Header Ads Widget

मंत्री लोधी, सांसद,जिलाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन लोकार्पण.. इधर विधायक श्री मलैया ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण.. टी ई टी परीक्षा निरस्त कराने मंत्री विधायक को ज्ञापन.. हर्षोल्लास से मनाया गया ईदुल फित्र का पर्व

 मंत्री लोधी,सांसद, जिलाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

दमोह जिले की जबेरा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मंडल तेजगढ़ में विकास कार्यों को स्थानीय विधायक एवं मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, दमोह सांसद राहुल सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे जी ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया।
सबसे पहले, पतलोनी गांव में 17.04 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन तालाब का लोकार्पण किया गया। यह तालाब स्थानीय किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा, क्योंकि इससे सिंचाई की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, ग्रामीणों के दैनिक उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।
इसके साथ ही, तेजगढ़ से तहसील मार्ग तक 6 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड का भूमिपूजन किया गया। इस सड़क के निर्माण से आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। खासकर बारिश के मौसम में जो समस्याएं ग्रामीणों को झेलनी पड़ती थीं, उनसे काफी राहत मिलेगी। यह सड़क शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के दौरान, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह लोधी द्वारा स्थापित श्री राधेश्याम पेट्रोल पंप का भी शुभारंभ किया गया। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को ईंधन के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में, लगातार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचें और किसानों तथा आम नागरिकों को बेहतर जीवन के अवसर मिलें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, मूरत सिंह, भाजपा जिला मंत्री भारत सिंह, रानू नामदेव, विनीता कुलस्ते, कृष्ण प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष तेजगढ़ संग्राम सिंह, तेंदूखेड़ा मंडल अध्यक्ष संतकुमार पाल, नोहटा मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, तारादेही मंडल अध्यक्ष डॉ. मनोहर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मंत्री ने कहां कि यह आयोजन क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे किसानों, ग्रामीणों और आम नागरिकों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा तथा क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक प्रगति को नई गति मिलेगी।
 
विधायक श्री मलैया ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण.. दमोह। पूर्व मंत्री एवं विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया ने ग्राम दतला में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। साथ ही ग्राम सेमरा मडिया में शेड के नीचे सीसी निर्माण कार्य का शुभारंभ लोकार्पण किया गया।
इसके अतिरिक्त ग्राम अभाना में 25 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों को समर्पित किया गया।
इमलाई में सामुदायिक भवन का करेंगे लोकार्पण.. दमोह।  पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया आज 22 मार्च को क्षेत्रीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 10 बजे ग्राम बांसा तारखेड़ा में स्टांप डेम का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे ग्राम इमलाई में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।
टीईटी परीक्षा निरस्त कराने मंत्री विधायक को ज्ञापन 
दमोह। टी ई टी परीक्षा निरस्त कराने की माँग को लेकर सांसदों, विधायकों, तक अपनी बात को पहुंचाने के अभियान के अंतर्गत 21 मार्च 2026 को अध्यापक शिक्षक संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने जबेरा के विधायक, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को तथा दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया पूर्व वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के कारण 20 से 30 वर्षों से कार्यरत  शिक्षकों को टी ई टी की अनिवार्यता किए जाने से प्रदेश और देश के सभी कार्यरत शिक्षक अत्यधिक मानसिक तनाव है और वे अपने भविष्य के संकट को लेकर चिंतित हैं आप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हमारी इस पीड़ा से अवगत कराने का कष्ट करें साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने हेतु मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी अनुरोध करने का कष्ट करें एवं शिक्षा विभाग द्वारा जारी टी ई टी परीक्षा संबंधी आदेश को स्थगित करें।
मंत्री महोदय ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार शिक्षकों के साथ है आपकी भावनाओं और मांगो को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा। किसी भी शिक्षक को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं, सभी संभावित आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि मैं शिक्षकों के साथ हूं, मध्य प्रदेश की सरकार शिक्षकों के प्रति बहुत संवेदनशील है। 
ज्ञापन देने वालों में राज्य शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष मनोहर दुबे, शासकीय शिक्षक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा, संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष एम एल सरैया, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संयोजक महेंद्र दीक्षित, कार्यकारी अध्यक्ष अभय भट्ट, प्रवक्ता विपिन चैबे, लोकेश सेन, राजेश जैन, सुखनंदन साहू मनोहर ठाकुर, सुशीला उपाध्याय, रीता मारिया, रश्मी ठाकुर, नीलू श्रीवास्तव, सुशीला ठाकुर तथा जबेरा, तेंदूखेड़ा के अनेक शिक्षकों की उपस्थिति रही।
हर्षोल्लास से मनाया गया ईदुल फित्र का पर्व 
दमोह। पवित्र माह रमजान के पूरे तीस रोजे होने के बाद सारी दुनिया भर के मुसलमानों के लिए।पबड़ी खुशियों वाला दिन ईद के रूप में मिला जहाँ सभी मुस्लिम भाइयों ने महीनें भर के तीस रोजे पूरे करने के बाद ईदुल फित्र का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दमोह में भी ईदुल फित्र के अवसर पर फुटेरा तालाब के पास स्थित शहर की सबसे बड़ी ईदगाह मस्जिद में शनिवार की सुबह साढ़े 8 बजे नगर के हजारों मुस्लिम भाई जमा हुए और ईद की नमाज पढ़ी। ईदगाह में नमाज जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज मुनव्वर रजा साहब ने पढ़ाई। बाद नमाज के खुतबा पढ़ाया और आखिर में मुल्क में अमन चैन के लिए सामुहिक दुआएं माँगी। सभी मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारक कहा। 
ईदगाह मस्जिद कमेटी अध्यक्ष आजम खान और समस्त ईदगाह कमेटी सदस्यों ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी साथ ही जिला प्रशासन नगरपालिका एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
ईदगाह के अलावा नगर की कछियान मस्जिद मस्जिद में मौलाना तहसीन रजा साहब ने ईदुल फित्र की नमाज पढ़ाई मौलाना तहसीन रजा साहब ने मस्जिद में तकरीर करते हुए बयान फरमाया। इसके अलावा कुरैश मंडी मस्जिद, बिलबारी मोहल्ला मस्जिद ,तकिया मस्जिद में भी ईद की नमाज पढ़ी गई। इस अवसर पर प्रशासनिक अमला मौजूद रहे प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिस विभाग से एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया सीएसपी एच आर पाण्डे सही भारी मात्रा पर पुलिस बक तैनात रहा। सबसे अच्छी बात यह रही कि ईद और नवरात्र पर्व साथ होने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने बेहतर विवस्थायें की दोनो समुदायों के पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए यहाँ सैकड़ों की संख्या में माँ बड़ी देवी मंदिर जल चढ़ाने नगर की महिलाएं सुबह सुबह निकली वहीं सुबह से ही दूसरी ओर नमाजियों की भीड़ भी विवस्थित रूप से ईदगाह पहुँची किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही हुई
 ईद की नमाज के बाद जैसे ही नमाजियों की भीड़ ईदगाह से बाहर निकली मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में राजनीतिक पार्टीयों के सदस्यों की उपस्थिति रही मुस्लिम भाइयों को ईद पर्व की शुभकामनाएं मुबारकबाद देने के लिए जिंसमें जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व विधायक अजय टण्डन, लाखन राव सिंह, पार्षद मुकेश रोहितास सहित अनेक लोगों ने ईद की शुभकामनाएं मुस्लिम भाइयों को ईदगाह पहुँचकर दी।
 ईद की नमाज से सभी नमाजी वापस लौटने के बाद नगर की कब्रस्तान पहुँचे सिंगपुर कब्रस्तान और पुरैना तालाब के पास स्थित कब्रस्तान पहुँचे और सभी ने अपने स्वर्गीय परिजनों के हक में दुआएं की फातिहा पढ़ी। यह जानकारी इम्तियाज चिश्ती द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments