ईको क्लब के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन.. दमोह। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन(एप्को) तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित पर्यावरण हितैषी जीवन शैली अपनाने हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के.जैन तथा ईको क्लब प्रभारी डॉ. मीरा माधुरी महंत के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में वनस्पति शास्त्र विभाग के नए भवन में संपन्न हुआ। जिसमें सुबह 10ः30 बजे छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया गया, तत्पश्चात महाविद्यालय के उद्यानः विद्यावन में जैविक खाद उत्पादन हेतु लगाई गई..
दो इकाई पर सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति में जैविक
खाद विषय विशेषज्ञ श्री प्रथम तिवारी एवं श्री शिवम् पाठक जी के द्वारा
केंचुआ पालन एवं जैविक खाद की उपयोगिता तथा महत्व पर प्रशिक्षण सहित वृहद
जानकारी प्रदान किए गए। एक दिवसीय इस कार्यशाला में व्यावहारिक ज्ञान एवं
कौशल विकास प्रदान किए जाने के उद्देश्य से ठमेज वनज वि ूंजम एवं मशरूम
उत्पादन विषयों पर इस कार्यशाला में डॉ. एन. आर. सुमन तथा सौरभ विश्वकर्मा
के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किए गए। इस अवसर उर्वशी वेद द्वारा बनाए गए शैल
चित्र जिसमें पक्षियों एवं तितलियों के चित्रण तथा चाक मिट्टी और पेपर की
लुगदी के मिश्रण से विभिन्न पशु पक्षियों की मूर्ति बनाकर जैवविविधता का
प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी डॉ.
इंदिरा जैन, डॉ.कीर्तिकाम दुबे, डॉ.आर पी अहरवाल, डॉ. पी के ढाका, डॉ. जी
पी अहिरवार, श्रीमती एन.पदमा कुमार, डॉ. संध्या पिंपलापुरे, डॉ.उषा सोनी,
श्री विनोद साहू,श्री मनीष साहू, डॉ.राहुल दुबे, डॉ. दिव्या पटेल, श्रीमती
दुर्गा अहिरवार, डॉ.आशा राम यादव, डॉ जितेंद्र चौधरी, नाजनीन बेगम सहित प्रह्लाद ठाकुर, रामगोपाल तंतुवाय, घसीटा रैकवार का सहयोग व उपस्थिति
रही तथा कार्यशाला में 50 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
आठवी बोर्ड में एमएलबी की छात्राओं का श्रेष्ठ प्रदर्शन.. दमोह।
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमा वि दमोह की आठवी बोर्ड की
छात्राओं ने श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम अर्जित कर शाला का गौरव बढ़ाया है।
संस्था का परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत रहा। कक्षा आठवी की 90 छात्राओं में
से बयासी छात्राएं, प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है। दो छात्राओं ने शत
प्रतिशत अंक अर्जित किये, छात्रा कु. सांची नामदेव ने
87 और कु. मोनिका राठौर में 86 % प्राप्त कर कीर्तिमान
स्थापित किया। इसके अलावा कु साक्षी, कु रिया और कु तमन्ना में विशिष्ट
योग्यता प्राप्त की। उल्लेखनीय है राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्राचार्य
डाॅ. आलोक सोनवलकर के मार्गदर्शन और अथक प्रयासों से संस्था के शिक्षकों का
छात्र हित में सराहनीय योगदान रहा है। माध्यमिक विभाग के देवेन्द्र राठौर,
सपना जैन, कविता सोलंकी, खेमा अठया, उदय सिंह, वंदना जैन नें छात्राओं को
लगातार प्रेरित किया। इस उपलब्धि पर डीईओ एस के नेमा, डीपीसी मुकेश
द्विवेदी, बीआरसी ललित रैेकवार सहित शिक्षा क्षेत्र ने हर्ष व्यक्त कर बधाई
प्रेषित की है।
माँ बड़ी देवी प्रांगण में विशाल कन्याभोज संपन्न.. दमोह। प्रतिवर्षानुसार
मां के पावन पर्व में नवरात्रि के शुभ महापर्व पर विशाल नगर कन्याभोज
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन एवं
युवा जन कल्याण समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष के प्रति नवरात्रि के अनुसार
भी इस पावन पर्व नवरात्रि के सप्तमी के दिन विशाल नगर कन्याभोज कार्यक्रम
किया गया। यह कन्याभोज का कार्यक्रम संगठन के द्वारा निरंतर 16 वर्षाे से
किया जा रहा है कन्याभोज सुबह 8 बजे से मॉ बडी देवी के पूजन अर्चन के बाद
प्रारंभ किया। जिसमें नगर की कन्याओं के साथ माताए बहने बच्चे वृद्ध जनो ने
भी किया प्रसाद ग्रहण। जो कन्याओं ने व्रत रखे हुए थे उन्हे समिति के
द्वारा फलाहार कराया गया।समिति के राजकुमार रैकवार ने बताया कि मॉ के
नवरात्र ने कन्याभोज का महत्व होता है जिसमें कन्याओं के साथ साथ बालको को
भी भोजन कराने का महत्व होता है क्योकि कन्याए माता रानी का स्वरूप होती
है वही बालक भैरव बाबा के रूप होते है इसलिए भोजन कराया जाता है। विकास
सोनी ने कहा कि हमारे संगठन के द्वारा नगर कन्याभोज का कार्यक्रम निरंतर 16
वर्षाे से आयोजित करते आ रहे है और माता रानी की कृपा से आगे भी निरंतर
जारी रहेगा। रामदीन पटेल ने बताया कि मॉ के प्रसाद को ग्रणह करने के लिए हर
वर्ग समुदाय के लोग मॉ बडी देवी प्रंगाण आते हैं और मॉ का आर्शिवाद लेते
है। कार्यक्रम में अनुराग गौतम, शीतल रजक, दिलीप राय, संदीप राजपूत, गर्वेश
तिवारी, कुंदन शाह, बीके तिवारी, नरेंद्र रजक, सुनील सिंघाई, मनीष
त्रिपाठी, रतन यादव, घनश्याम लोधी, शुभम सरवरिया आदि उपस्थित रहे।
संगीतमय सुंदरकांड एवं भव्य महाआरती का आयोजन.. दमोह। संस्कार भवन में असाटी महिला समिति द्वारा प्रतिमाह सुंदरकांड कि श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती प्रभा
प्रकाश असाटी एवं श्रीमती रानी विट्ठल असाटी के सौजन्य से संगीतमय
सुंदरकांड पाठ एवं महिला समिति द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया,
जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम दरबार एवं मां भगवती की विधिवत
पूजा अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात असाटी समाज की बहनों के द्वारा
सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ प्रारंभ किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण
भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात सभी बहनों ने हनुमान चालीसा के माध्यम से पवन
पुत्र श्री हनुमान जी की स्तुति की, साथ ही मां जगदंबे की सुमधुर भजनों का
गायन कर पूरे माहौल को भक्ति और आनंद से सराबोर कर दिया। इसी दौरान समाज की
नौ बहनों श्रीमती ज्योति कृष्ण कुमार असाटी,श्रीमती हेमपुष्पा प्रशांत
असाटी, श्रीमती रिचा शैलेंद्र असाटी, श्रीमती ममता कंछेदी लाल असाटी,
श्रीमती गीता दिनेश असाटी, श्रीमती महिमा नीलेश असाटी, श्रीमति महिमा दर्शन
असाटी,श्रीमती डोली शैलेंद्र असाटी, पिंकी विनीत असाटी द्वारा मां जगदंबे
की भव्य आरती की गई, अंत में सुंदरकांड पाठ के आयोजक द्वारा प्रसाद वितरण
एवं श्रृंगार का सामान साथ ही समाज की नौ बहनों के द्वारा प्रसाद वितरण
किया गया एवं कार्यक्रम का समापन किया गया।
कुण्डलपुर में आचार्य श्री समयसागर जी का आचार्य पदारोहण दिवस आज.. दमोह।
सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य
भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य विद्या शिरोमणि
आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के द्वितीय आचार्य पदारोहण दिवस चैत शुक्ल
अष्टमी (तिथि अनुसार)
26 मार्च 2026 को प्रातः भक्तामर महामंडल विधान,
आचार्य परमेष्ठी विधान, अभिषेक, शांतिधारा पूजन, विधान होगा। सायंकाल
भक्तामर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा एवं आचार्य श्री की संगीतमय महाआरती
होगी।कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पधारकर
धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।






0 Comments