Header Ads Widget

पूर्व क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ तथा दिव्यांगों ने सौपा ज्ञापन.. नशामुक्त दमोह मैराथन दौड़ तथा कुण्डलपुर में मोक्ष कल्याणक महोत्सव 18 को.. शांति समिति की बैठक आज, प्रस्तावित गाइड लाईन आपत्ति सुझाव 21 तक आमंत्रित..

 पूर्व क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ ने ज्ञापन सौंपा 

दमोह।  प्रदेश के समस्त बिजली कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न होने के कारण मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ द्वारा दिनांक 16.03.2026 को पूर्व क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ दमोह द्वारा भारतीय मजदूर संघ दमोह के सानिध्य में माननीय् ऊर्जा मंत्री महोदय म.प्र.शासन को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता(संचा/संधा) दमोह वृत को सौंपा गया। जिसमें प्रथम चरण में प्रदेश के समस्त जिलों में ऊर्जा विभाग की 06 कंपनियों के नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के जल्द निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के अनुसार निराकरण न होन पर द्वितीय चरण के अनुसार माह अप्रैल में दिनांक 02.04.2026 को प्रदेश के समस्त जिलों में धरना प्रदर्शन किया जायेगा एवं तृतीय चरण में दिनांक माह अप्रैल में दिनांक 16.04.2026 को प्रदेश के समस्त जिलों के 06 कंपनियों के नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के द्वारा भोपाल में धरना प्रदर्शन एवं भोपाल स्थित निवास/कार्यालय में ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा। जिसकी सूचना इस ज्ञापन के माध्यम से दी गयी।
इस ज्ञापन कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ सागर/दमोह के विभाग प्रमुख एडवोकेट श्री धर्मेन्द्र चैबे, जिला मंत्री श्री देवेन्द्र चैबे, जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण तिवारी एवं पूर्व क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ से जिला अध्यक्ष श्री दिनेश राय, नरेश पाटकार, चंदन पटेरिया, इंद्रजीत डोडसिया, हेमंत पटेल, सचिन खरे, मुकेश रैकवार, दीपक सेन ,मनोहर अठया, ओम दुबे, तनुश्री जायसवाल, पूजा शर्मा, हसीना खान, संदीप पटेल, ललित पटेल, ऋषि विश्वकर्मा, आकाश सेन, अजय मिश्रा, आशीष गर्ग, आनंद लखेरा, कैलाश विश्वकर्मा, प्रेमलाल पटेल, दिलीप यादव, दीनू, नरेश सेन, राकेश तिवारी, अवधेश लोधी, अंकित जैन, अखिलेश खरे, रोहित पटेल, दिनेश पटेल, मयंक देवलिया, घनश्याम ठाकुर, वाजिद खान, संजय अहिरवार, नयन गोस्वामी, भगवान दास पटेल, दीपेन्द्र ठाकुर, गनेश पटेल, अजय सींग लोधी, रोशन चैरसिया, आमीन खान, मुख्तार खान, मुकेश कोरी, राजकुमार पटेल, अनिल पटेल, भानसु पटेल, हेमंत सोनी, अमित दुबे, कमलेश सिंह गौड़ सुरेन्द्र तिवारी, की उपस्थिति रही।
दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री के नाम मांगों का सौपा ज्ञापन.. दमोह। दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री के नाम 10 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर अर्चना प्रजापति को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि दमोह जिले एवं मध्य प्रदेश की दिव्यांगों अनेक प्रकार की समस्याएं हो रही है जिसमें मुख्य मांग इस प्रकार है मध्य प्रदेश में दिव्यांगों की मात्र 600 रुपया प्रतिमाएं पेंशन के रूप में दी जाती है जबकि देश के अनेक प्रदेशों में बहुत अधिक पेंशन दिव्यांगों को दी जा रही है यहां भी मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि दिव्यांगों को 3000 मासिक पेंशन की जाए। 2. दिव्यांगों को जो नये दमोह में मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन हुए हैं उन्हें निरस्त कर वहीं पर जमीन आवंटन की जाए एवं कुटीर स्वीकृत कर उन्हें विकलांगों को सुविधा अनुसार मकान बनाने की अनुमति दी जाए। 3 दिव्यांगों के ड्राइविंग लाइसेंस दमोह कलेक्टर के आदेश के बाद भी अभी तक नहीं बने है कुछ लोगों के बनाए गए हैं एवं दिव्यांगों को बस पास भी अभी तक आर.टी.ओ से जारी नहीं किए गए हैं वह भी जारी किए जाएं 4 दिव्यांगों की 1 वर्ष से ज्यादा बैटरी चलित  ट्राई साइकिल का सुधार कर का परीक्षण हुआ था परंतु आज दिनांक तक ना ही सुधाकर किया गया ना ही बैटरी बदली गई 
5. जो दिव्यांगों की भर्ती हुई है या पहले से शासकीय  नौकरी में है उनका  जिला कलेक्टर के माध्यम से कमेटी बनाई जाए जिसमें उनका विकलांगता का सत्यापन हो सके क्योंकि देखा गया है कि जो थोड़ी बहुत विकलांग है उन्हें नकली सर्टिफिकेट बनकर नौकरी मिल गई और असली विकलांग अभी भी रोड पर भीख मांग रहे हैं एवं शासकीय नौकरियों में दिव्यांगों का आरक्षण 10 प्रतिशत किया जाए। 6. दिव्यांगों को मध्य प्रदेश शासन में वार्ड मेंबर  सरपंची बीडीसी चुनाव में 10 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाए। 7. ऐसे दिव्यांग एवं  विधवा  विवाह प्रोत्साहन राशि प्राप्त नहीं हुई है किसी कारण वश एक वर्ष के पश्चात आवेदन नहीं कर पाए उनके आवेदन प्राप्त कर विवाह प्रोत्साहन राशि दिलाई जाए। 8.  ऐसे दिव्यांग विधवा जिनकी पेंशन बंद कर दी गई है एवं जिन्हें पुनः जांच कर स्वीकृत की जा रही है उनकी पुरानी पेंशन 5/7 माह की नहीं दी जा रही। वह उन्हें दी जाए। 9.  मध्य प्रदेश में दिव्यांग जनों को 35 किलो अनाज का अंत्योदय गरीबी रेखा राशन कार्ड बनाया जाए। 10. दिव्यांग जनों के समूह बनवाए जाएं या जो समूह पहले से बने है उन्हें स्वरोजगार के लिए लोन आवंटन किया जाए।
