Header Ads Widget

माईसेम सीमेंट द्वारा आयोजित 'इंटर विलेज वॉलीबॉल चैंपियनशिप' का समापन.. विजेता उपविजेता टीम तथा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.. इधर पंजाबी महिला समिति का रंगारंग होली उत्सव संपंन..

 माईसेम इंटर विलेज वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन

दमोह। पथरिया में माईसेम सीमेंट कंपनी द्वारा खेल और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 'इंटर विलेज वॉलीबॉल चैंपियनशिप' का समापन  समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे स्थानीय युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिला। इस अवसर पर विजेता उपविजेता टीम तथा खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरूस्कारों से भी सम्मानित किया गया। 
प्रतियोगिता का फाइनल मैच क्षेत्रीय नागरिकों की भारी उपस्थिति में खेला गया। मैदान खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह से सराबोर रहा। माईसेम सीमेंट के वरिष्ठ पदाधिकारियों, क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में विजेता: मिर्जापुर गाँव की टीम एवं उपविजेता: बोतराई ग्राम की टीम रही। पुरुष वर्ग से विजेता: बोतराई ग्राम की टीम एवं उप विजेता: माईसेम नरसिंगगढ़ की टीम रही। व्यक्तिगत पुरस्कारो में बेस्ट सेटर: सुजीत पटेल बेस्ट अटैकर: आशीष यादव अमेजिंग प्लेयर: सुधीर पटेल  बेस्ट प्लेयर (महिला वर्ग): रितिका पटेल रहे इन सभी को विजेता विजेता टीम के साथ सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर माईसेम सीमेंट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना और उनमें टीम भावना विकसित करना है और माइसेम सीमेंट कंपनी हमेशा ऐसे समाज सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर है । उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी कंपनी के इस प्रयास की सराहना की और विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चैंपियनशिप ने न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में खेल संस्कृति को भी मजबूती प्रदान की है।
पंजाबी महिला समिति का रंगारंग होली उत्सव संपंन
दमोह। पंजाबी महिला विकास समिति द्वारा होली के पावन अवसर पर एक भव्य एवं उल्लासपूर्ण होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने बढ़.चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ रंगों के इस पर्व को मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनिया अरोड़ा ने की। मंच का प्रभावशाली एवं सुसंगठित संचालन सुची अरोड़ा द्वारा किया गयाए जबकि संपूर्ण कार्यक्रम की जिम्मेदारी चेयरपर्सन ऋतु दूआ ने कुशलतापूर्वक निभाई।
समारोह का मुख्य आकर्षण नन्हे बच्चों द्वारा राधा और कृष्णा के रूप में सजीव प्रस्तुति रही। बच्चों ने मनमोहक वेशभूषा में सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।संगीत की मधुर धुनों पर महिलाओं ने भी जमकर नृत्य किया और सपने में मिलकर आओ जी खेले होलीश् जैसे गीतों पर पूरे उत्साह के साथ झूम उठीं। श्वेता सरीन ने मनप्रीत और शिल्पा के साथ मिलकर मनोरंजक खेलों का आयोजन कियाए जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मनप्रीत और शिल्पा ने नृत्य में भी सभी के साथ मिलकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। रंग.बिरंगे परिधानों गुलाल की खुशबू और हंसी.खुशी से सराबोर इस आयोजन में प्रेम एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। अंत में सभी ने एक.दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment

0 Comments