Header Ads Widget

मेहता ऑर्गेनिक फॉर्मिंग में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला.. विश्व श्रवण दिवस में 82 मरीजों की हुई जांच.. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फिट इंडिया वूमेन्स वीक आयोजित..

मेहता ऑर्गेनिक फॉर्मिंग में प्रशिक्षण कार्यशाला
दमोह
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) द्वारा प्रायोजित पर्यावरण हितैषी जीवन शैली अपनाने हेतु महाविद्यालय के विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित 10 दिवसीय कार्यशाला/ प्रशिक्षण में सहभागिता प्राचार्य डॉ. ए.के.जैन एवं ईको क्लब प्रभारी डॉ. मीरा माधुरी महंत के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। 
जिसके अंतर्गत आज  जैविक खाद और खेती करने के विशेष प्रणाली या प्रक्रिया को विस्तृत रूप से छात्र छात्राओं को समझाया गया तथा पंचामृत/पांचगव्य, जैविक खाद जैसे देशी खाद से अत्यधिक उत्पादन लाभ, उपयोगिता तथा महत्व पर  प्रशिक्षण प्रदान किए गए। इस अवसर पर व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकास प्रदान किए जाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र (प्रतिष्ठित संस्थान) के माध्यम से मेहता ऑर्गेनिक फॉर्मिंग के कर्मचारियों/सहयोगियों द्वारा फल एवं सब्जियों के संरक्षण जैसे उपयोगी एवं रोजगारोन्मुख विषयों पर प्रशिक्षण दिए गए । इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्रीमती वसुधा जे. मेहता से खास बातचीत हुई।
जिसमें उन्होंने बताया कि समय समय पर कृषि विज्ञान केंद्र दमोह का भी दिशा निर्देश में उपलब्ध संसाधनों एवं विशेषज्ञों के द्वारा कार्यशाला/प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. नंदराम सुमन (वनस्पति शास्त्र विभाग प्रमुख), जैविक कृषि के विषय विशेषज्ञ श्री राम कुरेरिया जी, अतिथि विद्वान श्री गौरीशरण पटेल एवं श्री मनीष पटेल की विशेष सहयोग व उपस्थिति रही तथा प्रशिक्षण में 45 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

विश्व श्रवण दिवस में 82 मरीजों की हुई जांच.. दमोह। विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल दमोह में निःशुल्क श्रवण जांच शिविर का आयोजन किया गया। 

डॉ सुधीर आर्य ने बताया कि शिविर में 37 कम सुनाई देने की समस्या वाले 14 कान की सफाई कराने 06 कान का पर्दा फटा होने 03 जन्मजात गूगे बेहरे बच्चेए 10 कान के बहने वाले बच्चों 09 अन्य समस्या को लेकर जांच कराने जिला अस्पताल पहुचे। शिविर में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ प्रहलाद पटेल व संदीप पटैल ऑडियोलाजिस्ट व डीईआईसी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फिट इंडिया वूमेन्स वीक आयोजित.. दमोह। माधवराव सप्रे शासकीय महा विद्यालय पथरिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ष्ष्फिट इंडिया वूमेन्स वीक 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ विनय वर्मा के मार्गदर्शन में डॉ गजेन्द्र नामदेव एवं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती पूजन एवं उद्घाटन उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित एसडीओपी पथरिया थाना सुश्री प्रिया सिंधी द्वारा सेफ्टी अवेयरनेस प्रमुख हेल्पलाइन नंबर साइबर सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से संबंधित जानकारी छात्र.छात्राओं को अपने उद्बोधन में दी।

छात्रा कु गीता पटेल द्वारा सेल्फ डिफेन्स डेमोस्ट्रेशन का प्रदर्शन किया गया। एडव्होकेट जितेन्द्र कुमार दुबे द्वारा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की। योग प्रशिक्षक सुदेश चैरसिया द्वारा योग के प्रमुख क्रियाओं की जानकारी प्रदान की गई। विजय कुमार तिवारी द्वारा योग विषय पर व्याख्यान दिया गया। 15 दिवसीय योग एवं आत्मरक्षा शिविर का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की रुपरेखा क्रीड़ा अधिकारी सत्यनारायण लड़िया द्वारा प्रस्तुत की गई एवं संचालन डॉ हरीओम सोनी द्वारा किया गया एवं आभार डॉ खुदैजा परवीन अंसारी द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments