Header Ads Widget

पथरिया में होली मिलन समारोह में शामिल हुए राज्यमंत्री लखन पटेल.. इधर कलेक्टर बंगले के 100 वर्ष पूर्ण होने पर होली मिलन समारोह..

 पथरिया होली मिलन समारोह में मंत्री लखन पटेल  

दमोह। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा आज पथरिया विधानसभा और दमोह जिले के अंदर सभी को होली मिलन समारोह में आमंत्रित किया गया था। मुझे बहुत खुशी और प्रसन्नता है कि अधिक से अधिक लोग आकर और यहाँ पर सबने अपना होली पर्व मनाया। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा मैं सबको बहुत.बहुत शुभकामनाए और बधाई देता हूँ इसी तरीके का प्रेम और स्नेह हम पर बना रहे। एक छोटे से निमंत्रण पर सब पधारे उनका मैं बहुत.बहुत आभार और बहुत.बहुत धन्यवाद करता हूँ।

पथरिया में होली मिलन समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने क्षेत्र वासियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सभी को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में लोगों ने एक दूसरे के गले लगा कर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बुंदेली लोक नृत्य का भी आयोजन किया गया जिसमें सहभागिता कर लोगों ने होली मिलन समारोह उत्सव मनाया।

इस अवसर पर दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण गणमान्य नागरिक अधिकारी.कर्मचारी आदि क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे।

कलेक्टर बंगले के 100 वर्ष पूर्ण होने पर होली मिलन समारोह.. दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा आज होली का त्योहार है। उन्होंने दमोह जिले के जन.जन को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा आज कलेक्टर बंगले को 100 साल जनवरी 2026 में पूर्ण हो गए हैं तो इस सिलसिले में लगातार अलग.अलग आयोजन कर रहे हैं..

इसी श्रृंखला में आज जिले के नागरिकों की यह धरोहर है क्यों न इसे जनता के लिए आज के दिन के लिए समर्पित किया जाए तो आज सभी दमोह जिले के सभी वर्गों गणमान्य नागरिकों सबको आमंत्रित किया था और मुझे खुशी है लगातार लोग आये और यह सिलसिला लगातार चला। उन्होंने कहा आज लोगों ने इस 100 साल पुरानी विरासत को देखा है यहाँ पर कुछ पल बिताए है और एक.दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दी हैं।

Post a Comment

0 Comments