Header Ads Widget

प्रत्येक घर मंदिर हो- श्री आशीष शुक्ला.. साहू समाज ने मां कर्मा देवी की 1010 वीं जयंती मनाई.. नारी शक्ति के साथ टीम उम्मीद का पोस्टर विमोचन.. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर कार्यक्रम.. बीएम दुबे संघ के जिलाध्यक्ष नियुक्त

जन कल्याण में ही हमारा आत्म कल्याण छुपा है- श्री आशीष शुक्ला

दमोहग्राम बिलानी तहसील पथरिया जिला दमोह में चल रहे विशाल अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ के समापन की बेला में परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र सदगुरुदेव महाराज की विचारधारा से अवगत कराते हुए विशाल जन समुदाय को भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय मुख्य सचिव सिद्धाश्रम रत्न आदरणीय श्री आशीष शुक्ला उर्फ राजू भैया ने कहा की जब तक हम प्रत्येक परिवार में मां की दिव्य ज्योत जलाकर हर परिवार नशा मुक्ति मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान का जीवन नहीं जिएगा तब तक प्रत्येक परिवार खुशहाली का जीवन यापन नहीं कर सकेगा।

परम पूज्य गुरुवर श्री की विचारधारा है कि समाज को विभिन्न बुराइयों से निजात पाने के लिए समाज को नशा मुक्ति भय भूख भ्रष्टाचार मुक्त ऊच नीच एवं छुआछूत जैसी बुराइयों से दूर करना होगा एवं मानवीय जीवन यापन करना होगा तभी समाज का कल्याण संभव है गुरुवर श्री की विचारधारा पर चलकर आज लाखों परिवार खुशहाली का जीवन व्यतीत कर रहे हैं उन्होंने अपने घर में ही मां की दिव्य जोत जलकर सुबह शाम ध्यान साधना परिवार सहित कर रहे हैं जिससे विभिन्न प्रकार की विपदाओं का सामना आसानी से किया जा सकता है। बड़े ही सौभाग्य के क्षण हैं कि आज सिद्धाश्रम धाम का 15 मार्च को 31 वर्ष स्थापना के पूर्ण हुए हैं और हम आज बिलानी गांव में मां की साधना आराधना कर जन कल्याण कर रहे हैं जनकल्याण में ही हमारा आत्म कल्याण छुपा हुआ है रजोगुण एवं तमोगुण में सामंजिस स्थापित करना चाहिए तभी मानवीय जीवन लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। मनुष्य जीवन दुर्लभ है यह समस्त प्राणियों में भगवती मां आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा की सबसे बहुमूल्य कृति है एक समय निश्चित आएगा कि हमारा प्रदेश नशा मुक्त होगा और हमारा देश नशा मुक्त होगा तभी हम विश्व गुरु बन सकते हैं यह है मां भगवती की कृपा एवं गुरुवार का आशीर्वाद है गुरुवार ने कहा है कि हमें जन जागरण करने की आवश्यकता है सारकारे राष्ट्र को नशा मुक्ति करने के लिए बाध्य हो जाएगी

उपस्थित जन समुदाय ने सैकड़ो की संख्या में नशा मुक्त होने का संकल्प लिया एवं गुरुवर श्री के विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया यह आयोजन भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में किया गया जो गांव तहसील जिला एवं प्रदेश देश स्तर पर मां भगवती की साधना आराधना कर देश-विदेश में समाज में परिवर्तन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज 15 मार्च को पथरिया तहसील के ग्राम बिलानी में यह कार्यक्रम संपन्न किया गया कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता भैया बाबूलाल विश्वकर्मा ने किया आए हुए सभी मां भक्तो को आभार व्यक्त ग्राम बिलानी के सरपंच जी ने किया। अंत में सभी ने शक्ति जल एवं तृप्ति पूर्ण प्रसाद ग्रहण किया।

साहू समाज ने मां कर्मा देवी की 1010 वीं जयंती मनाई.. दमोह। साहू समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की 1010वीं जयंती धूमधाम से मनाई गईं .दमोह नगर में साहू धर्मशाला बड़ापुल में हवन पूजन सुबह 8:00 बजे हुआ.जलूस शोभायात्रा  सुबह 10बजे से आरम्भ हुई.शोभायात्रा बड़ापुल से धगट चौराहा, घंटाघर, बकोली, पुराना थाना महाकाली चौक होते हुए बापिस साहू धर्मशाला में समापन हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण दोपहर 1 बजे बजे से आरम्भ हुआ.प्रसाद वितरण चूल से सपरिवार भंडारा सम्पन्न हुआ..
मां भक्त शिरोमणि कर्मा देवी जयंती समारोह सम्पूर्ण जिले में दमोह, रनेह, हिण्डोरिया, हटा, नरसिंहगढ, बटियागढ, तेंदूखेड़ा, अभाना, तेजगड, नोहटा सहित कई जगह में धूमधाम से मनाई गई .भव्य शोभायात्रा में स्वजातीय बंधु माताएँ बहने  भक्तिमयता से झूमते झामते शामिल हुए. विभिन्न जगहों पर सर्व समाज द्वारा स्वागत किया गया.दमोह में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र तुलाराम साहू,  संतोष साहू, नगर अध्यक्ष कल्पेश साहू,रितेश साहू, लकी साहू,अन्नू साहू, गुड्डा साहू,सौरभ साहू, रिंकेश साहू, विक्रम साहू, माखन साहू, बटिया गढ में भगवतीशरण साहू, रनेह में नायक श्याम साहू, राजेश साहू, नरसिंहगढ में संतोष मोदी, हिण्डोरिया में जिलाध्यक्ष एड संजय साहू कमल साहू,नरेश साहू, बबलू साहू हरिशंकर साहू,ने सभी स्वजातीय बंधुओ के साथ जयंती मनाई।

