25 दिवसीय सह योगशिक्षक प्रशिक्षण शिविर संपन्न
दमोह। पटेरा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में पतंजलि योग समिति तहसील पटेरा के तत्वाधान में 25 दिवसीय सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर देवभूमि पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ जिसका समापन 22 मार्च को किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र के
पतंजलि योगपीठ के आजीवन सदस्य एवं दान संग्रह प्रभारी डॉ केदारनाथ
शर्मा, विशिष्ट अतिथि पतंजलि योग समिति के फाउंडर मेंबर एवं टीशु कल्चर लैब
के संचालक अभय सचदेवा, जिला योग समिति अध्यक्ष योगी दीपक राजपूत,
पतंजलि योग समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार परोहा, जिला संस्कृत प्रभारी अतुल
सिंघई, आजीवन सदस्य एवं किसान सेवा समिति जिला प्रभारी सुरेश रैकवार पतंजलि योग समिति उपाध्यक्ष गंगाराम पटेल, भारत सनविधान के जिला प्रभारी
रामजी सोनी, हटा तहसील प्रभारी सुरेश सोनी बालाराम अहिरवाल,योग
प्रभारी अशोक पाठक देवडोंगरा मौजूद रहे।
कार्यक्रम का
प्रारंभ भारत माता की आरती एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ तत्पश्चात
योगाचार्य कृष्ण कुमार परोहा पतंजलि योग समिति दमोह के निर्देशन में योगिक
जागिग, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी उदगीथ एवं प्रणव का
ध्यान के साथ आसनों का अभ्यास कराया गया सूर्य नमस्कार योग क्रियाएं और योग
का दैनिक जीवन में कितना उपयोग है बताया प्रतिदिन
प्रातः 6:00 बजे से 8:00 तक योग शिविर में शामिल महिला एवं पुरुष योग
साधकों को अलग अलग रोगो के अलग अलग आसन, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम और
रोगों को दूर करने के लिए योग क्रियाएं बतलाई । पटेरा योग शिविर में 50
युवाओं ने सह- योगशिक्षक बनने हेतु प्रशिक्षण भी प्राप्त किया उन्हें
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रमाण पत्र दिया गया श्री परोहा जी के द्वारा
पतंजलि योगपीठ में युवाओं के लिए जो 18 से 35 वर्ष के दसवीं उत्तीर्ण है
उनके लिए योग एवं थैरेपिस्ट बनने एवं रोजगार का अवसर प्राप्त करने के लिए
बताया।
जिसमें युवाओं को प्रतिमाह मासिक वृत्ती के साथ रहने खाने की पूरी
व्यवस्था पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में रहेगी देवभूमि पब्लिक स्कूल में मुख्य
वशिष्ठ अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण के साथ स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया
पतंजलि परिवार पटेरा के प्रमुख योग साधक शंकर लाल तंतुवाय, बलराम पटेल,
तीरथ पटेल महूना,निरन सिंह,चंद्रीका सोनी, अजय राय, डॉ ढोलक विश्वास,संजय
पालीवाल, संतोष पांडे पटेरिया रामसागर तिवारी कुम्हारी, राजेंद्र दुबे, अवध
किशोर सोनी, दिनेश खरे शिक्षक कुंडलपुर, मुकेश नेमा, अभिषेक राठौर, बृजेश
चौरसिया, खिलान सिंह राजपूत,लखन नामदेव शिक्षक एवं मुलाम राय पटेरिया, महिला
योग साधकों में ज्योति उपाध्याय, डॉ रिया द्विवेदी, श्रीमती सविता पांडे,
पलक मिश्रा, गरिमा नामदेव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम
की रूपरेखा योगाचार्य राजेश नेमा ,राज ताम्रकार (शिक्षक) लक्ष्मण
विश्वकर्मा (शिक्षक) एवं शिविर में प्रतिदिन उपस्थिति योग साधकों ने तैयार
की। 25 दिवसीय शिविर में विशेष सहयोग बंदना भोज प्रभारी प्राचार्य शासकीय
उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेरा एवं बलराम पटेल संचालक देवभूमि
पब्लिक स्कूल पटेरा का रहा उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया
गया। संचालन लक्ष्मण विश्वकर्मा
संयोजक गायत्री परिवार पटेरा ने किया एवं आभार तहसील योग विस्तारक
योगाचार्य राजेश नेमा द्वारा किया गया ।
कांग्रेस महासचिव हरीश चौधरी का आगमन आज.. दमोह।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी के
प्रभारी हरीश चौधरी एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी रणविजय सिंह
लोचव, साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पूर्व मंत्री हर्ष यादव का
दिनांक 23 मार्च 2026 को दमोह आगमन हो रहा है वह स्थानीय मानस भवन में
दोपहर 12 बजें विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
उक्ताशय की विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने
जिले की चारों विधानसभाओं को कांग्रेसजनों के आह्वान किया है कि वह
प्रत्येक विधानसभा के कांग्रेसजनों के साथ पंचायत/वार्ड कमेटी के गठन की
समीक्षा संगठनात्मक चर्चा एवं संवाद करेगे। कार्यक्रम में अधिक से अधिक
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील की है।
कुण्डलपुर में भगवान श्री अजितनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 23 को.. दमोह। सुप्रसिद्ध
सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज
एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैनधर्म
के द्वितीय तीर्थंकर भगवान श्री अजितनाथ जी का मोक्षकल्याणक महोत्सव
23मार्च को एवं तृतीय तीर्थंकर भगवान श्री संभवनाथ जी का मोक्ष कल्याणक
महोत्सव 24मार्च 2026 को धूमधाम से मनाया जाएगा ।
इस
अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक,
शांतिधारा, ऋद्धि कलश,पूजन, विधान होगा । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण
लाडू चढ़ाया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की
संगीतमय महाआरती होगी। श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कुण्डलपुर पधारकर
धर्मलाभ अर्जित करें।
निषादराज जयंती पर विशाल शोभायात्रा आज.. दमोह। निषादराज जयंती पर रैकवार, केवट, बर्मन, धुरिया, कहार, कश्यप,निषाद, बाथम,भोई,
मल्लाह,माझी समाज के द्वारा दमोह जिले में नवरात्रि की पंचमी पर 23 मार्च
को माझी समाज के आराध्य देव निषादराज महाराज की जयंती पर 23 मार्च 2026 को
शाम 04 बजे महाराणा प्रताप स्कूल मैदान सिविल वार्ड नंबर 01 से निषादराज
महाराज के चित्र के समक्ष पूजन कर विशाल शोभायात्रा दमोह नगर के प्रमुख
मार्गों से निकाली जाएगी।
जो पुराना थाना, मोहन टाकीज़, बहराम टॉकीज, बकौली
तिराहा, घंटाघर चौक, एवरेस्ट लॉज,राय तिराहा, स्टेशन चौराहा,बस स्टैंड
चौराहा, बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर चौराहा, भाजपा कार्यालय कीर्ति
स्तंभ से, शिवाजी चौक डाक्टर हाउस के सामने से शिव शिशु विधालय से महाराणा
प्रताप स्कूल मैदान पर पहुंचेगी जहां पर मंचीय कार्यक्रम के साथ निषादराज
महाराज का पूजन कर विशाल शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। रैकवार, केवट, बर्मन, धुरिया, कश्यप ,कहार, निषाद, भोई, मल्लाह, बाथम, माझी समाज
के स्वजातीय बंधुओं से विशाल शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल
होकर विशाल शोभायात्रा को सफल बनाकर अपनी सामाजिक एकता का परिचय दें।





0 Comments