Header Ads Widget

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कांग्रेसजनो से की मुलाकात.. प्रकाश लारिया बनें आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष.. हिंदू नव वर्ष पर लीनेस मैत्री क्लब का भव्य आयोजन.. वैश्य महासम्मेलन की वाइक रैली..

 पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेसजनो से की मुलाकात

दमोहपूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वर्तमान विधायक अजय सिंह राहुल भेया का आगमन जिला कांग्रेस कार्यालय दमोह में हुआ इस उपलक्ष्य में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानक पटैल, पूर्व विधायक अजय टंडन एवं पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया वहीं कार्यालय में कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुये अजय सिंह ने कहा कि सभी कांग्रेस जनों को एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करना होगा तथा भाजपा की जन विरोधी नीतियों का जमकर विरोध करना होगा जिससे भविष्य में आमजन का विश्वास कांग्रेस के प्रति और मजबूत हो सके तथा कांग्रेस की सरकार बने। जिला अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि स्व. श्री अर्जुन सिंह का पूरा राजनीतिक जीवन अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के लोगो के उत्थान के लिये समर्पित रहा। उन्होने हमेशा यह माना है कि जब तक समाज का आखिरी व्यक्ति सशक्त नहीं होगा तब तक देश की प्रगति अधूरी है । 

उन्होने मुख्य मंत्री के रूप में ऐसी कई योजनायें शुरू की जिससे गरीबों के जीवन में भारी बदलाव आया। उन्होने कहां कि जिस प्रकार स्व. अर्जुन सिंह जी का प्रेम स्नेह व मार्गदर्शन दमोह जिले के लोगो को मिला वैसा ही प्रेम स्नेह व मार्गदर्शन अजय सिंह (राहुल भैया) का मिलता रहेगा। पूर्व विधायक अजय टंडन ने स्व. श्री अर्जुन सिंह जी द्वारा भारत के विकास में किये गये कार्यो पर प्रकाश डालते हुये उन्हे स्मरण किया। इस अवसर पर कांग्रेस के भूतपूर्व नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उन्हे नमन किया। कार्यक्रम में आये समस्त कांग्रेसजनें का आभार संगठन मंत्री नितिन मिश्रा ने किया। इस अवसर पर दमोह कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानक पटेल,पूर्व विधायक अजय टंडन, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह चौहान पूर्व विधायक प्रताप सिंह, पूर्व विधायक स्नेह सलिला हजारी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी राव बृजेन्द्र सिंह, प्रदीप खटीक, वीरेन्द्र दबे, तिलक सिंह, लक्ष्मण सिंह, संजय चौरसिया, लाल चंद राय, प्रदीप पटेल, परम यादव, राव लाखन सिंह, राशू चौहान, निधि श्रीवास्तव, रजनी ठाकुर, गीता लोधी, संध्या लोधी, मंजूलता श्रीवास्तव, विक्रम ठाकुर, पप्पू कसौटिया, रफीक खान, जीशान पठान, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष ओ.पी. शर्मा, नीलेश यादव, मोहन आदिवासी, संतोष रजक, डालचंद कुशवाहा, योगेश सराफ, योगेश पटेल, एम एम राही, नन्दे लाल चौरसिया, सतीश लोधी, आशाराम चौधरी, नितिन ताम्रकार, प्रदीप पटैल, रत्नेश सोनी, ऋषभ सिंघई, तुलाराम यादव, रोहन पाठक, डी पी पटैल, बसंत कुशवाहा, शमीम कुरेशी, गोविन्द तिवारी, ब्लॉक, मंडलम, विंग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
प्रकाश लारिया बनें आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष
दमोह। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश प्रभारी जितेंद्र तोमर के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी दमोह की कार्यकारिणी की प्रथम सूची आज जारी की गई है जिसमें पूर्व में यूथ अध्यक्ष रहे। प्रकाश लारिया को जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी दमोह नियुक्त किया गया है साथ में अन्य साथियों को भी पदाधिकारी बनाया गया है

