एक ही दिन में दो जगह अबैध शराब पकड़ाई
दमोह। नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में दमोह जिले के थाना हिंडोरिया चौकी बांदकपुर के अंतर्गत ग्राम अनु के गडरियाऊ स्कूल के पास सुबह 4ः45 पर आज दिनांक 17 मार्च 2026 को आरोपी कल्लू तिवारी पिता गोकुल तिवारी मोटरसाइकिल टीवीएस गाड़ी नंबर एमपी 34 एमपी 4926 से सवा लाख मानस पाठ कलारी से अवैध लाल मसाला 50 पाव मोटरसाइकिल से परिवहन कर राजेंद्र तिवारी के यहां अनु में ले जा रहा था जिसकी सूचना भगवती मानव कल्याण संगठन ने बांदकपुर चौकी पुलिस को दी.. पुलिस मौके पर पहुंच कर एक आरोपी अवैध लाल मसाला 50 पाव एवं मोटरसाइकिल को
जप्त करते हुए आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीगत किया युवा मोर्चा के ब्लॉक
अध्यक्ष तेजराम यादव जी ने बताया कि जब तक पूरे मध्यप्रदेश को नशा मुक्त
घोषित नहीं किया जाता तब तक नशा विरोधी जन आंदोलन सतत आगे बढ़ते हुए कार्य
करता रहेगा।धर्म नगरी बांदकपुर में खुले आम बिक रही अवैध शराब.. दमोह। जिले
की धर्म नगरी बांदकपुर तीर्थ क्षेत्र में शासन के प्रतिबंध है के बावजूद
भी अवैध शराब का कारोबार खुलेआम किया जा रहा हैं सामाजिक तत्वों द्वारा
किया जा रहा है भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा बार-बार पुलिस को सूचना
देकर अवैध शराब पर रोक लगाई जा रही है लेकिन शराब माफिया द्वारा पूरे
क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार खुले आम चल रहा है ऐसा लगता है की शासन
प्रशासन का माफिया को खुला संरक्षण प्राप्त है जिससे धर्म क्षेत्र में
असामाजिक तत्वों का बोलबाला ह है संगठन द्वारा नशा विरोधी जन आंदोलन चलाया
जा रहा है जिसमें पुलिस को सूचना देकर बार-बार अवैध शराब क्षेत्र में
पकड़वाई जा रही है आज दिनांक 17 मार्च को दोपहर 2ः00 बजे 97 पाव देसी लाल
मसाला परिवहन करते हुए पुलिस को सूचना देकर संगठन द्वारा पुनः पकड़ा गया है
इस गाड़ी से बार-बार अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है मीडिया प्रभारी
श्री आनंदी रजक ने कहा है कि संगठन द्वारा शराब विरोधी जन आंदोलन और तीव्र
गति से चलाया जाएगा।
राष्ट्र सेविका समिति द्वारा धर्म ध्वजा लें निकाली गई भव्य वाहन रैली.. राष्ट्र सेविका समिति
दमोह नगर द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली गई। इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा
में गर्जना करती हुई राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं के साथ नगर की समस्त
सनातनी मातृशक्ति, तरुणी व बड़ी संख्या में विभिन्न वेशभूषा में छोटे-छोटे
बच्चों की झाकियों को जोड़ते हुए मंगलवार 17 मार्च को शाम 4:00 बजे भव्य
वाहन रैली का आयोजन स्थानीय जटा शंकर धाम से किया गया। हिन्दू
नववर्ष के उपलक्ष्य में हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह भव्य वाहन
रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने हिस्सा लिया।
बड़ी
संख्या में मातृशक्तियों ने पीले रंग की वेशभूषा धारण व लाल साफा बांधकर
वन्दे मातरम, भारत माता की जय के उद्घोष के साथ, मुझे चढ़ गया भगवा रंग,
घर-घर भगवा छाएगा. जैसे गीत में झूमते हुए विशाल वाहन रैली दमोह नगर के
मुख्य मार्गों से होकर जटा शंकर धाम में आकर भारत माता की महाआरती के साथ
कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुष्प
वर्षा व जयघोष के साथ सभी सनातनी मातृशक्तियों का जगह- जगह, चौराहों पर
स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की नगर व शाखा की
सेविकाएं व अन्य सामाजिक संगठनों, संस्थाओं तथा समाज में सक्रिय
मातृशक्तियों, युवतियों व तरुणियों की उपस्थिति रही।


0 Comments