ज्ञापन सौपने वालो में हेमेंद्र रजक अध्यक्ष कर्म निष्ठा विकलांग उत्थान एवं समाज कल्याण समिति, सचिव नरेश पटेल, उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा, संयुक्त सचिव हाकम सिंह लोधी, कोषाध्यक्ष जागेश लोधी, मुकेश अठ्या, हेमराज पटेल, मानक पटेल, हरिदास पटेल, कपिल मिश्रा, प्रभु अहीरवाल, रामलाल अहीरवाल, रूपचंद, मूलचंद, बसोर, कैलाश रैकवार, राजकुमार नामदेव, आशीष विश्वकर्मा, हर्ष चौधरी, गोविंद सिंह, बृजेंद्र पटेल, संजय साहू, सुरेश तिवारी,  नितेश बसोर, नाथूराम सेन, किशोरी पटेल, राजकुमार नामदेव, धर्मेंद्र पांडे, हरिदास पटेल, शोभाराम अहिरवार, हुकुम लाल सेन अनेक दिव्यांग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि दिव्यांगों की सभी समस्याओं का निराकरण करें। मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर से निवेदन है कि उक्त मांगों को जल्द से जल्द निराकरण करें निराकरण न होने की स्थिति पर नवरात्रि के पश्चात सभी दमोह जिले के दिव्यांग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे और उसमें अगर किसी को परेशानी होती है तो उसकी जवाब देही शासन प्रशासन की रहेगी। 
नशामुक्त दमोह मैराथन दौड़ का आयोजन 18 को.. दमोहसंस्था उन्मुक्त सर्व जन कल्याण समाज सेवी संस्था दमोह विगत कई वर्षों से नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्य करती आ रही है। इसी कड़ी में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जनशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में लगभग 8 माह से नुक्कड़ नाटक, केम्प के माध्यम से दमोह जिले के शहरी वार्ड एवं ग्राम पंचायतो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा के रोकथाम के लिए कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है जिसमें हमारी संस्था दिनांक 18.03.2026 दिन बुधवार समय सुबह 10 बजे से नशामुक्त दमोह मैराथन दौड़ कलेक्ट्रेट परिसर से किल्लाई नाका सांदीपनि शासकीय विद्यालय मे समापन किया जायेगा। जिसमें आपकी उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ आरंभ करे जिससे समाज में नशामुक्ति के प्रति एक अच्छा संदेश प्रदान किया जा सके। गरीमामयी उपस्थिति प्रदान करने की संस्था ने अपील की है।
कुण्डलपुर में भगवान श्री अनंतनाथ एवं श्री अरनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 18 को..दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के 14वें तीर्थंकर भगवान श्री अनंतनाथ  जी का ज्ञान व मोक्ष कल्याणक महोत्सव एवं 18 वें तीर्थंकर भगवान श्री अरनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 18मार्च 2026 को धूमधाम से मनाया जाएगा ।
इस अवसर पर प्रातः  भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश,पूजन, विधान होगा । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा।  सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कुण्डलपुर पधारकर धर्मलाभ अर्जित करें।
शांति समिति की बैठक आज.. दमोह। आगामी पर्व चैत्र नवरात्रि गुडी पड़वा झूलेलाल जयंती ईद.उल.फितर रामनवमी ज्वारे विसर्जन महावीर जयंती हनुमान जयंती अंबेडकर जयंती बैसाखी गुड फ्राइडे परशुराम जयंती आदि पर कानून व्यवस्था के संबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन आज 17 मार्च 2026 को शाम 04 बजे जिला कार्यालय ;कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में किया गया है। इस सबंध में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने सर्वसबंधितों को उपरोक्त बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया हैं।
प्रस्तावित गाइड लाईन आपत्ति सुझाव 21 मार्च तक आमंत्रित.. दमोह जिले की गाइड लाइन वर्ष 2026.27 की बैठक जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उप जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा उपरांत निर्धारित विहित प्रक्रिया अनुसार जिले के आम नागरिकों से आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त किये जाने के निर्देश दिये गये। जिला पंजीयक एवं संयोजक जिला मूल्यांकन समिति ने वर्ष 2026.27 हेतु प्रस्तावित गाइड लाईन 21 मार्च 2026 आमजन से आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित किये हैं। निर्धारित तिथि उपरांत आपत्ति सुझाव प्राप्त नहीं किये जायेंगे। प्रस्ताव का अवलोकन जिला पंजीयक कार्यालय दमोह एवं संबंधित मुख्यालय उपपंजीयक कार्यालय दमोह पथरिया हटा तेन्दूखेड़ा बटियागढ़ एवं जबेरा में कार्यालयीन समय में किया जा सकेगा।

Post a Comment

0 Comments