जिनमे बी.एस. सोनी जिला अध्यक्ष लीगल बिंग, बिहारी लाल गुप्ता जिला अध्यक्ष ट्रेड बिंग, भीष्म नारायण पटेल जिला अध्यक्ष ओबीसी बिंग, फिरोज खान जिला सचिव, मुकेश रैकवार जिला सचिव, हेमंत राय जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार रजक जिला उपाध्यक्ष, उमर मंसूरी जिला उपाध्यक्ष, खमन चैधरी जिला उपाध्यक्ष, प्रिंस चैरसिया जिला उपाध्यक्ष यूथ बिंग, रामलाल प्रणामी जिला संयुक्त सचिव, ओंकार पटेल जिला संयुक्त सचिव, जगदीश राज जिला संयुक्त सचिव, वृंदावन यादव जिला संयुक्त सचिव, घनश्याम साहू जिला संयुक्त सचिव, रामेश्वर पटेल जिला संयुक्त सचिव, मनीष अग्रवाल जिला संयुक्त सचिव, लोकेश राज जिला संयुक्त सचिव ,कुलदीप श्रीवास्तव जिला संयुक्त सचिव,मदन विश्वकर्मा जिला संयुक्त सचिव,महेंद्र सिंह परिहार जिला संयुक्त सचिव, कैलाश पटेल जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश चैबे ने बताया कि यह दमोह जिला कार्यकारिणी की प्रथम सूची जारी की गई है इसके उपरांत विधानसभा, ग्राम और बूथ स्तर तक की कार्यकारिणी जल्द ही जारी की जाएगी। श्री चैबे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और जिला अध्यक्ष प्रकाश लारिया को शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदू नववर्ष पर लीनेस मैत्री क्लब का भव्य आयोजन 
दमोह।
हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर लीनेस मैत्री क्लब द्वारा एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन एक निजी होटल में सम्पन्न हुआ, जिसमें क्लब की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आध्यात्मिक माहौल में नववर्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती की पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार से हुआ। पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार देखने को मिला। उपस्थित सभी सदस्यों ने सनातन धर्म के मूल्यों को आत्मसात करते हुए एकता, प्रेम और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। इस विशेष अवसर पर क्लब की महिलाओं ने पारंपरिक भारतीय परिधानों में सजकर सांस्कृतिक गरिमा और सौंदर्य की आकर्षक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, नववर्ष की शुभकामनाएं और आपसी संवाद के माध्यम से उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्लब की अध्यक्ष रजनी खरे ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू नववर्ष केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक सोच, पारस्परिक जुड़ाव और धार्मिक चेतना को बल मिलता है। कार्यक्रम के अंत में लीनेस सचिव ज्योति चिले, कोषाध्यक्ष माया यादव, रोज़ी बग्गा, स्मृति खरे, पदमा दुबे, ज्योति सचदेव, अनिता टंडन, रिम्मी जुनेजा, उमा जड़ियाँ, अंजना सोनी, एकता जुनेजा, प्रिंसी, सपना राजपूत, सारिका टंडन, पिंकी जुनेजा सहित अन्य सदस्याओं ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, शांति एवं एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जया बुधवानी ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने का संदेश दिया। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों को उपहार भेंट कर हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर नए वर्ष को सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक भावना के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
वैश्य दिवस पर वैश्य महासम्मेलन की वाइक रैली 
दमोह। वैश्य महा सम्मेलन के शिरोमणि संरक्षक उमाशंकर जी गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल जी के निर्देशन में संपूर्ण मध्य प्रदेश में हिंदू नव वर्ष व वैश्य दिवस पर संपूर्ण मध्य प्रदेश में वैश्य महासम्मेलन के द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में दमोह में भी जिला अध्यक्ष के सी अग्रवाल नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश असाटी के नेतृत्व में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया..
जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश शासन के मंत्री लखन पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि  गौरव पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे जिला कलेक्टर प्रभारी अनिल राठौर के द्वारा वैश्य झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया..
रैली में मुख्य रूप से संभागीय अध्यक्ष राकेश अग्रवाल संभागीय महामंत्री सुशील गुप्ता जिला प्रभारी पदम इटोरिया संभागीय युवा प्रभारी जुगल अग्रवाल युवा अध्यक्ष विकास अग्रवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी महिला प्रभारी विद्या असाटी महिला अध्यक्ष सुनीता गुप्ता महिला नगर अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, गणेश अग्रवाल,अनिल नेमा रवि शंकर अग्रवाल कल्पित साहू शैलेंद्र जैन, राजकुमार नामदेव विष्णु गुप्ता, कैलाश सेलार लखन केशवानी, सहित बड़ी संख्या में वैश्य सम्मेलन के विभिन्न घटकों के लोग मातृशक्ति कंचन असाटी नंदा असाटी रजनी साहू अमिता जैन सरोज अग्रवाल की उपस्थिति रही.. 

Post a Comment

0 Comments