत्य पर सम्मेलन
दमोह।
जैन और प्राकृत अध्ययनf विभाग, एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह मध्यप्रदेश में
भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद् दिल्ली के सहयोग से दिनांक 13-14 मार्च
2026 को ‘‘बुंदेलखण्ड की जैन मूर्तिकला एवं स्थापत्य’’ विषय पर राष्ट्रीय
सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन सत्र
दिनांक 13 मार्च को प्रातः 10 बजे आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता एकलव्य
विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डाॅ. सुधा मलैया जी ने की, विशिष्ट अतिथि प्रो.
जयकुमार उपाध्ये, दिल्ली एवं प्रतिष्ठाचार्य जयकुमार निशान्त, टीकमगढ और
सारस्वत अतिथि के. एल. डाबी., उप-संचालक राज्य पुरातत्व विभाग रहे।
उद्घाटन
सत्र में बीज वक्तव्य के. एल. डाबी. जी जबलपुर ने स्वागत वक्तव्य कुलगुरु
प्रो. पवनकुमार जैन ने, मंच संचालन डाॅ. आशीष कुमार जैन संस्कृत विभाग ने
एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. ऋषभचन्द्र जैन ‘फौजदार’ ने दिया, उद्घाटन सत्र
में 4 शोध पत्र प्रस्तुत किये गये। द्वितीय सत्र
दोपहर 2 बजे प्रारम्भ हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रो. जयकुमार उपाध्ये, दिल्ली
ने की जिसमें 4 शोध आलेख प्रस्तुत हुए और तृतीय सत्र दोपहर 3ः30 बजे
प्रारम्भ हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रो. ऋषभचन्द्र जैन फौजदार ने की, जिसमें 5
शोध आलेख प्रस्तुत हुए। दिनांक 14 मार्च को चतुर्थ
सत्र प्रारम्भ हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रो. नरेन्द्र जैन टीकमगढ ने की, इस
सत्र में प्रो. भागचन्द्र जैन भागेन्दु दमोह, डाॅ. आशीष जैन, आचार्य सागर,
प्रतिष्ठाचार्य पवन जैन दीवान, प्रतिष्ठाचार्य विनोद जैन, रजवांस, श्री
उमेश जैन नोहटा, डाॅ. आशीष कुमार जैन, जैन और प्राकृत अध्ययन विभाग आदि
अनेक विद्वानों ने शोध पत्र प्रस्तुत किये। इसके बाद समापन सत्र आयोजित
हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डाॅ. सुधा मलैया जी ने सभी को
सम्बोधित किया एवं जैन मूर्ति स्थापत्य के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी
प्रदान की। अन्त में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. पवन कुमार जैन ने सभी
का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस सम्मेलन में
विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यपक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे और सभी ने
बुंदेलखण्ड की जैन मूर्तिकला एवं स्थापत्य के विषय में अनेक नयी जानकारी
प्राप्त की। जिससे अनेक विषय सामने आये, जिन पर आगे शोध हो सकता है। जो
विषय शेष रह गए है, जिन पर विभाग द्वारा संपन्न करने का प्रयत्न किया
जाएगा|
कालेज में जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन
दमोह। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन की गरिमामयी उपस्थिति और दिशा निर्देशन तथा कार्यक्रम का संचालन प्रभारी डॉ. मीरा माधुरी महंत एवं सहप्रभारी डॉ. राहुल कुमार दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा जागरूकता रैली जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल संरक्षण के महत्व को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिताओं के परिणामों में स्लोगन प्रतियोगिता में सुषमा लोधी, निबंध प्रतियोगिता में राजकुमारी लोधी, तथा भाषण प्रतियोगिता में जेसिका (श्रंलेपां) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. जैन द्वारा विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जल गंगा अभियान 2026 में सहभागिता रही।

मूल्यांकन मानदेय भुगतान को लेकर शिक्षक संघ ज्ञापन.. दमोह।
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, जिला दमोह द्वारा जिला परियोजना समन्वयक जिला
शिक्षा केंद्र को एक ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों और कर्मचारियों के बकाया
मानदेय भुगतान की मांग की गई है। संघ ने मांग की है कि सत्र 2024-25 की
वार्षिक मुख्य एवं पुनः परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य
में लगे अधिकारियों कर्मचारियों को जल्द से जल्द उनके कार्य का भुगतान
किया जाए। बजट प्राप्त होने के बावजूद देरी पर जताई चिंता-
ज्ञापन के माध्यम से संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन का ध्यान इस ओर
आकर्षित किया है कि राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल द्वारा इस कार्य हेतु बजट
पहले ही जारी किया जा चुका है। पत्र क्रमांक रा.शि.के./मूल्यांकन/कक्षा
5वीं 8वीं बजट/2025/5562 (दिनांक 19/09/2025) के तहत राशि आवंटित की जा
चुकी है, लेकिन धरातल पर अभी तक संबंधितों को भुगतान नहीं मिल पाया है।
जल्द भुगतान की अपील-
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार जैन और जिला
अध्यक्ष कमलेश कुमार सेन ने संयुक्त रूप से कहा कि मूल्यांकन कार्य में
शिक्षकों ने पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दी हैं। बजट उपलब्ध होने के
बाद भी भुगतान में हो रही देरी से कर्मचारियों में असंतोष है। संघ ने जिला
परियोजना समन्वयक से निवेदन किया है कि प्रक्रिया को गति देते हुए शीघ्र
भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नितेश पाठक
तहसील अध्यक्ष मनीष भारद्वाज संभागीय सदस्य भागचंद जैन महेश कुमार गुप्ता
उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में अपनी लंबित मांगों के त्वरित निराकरण
की बात कही।
साजन असाटी ने जरूरतमंद को किया रक्तदान.. दमोह। जरूरत के समय किसी की मदद करना ही सच्ची सेवा मानी जाती है, इसी भावना को
साकार करते हुए ग्राम जुझार निवासी साजन असाटी ने जिला अस्पताल पहुंचकर एक
मरीज को रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रामजी असाटी नामक मरीज का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, और
उन्हें तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। जैसे ही इसकी जानकारी साजन असाटी को
मिली, वे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर मरीज की सहायता की।साजन
असाटी अखिल भारतीय असाटी महासभा की युवा समिति के राष्ट्रीय युवा
प्रचार सचिव हेमेंद्र असाटी (राजन) के बड़े भाई है।
लंबे समय से सामाजिक
कार्यों में सक्रिय बताए जाते है, उनके इस कदम से न केवल मरीज और उसके
परिजनों को राहत मिली, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश भी
गया। हेमेंद्र असाटी (राजन) ने बताया कि मरीज को अभी और रक्त की आवश्यकता
पड़ सकती है, उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो कल फिर से रक्तदान किया
जाएगा, ताकि मरीज का उपचार बिना किसी परेशानी के जारी रह सके। समाज
के लोगों ने इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास दूसरों
के लिए प्रेरणा बनते है, और जरूरतमंदों की मदद के लिए समाज को आगे आने का
संदेश देते है।

0 Comments