 नारी शक्ति के साथ टीम उम्मीद का स्वच्छता अभियान.. दमोह। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ नारी शक्ति टीम उम्मीद द्वारा 19वां साप्ताहिक स्वच्छता अभियान बेला तालाब पार्क में उत्साहपूर्वक संपन्न किया गया। इस अभियान के अंतर्गत टीम की महिलाओं और शहर के जागरूक नागरिकों के साथ टीम उम्मीद के लोगों ने मिलकर तालाब के घाट और आसपास के पार्क क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया।

अभियान के दौरान प्लास्टिक कचरा, पॉलिथीन और अन्य गंदगी को हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। महिलाओं ने झाड़ू लगाकर और कचरा एकत्रित कर क्षेत्र को साफ-सुथरा किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया।
सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहने वाली नर्मदा एकता सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक जन आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।  सामाजिक कार्यकर्ता सीमा जाट ने कहा नारी शक्ति टीम उम्मीद लगातार शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए साप्ताहिक अभियान चलाएगी और लोगों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित भी करेगी। 
स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने दमोह के नए स्वच्छता गीत जीतेंगे जीतेंगे का पोस्टर विमोचन नारी शक्ति से मिलकर करवाया. दमोह में यह पहली बार है जब किसी गीत का पोस्टर विमोचन महिला शक्ति ने किया हो.विमोचन के साथ ही इस गीत की शूटिंग भी शुरू हो गई. जो शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जारी है। स्वच्छता अभियान में  नैना तिवारी, डाली कटारे, अभिलाषा पांडेय,सुनीता मेशराम,सुचिता शर्मा,नैन्सी जाटव, कुमकुम पाटकर,काजल पांडे, रश्मि कोरी, नीलम सैनी, सरिता सैनी, नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वय सुशील नामदेव, एनआईसी अधिकारी योगेंद्र सिंह, सैडमैप जिलधिकारी पीएन तिवारी, यूथअचीवर कृष्णा पटेल,महेंद्र सिंह लोधी,धर्मेंद्र सोनी,मनीष पटेल,महेंद्र ताम्रकार, बालक नैतिक सोनी, देवांश सैनी, ओम शिव शक्ति फिल्मस इंटरनेशनल की शूटिंग टीम से ड्रोन ऑपरेटर निशांत तिवारी,सहायक निर्देशक देवेश चौबे, मोहित सिंह ठक्कर,की मौजूदगी रही।
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित.. दमोह। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का आयोजन जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। चीफ लीगल डिफेंस कॉउंसिल मनीष नगाइच ने बताया के आज के इस कार्यक्रम के अध्यक्ष चंद्रशेखर राय व मुख्य अतिथि राकेश अहिरवार अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग रहे। वही उपभोक्ता अधिकार वक्ता के तौर पर ऋचा त्रिपाठी लीगल डिफेंस कॉउंसिल, व अंजू बौद्ध ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की कानूनी जानकारी दी।
कार्यक्रम में अध्यक्ष चन्द्रशेखर राय ने जागरूक उपभोक्ता हमेशा सुख भोगता का नारा देकर उपभोक्ता कानून व जागरूकता के विषय मे विस्तृत जानकारी दी वहीँ उपभोक्ता अधिकार संरक्षण इकाई की जिला अध्यक्ष सुशील राय ने कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति से सफल बनाया,गंगाराम अहिरवार खाद्य विक्रेता संघ अध्यक्ष ने उपभोक्ता आचरण एवम उनके हित सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला..
इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को छोटी छोटी घरेलू वस्तुओं की घर पर ही कैसे जांच की जाए पर लघु प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। आयोजन चीफ डिफेंस कॉउंसिल मनीष नगाइच ने किया। आभार विभाग की ओर से राकेश कनौआ सहायक आपुर्ति अधिकारी ने व्यक्त किया।इस अवसर पर राजकुमार अहिरवार सहा अधीक्षक कलेक्ट्रेट, मुकेश रैकवार, दीपक तोमर उपभोक्ता व बाबूलाल रोहित उपभोक्ता फोरम दमोह के साथ रेणु रजक वार्ड पार्षद, व आरती राय एवं सन्ध्या की महत्वपूर्ण उपस्थित रही।
बीएम दुबे म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नियुक्त.. दमोहम.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एसबी सिंह ने संघ संविधान में प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए बीएम दुबे को दमोह जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है,
इस नियुक्ति पर राकेश सिंह हजारी, सत्यनारायण तिवारी, महमूद सिद्दीकी, केआर पांडेय, सुरेंद्र सिकर्रा, डॉ. मोहन आदर्श, सुरेंद्र राय, प्रमोद अहिरवार, संजीव जैन, शंकर सिंह, हेमंत शुक्ला, रंजीत ठाकुर, इरफान, हलीम सिद्दीकी आदि ने बीएम दुबे को बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments