सर्वार्थसिद्धि ग्रन्थ आधारित रिसर्च बुक विमोचन
दमोह।
बुंदेलखंड के शैक्षणिक संस्थान एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह जो कुलाधिपति डॉ
सुधा मलैया जी के द्वारा स्थापित है । जहां विविध विषयों में पी -इच .डी
पाठ्यक्रम संचालित है । संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आशीष कुमार जैन
शिक्षाचार्य के के मार्गदर्शन में शोधार्थी आलोक जैन कारंजा द्वारा
''आचार्य पूज्यपाद कृत सर्वार्थसिद्धि का समीक्षात्मक अध्ययन '' विषय पर
आधारित 520 पृष्ठों की phd का पुस्तक के रूप में 1000 प्रतियों के साथ
प्रकाशन एकलव्य विश्वविद्यालय के प्रकाशन विभाग के द्वारा किया गया है ।
जिसमें श्री महावीर ब्रह्मचर्य आश्रम जैन गुरुकुल कारंजा, जिनवाणी संवर्धन
केंद्र पोन्नूर का सहयोग रहा । इस महान ग्रन्थ का विमोचन एकलव्य
विश्वविद्यालय के वार्षिक उत्सव गूंज में कुलगुरु प्रोफे . पवन कुमार जैन,
कुलसचिव, प्रोफेसर प्रफुल्ल शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. शमा खानम, अधिष्ठाता,
प्रोफे आर सी जैन, प्रोफेस शैलेन्द्र जैन, सी ई ओ डॉ प्रकाश खंपरिया के कर
कमलों से विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, सह प्राध्यापकों, सहायक
प्राध्यापकों, विद्यार्थियों की उपस्थिति में हुआ । यह शोध ग्रन्थ 6
अध्यायों में विभक्त है, जिसमें आचार्य पूज्यपाद कृत सर्वार्थसिद्धि ग्रन्थ
की दार्शनिकता, आचारात्मकता, ध्यान, समाधि,तत्व चिंतन, शैक्षणिकता, आदि
अनेक दृष्टियों से समीक्षा प्रस्तुत की गई है । जो आज वर्तमान समय की
समाज के लिए बहुत ही उपादेय है । ध्यातव्य रहे इस शोध ग्रन्थ का संपादन डॉ
आशीष जैन और डॉ राकेश जैन ने किया । साथ ही डॉ अनिल पिंपलापुरे , डॉ
प्रशांत सेन श्रीमती श्रद्धा जैन आदि विद्वानों के द्वारा लिखित ब्लॉक चेन
टैक्नोलॉजी नामक पुस्तक भी संपादन डॉ आशीष जैन संस्कृत विभाग द्वारा किया
गया इस प्रकार आपके द्वारा कुल 13 पुस्तकों का लेखन और संपादन कार्य भी
किया जा चुका है । आपके द्वारा पढ़ाए गए विद्यार्थी नेट तथा जे आर एफ जैसी
परीक्षाएं भी उत्तीर्ण कर चुके हैं।
जय जागेश्वर नाथ डमरू दल का बांदकपुर धाम शिव मंदिर में शुभारंभ.. दमोह।
जय जागेश्वर नाथ डमरू दल का शुभ आरंभ किया गया श्री जागेश्वर नाथ भक्त
मंडल की ओर से बांदकपुर मंदिर में प्रतिदिन दिन संध्या आरती में डमरू बजाने
वाले छोटे छोटे बच्चों की टी शर्ट भेट की गई ,एक विशेष ड्रेस कोड के साथ
बच्चो ने डमरू वादन की शानदार प्रस्तुति दी
शिवभक्त
शंकर गौतम ने बताया भगवान भोलेनाथ एवं पूज्य संतो की कृपा आशीर्वाद
मार्गदर्शन से बांदकपुर धाम में भव्य कारीडोर बनने जा रहा है उसी क्रम में
दरबार की भव्यता दिव्यता बढ़ने एक प्रयास किया गया है छोटे छोटे बच्चों का
यह समूह अब जय जागेश्वर डमरू दल के नाम से जाना जाएगा यह बच्चे भगवान
भोलेनाथ के नन्हे शिवगणों के रूप में डमरू दल के मध्यम से प्रदेश और देश के
कोने कोने तक बांदकपुर धाम की महिमा का वर्णन करेंगे ये बच्चे आकर्षण का
केंद्र रहेंगे इनकी डमरू वादन की धुन अद्भुत है जो मन को आनंदित करती है
आगामी
समय में पूज्य संतों के बांदकपुर धाम आगमन पर एवं विशेष त्योहार उत्सवों
पर प्रत्येक सोमवार को इनकी शानदार प्रस्तुतियां होगी जिससे बांदकपुर धाम
की भव्यता बढ़ेगी बांदकपुर धाम में डमरू दल के सभी
बच्चों का ट्रस्ट के प्रबंधक श्री राम कृपाल पाठक,श्री केदारनाथ दुबे के
द्वारा उत्साह वर्धन किया गया बधाई शुभकामनाएं दी।


0 Comments