Header Ads Widget

जिला स्तरीय कबड्डी पारपंरिक खेल का आयोजन.. इधर मेरा युवा भारत खेलकूद प्रतियोगिता में बजरंग क्लब कबड्डी विजेता.. इधर नरसिंहगढ़ में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का समापन..

जिला स्तरीय कबड्डी पारपंरिक खेल का आयोजन 

दमोह। भारत शासन की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान ;सीएससी की बैठक 18 दिसम्बर 2025 में पारित प्रस्ताव अंतर्गत जिलो में पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित किये जाने के निर्देशो के तहत जिला दमोह में स्थानीय पारंपरिक खेलों के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी पारपंरिक खेल का आयोजन इंडोर स्टेडियम दमोह में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल उपाध्यक्ष डॉ मंजू देवलिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण फुलपगारे द्वारा किया गया। 

प्रतियोगिता में दमोह जिले की सभी सातो जनपद पंचायतो की टीमो एवं जिला पंचायत की टीम के द्वारा भाग लिया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जनपद पंचायत तेन्दूखेडा की टीम विजयी रही जिन्हे पुरूस्कार स्वरूप राशि 21000. रूपये ट्राफी मेडल प्रमाण पत्र एवं दूसरे स्थान पर जिला पंचायत दमोह की टीम उपविजेता रही जिन्हे पुरूस्कार स्वरूप राशि 11000. रूपये ट्राफी मेडल प्रमाण पत्र वितरण किये गये।

इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमो को सांत्वना स्वरूप राशि 1100. रूपये एवं सभी खिलाडियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। प्रतियोगिता के फाईनल मुकाबले एवं पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम में जनपद पंचायत दमोह अध्यक्ष प्रीति ठाकुर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला पंचायत वरिष्ठ लेखाधिकारी सौरभ सेलट परियोजना अधिकारी पीएस पाण्डे सहा परि अधि श्री प्रशांत सिंह ठाकुर जिला समन्वय मनीष पटेल जिला कार्यक्रम प्रबंधक निखिल पाठकार एवं जिला पंचायत दमोह की समस्त टीम उपस्थित रही।   

मेरा युवा भारत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता.. दमोह। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित मेरा युवा भारत (माय भारत) छात्र क्रांति दल एवं छात्र सर्व कल्याण समिति के सहयोग से द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय स्टेडियम खेल परिसर में किया गया जिसके अंतर्गत एथलेटिक्स में 100 एवं 200 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जिसके अंतर्गत 100 मीटर दौड़ में प्रथम विवेक रजक, द्वितीय नील चौधरी, तृतीय आशुतोष तिवारी, 200 मीटर दौड़ में प्रथम गुंजन जैन, द्वितीय रोहिणी पटेल, तृतीय हेमा पटेल, गोला फेंक में प्रथम रमेश यादव, द्वितीय लवकेश पटेल, तृतीय रामकेश लोधी, लंबी कूद में प्रथम रोहिणी पटेल, द्वितीय शिवानी राय ,तृतीय हेमा पटेल रही तो वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता बजरंग क्लब ने 49 पॉइंट लेकर उपविजेता दमोह कबड्डी एसोसिएशन को 48 पॉइंट पर ही रोक कर 1 पॉइंट से जीत दर्ज की, साथ ही खो-खो में ब्लू पैंथर एवं दमोह डिस्ट्रिक्ट के मध्य मैच खेला गया विशेष सहयोग हेतु रेफरी एवं सहयोगी कल्याण विभाग से खेल शैलेन्द्र चौधरी, कमांडो एकेडमी से करण पटेल, सुधीर पटेल, मानवेंद्र सिंह, मुस्कान पटेल, गुड़िया पटेल, वैदेही पटेल, श्रीकांत चौबे, वर्षा अहिरवार, दुर्गा रजक को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार नरेंद्र दुबे, जनपद सदस्य संगीता श्रीधर, सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव, युवा भाजपा नेता एवं कार्यक्रम प्रभारी कृष्णा पटेल द्वारा शील्ड, प्रमाण पत्र एवं मैडल पहनाकर सभी को सम्मानित किया गया । 
मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के आवाहन पर मेरा युवा भारत विभाग दमोह की ओर से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को अवसर देने का काम करती हैं आज बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन खिलाड़ियों का देखने मिला निश्चित रूप से यह खिलाड़ी आने वाले समय में दमोह का नाम रोशन करेंगे। वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार नरेंद्र दुबे ने कहा कि खेल के मैदान में इन बच्चों को देखकर निश्चित रूप से अत्यंत प्रसन्न हूं यह खेल का मैदान ही उन्हें अनेक ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा जो दमोह को गौरवान्वित करेगा मैं अपनी ओर से सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान  नमन खरे, बसंत पटेल, नितिन सिंह तोमर, रोहित जैन सहित अनेक युवाओं की उपस्थिति रही ।
नरसिंहगढ़ में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026 का समापन.. दमोह |नरसिंहगढ़ स्थित औद्योगिक इकाई मायसेम सीमेंट में 'राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह-2026' का समापन समारोह अत्यंत उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन यूनिट हेड श्री सुरेश दुबे और इकाई की वरिष्ठ नेतृत्व टीम की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए यूनिट हेड श्री सुरेश दुबे ने कर्मचारियों और अनुबंध श्रमिकों को इस वर्ष के विषय “सुरक्षा संस्कृति को बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, "सुरक्षा सप्ताह केवल सात दिनों का आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर चलने वाली प्रतिबद्धता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सुरक्षा के प्रति हमारा समर्पण हमारे दैनिक व्यवहार और कार्यशैली में पूरे वर्ष स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
सुरक्षा प्रमुख श्री चिराग गजेरा के नेतृत्व में सप्ताह भर सुरक्षा जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य 'शून्य दुर्घटना' के लक्ष्य को प्राप्त करना था। आयोजनों में व्यावहारिक प्रशिक्षण: हॉट वर्क सेफ्टी, अग्निशमन प्रदर्शन और आपातकालीन बचाव हेतु मॉक ड्रिल। जागरूकता सत्र: 'बिहेवियर बेस्ड सेफ्टी' पर फिल्म प्रदर्शन, "एक गलती" जागरूकता सत्र और PTW (परमिट टू वर्क) सिस्टम ट्रेनिंग। प्रतियोगिताएं: ऑनलाइन/ऑफलाइन क्विज़, पोस्टर मेकिंग (बच्चों के लिए), और पीपीई (PPE) पहनने की प्रतियोगिता। क्षेत्रीय सुधार: ज़ोन-वार हाउसकीपिंग अभियान और 'स्पॉट द हजार्ड' (खतरा पहचानो) प्रतियोगिता। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। बच्चों के लिए आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से सुरक्षा का संदेश दिया। समापन एक विशाल 'सुरक्षा रैली' के साथ हुआ, जिसमें प्रबंधन, कर्मचारियों और अनुबंध कर्मियों ने एकजुट होकर सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ ली। यह रैली सामूहिक प्रतिबद्धता और एक मजबूत व सुरक्षित कार्य वातावरण के निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments