Header Ads Widget

कांग्रेस की जिला कार्यकारणी घोषित.. मप्र शिक्षक संघ ने मनाया विक्रम संवत 2083.. टी ई टी परीक्षा निरस्त कराने ज्ञापन.. वर्ष प्रतिपदा प्रकट उत्सव कार्यक्रम.. जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा का चुनाव कार्यक्रम..

कांग्रेस की जिला कार्यकारणी घोषित..
दमोह जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुमोदन उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल की अनुशंसा पर नवीन युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया जो निम्नानुसार है जिसमें जिले की चारो विधानसभा के सक्रिय युवाओं को समाहित किया गया है। जिसमें मानक पटेल जिला अध्यक्ष, एड. नितिन मिश्रा जिला संगठन महामंत्री, विजय बहादुर सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष, मंजू वीरेन्द्र राय, गोविन्द तिवारी, परम यादव, आलोक वर्धन तिवारी, साहिद नूर, भरत श्रीवास्तव, प्रदीप पटेल, निधि श्रीवास्तव, राजा राय, राज किशोर चौहान आदि उपाध्यक्ष के पद पर, सुषमा विक्रम सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र खटीक, घनश्याम यादव, जीशान पठान, दिनेश रैकवार, बसंत कुशवाहा, बालमुकुंद  टिकरिया, राव लाखन सिंह लोधी, धमेन्द्र जैन पटेरा, अखिलेश सोनी, कंछेदी पटेल, राजेश तिवारी, संजय तिवारी, राजेश राय, मुकेश रोहितास आदि महामंत्री के पद पर, उमेद गौरी, रामचरण गुप्ता, पवन यादव, रामनाथ राय, तेजी यादव, संजय सेठ, केके. वर्मा, कृष्णा यादव, विनोद पटैल,, राजा मुकेश सिह आदिवासी, बलराम पटेल, वकील कुरैशी, योगेश पटैल, हरेन्द्र सिंह ठाकुर, बृजेश पटैल, अभिषेक जैन, नीतेश सिंह ठाकुर, राकेश सिंह लंबरदार, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, नाना देशमुख आदि सचिव, एड. दीपक श्रीवास्तव प्रवक्ता, रजनी ठाकुर प्रवक्ता, प्रफुल्ल श्रीवास्तव मीडिया अध्यक्ष, शानु जुनेजा, प्रभु पटेल सोशल मीडिया अध्यक्ष पद पर नवीन युवा कार्यकारणी घोषित हुई।
मप्र शिक्षक संघ ने मनाया विक्रम संवत 2083 
​दमोह | भारतीय संस्कृति और गौरवशाली परंपरा के प्रतीक 'चैत्र शुक्ल प्रतिपदा' के अवसर पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, जिला इकाई दमोह द्वारा स्थानीय जिला कार्यालय में भारतीय नववर्ष का भव्य आयोजन किया गया। विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर शिक्षकों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर मंगलमय शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाय. के. कोरी, विकासखंड स्रोत समन्वयक ललित रैकवार, दिलीप उपाध्याय, और हरीश अहिरवाल उपस्थित रहे। संगठन की ओर से प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता, संभाग अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार जैन, और जिला संगठन मंत्री एल.पी. चौरसिया ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। 

संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री राकेश गुप्ता ने अपने संबोधन में भारतीय काल-गणना की श्रेष्ठता पर बल देते हुए कहा: ​"चैत्र शुक्ल प्रतिपदा केवल कैलेंडर का बदलाव नहीं, बल्कि सृष्टि की रचना का दिवस है। विक्रम संवत विश्व की सबसे प्राचीन और वैज्ञानिक पद्धति है, जो हमें हमारी आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ती है।"साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा  मे किसी शिक्षक का नुकसान न होने का एवं नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता दिलाने चतुर्थ समयमान वेतन के आदेश जारी कराने हेतु संघ निरंतर शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, एवं विभागीय अधिकारियों से संपर्क मे है। संभागीय अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार जैन ने प्रकृति में होने वाले परिवर्तनों का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे यह समय नवचेतना और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने शिक्षक संघ के उद्देश्यों और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की।

 ​कार्यक्रम के दौरान केवल पदाधिकारियों ने ही नहीं, बल्कि आम जनमानस को भी तिलक लगाकर और मिष्ठान वितरित कर भारतीय नववर्ष की बधाई दी गई। ​इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमलेश सेन, अरविंद चौराहा, प्रदीप अग्रवाल, एल.सी. जैन, संजय पाठक, नितेश पाठक, भूपेंद्र जैन,एल सी जैन, आदित्य चौरसिया, भागचंद जैन, प्रमोद कुमार जैन, संजय दुबे,नितिन श्रीवास्तव, विजय दुबे, मुकेश विश्वकर्मा, नरेश अहिरवार, विपिन तिवारी, रूपचंद पटेल, अनिल साहू, नीरज साहू,अनिल शुक्ला, कैलाश ठाकुर,संतोष रज़क, महेश सोनी,शिशिर तिवारी, मनीष भारद्वाज,सहित महिला शक्ति के रूप में श्रीमती निशा चौकसे, हेमलता जैन, कविता सोलंकी और सरिता पाठक उपस्थित रहीं।अंत मे संघ का सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सफल आयोजन मे महेश गुप्ता, देवीलाल पटेल, राजकुमार अहिरवाल्, नीलेश जैन, का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। संचालन एम.के. खरे द्वारा, जिला अध्यक्ष कमलेश सेन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

टी ई टी परीक्षा निरस्त कराने की माँग को लेकर ज्ञापन.. दमोह। टी ई टी परीक्षा निरस्त कराने की माँग को लेकर सांसदों, विधायकों, तक अपनी बात को पहुंचाने के अभियान के अंतर्गत  आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने सांसद राहुल सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे अनुरोध किया गया है कि 20 से 30 वर्षों से कार्यरत शिक्षकों में उक्त परीक्षा को अत्यधिक मानसिक पीड़ा है और वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अतः आप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हमारी इस पीड़ा से अवगत कराने का कष्ट करें साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने हेतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से भी अनुरोध करने का कष्ट करें। जिसपर माननीय सांसद महोदय ने कहा कि शिक्षकों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं, सभी संभावित आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

ज्ञापन देने वालों में आजाद अध्यापक शिक्षक ज्ञापन देने वालों में कार्यकारी जिला अध्यक्ष अभय भट्ट, जिला संयोजक ताहिर खान, जिला महिला प्रमुख श्रीमती रीता मारिया, जिला प्रवक्ता  विपिन चैबे, दमोह ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र चैबे, श्रीमती नीलू श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता मिश्रा, विजय असाटी, नितिन सोनी अमरचंद जैन शायद सभी जागरुक साथियों की उपस्थिति में दमोह सांसद राहुल सिंह जी को ज्ञापन सौपा।
वर्ष प्रतिपदा एवं प्रकट उत्सव कार्यक्रम संपन्न
दमोह। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पलंदी उपनगर द्वारा वर्ष प्रतिपदा एवं प्रकट उत्सव कार्यक्रम गुरुवार को स्थानीय कानेटकर भवन में उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आद्य सरसंघचालक परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं “आद्य सरसंघचालक प्रणाम” के साथ हुआ। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में अनुशासनबद्ध उपस्थिति दर्ज कराई गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्ष प्रतिपदा के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला तथा डॉ. हेडगेवार जी के जीवन एवं उनके राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को स्मरण किया। उन्होंने समाज में संगठन, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों एवं नागरिकों ने नववर्ष के आगमन पर एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम में पलंदी उपनगर के अनेक स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा का वार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित.. दमोह। जैन समाज के प्रतिष्ठित संगठन जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह के वार्षिक निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शाखा के नवीन कार्यकाल के लिए चुनाव दिनांक 25 मार्च को संपन्न कराए जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु वीर आनंद जैन, वीर राकेश जैन एवं वीर प्रमोद बड़कुल को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। तीनों निर्वाचन अधिकारी चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया का संचालन करेंगे तथा सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे। 
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 22 मार्च को मतदाता सूची (Voter List) का प्रकाशन किया जाएगा, जिससे सभी सदस्य अपने नामों का अवलोकन कर सकेंगे तथा आवश्यक आपत्ति-दावा प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया होटल सिंघई रेसिडेंसी, दमोह में आयोजित की जाएगी, जहां निर्धारित समय पर मतदान एवं परिणाम घोषणा की कार्यवाही सम्पन्न होगी। शाखा के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी मिलन वीर बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा को सुदृढ़ बनाएं तथा शांतिपूर्ण एवं गरिमामय चुनाव में सहभागिता करें। यह चुनाव जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह के आगामी कार्यकाल की दिशा तय करेगा, इसलिए समाज में इस निर्वाचन को लेकर विशेष उत्साह एवं सक्रियता देखी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments