Header Ads Widget

आचार्य श्री समय सागर जी पदारोहण दिवस.. हम गुरु को तो मानते हैं लेकिन गुरु की बात नहीं मानते- मुनि श्री पदम सागर.. कुण्डलपुर में आचार्य परमेष्ठी विधान.. जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा चुनाव.. महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव तैयारियां जोरों पर..

आचार्य श्री समय सागर जी का द्वितीय पदारोहण दिवस भक्ति भाव से मनाया गया.. दमोह। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी की समाधि उपरांत उनके आचार्य पद को धारण करने वाले आचार्य श्री समय सागर जी का द्वितीय पदारोहण दिवस देश दुनिया के साथ दमोह में भी भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री की मांगलिक पूजन के साथ विविध धार्मिक आयोजन किए गए।

नगर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में विराजमान आचार्य श्री शिष्य मुनि श्री पदम सागर जी एवं छुलल्क श्री तात्पर्य सागर जी के सानिध्य में गुरुवार सुबह मंगलमयी अभिषेक शांति धारा संपन्न हुई। तत्पश्चात मुनि संघ के सानिध्य में आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं समय सागर जी महाराज का सामूहिक पूजन संपन्न हुआ। 
इस अवसर पर नवकार  महिला मंडल द्वारा सजाकर लाए गए अष्ट द्रव्यों से भक्ति भाव के साथ ब्रह्मचारी स्वतंत्र भैया ने आचार्य श्री पूजन संपन्न कराकर समस्त मुनि राजो को अर्घ्य समर्पित करवाए। सभी ने मुनि संघ के समक्ष शास्त्र भेंट करके कृतज्ञता ज्ञापित की।
हम गुरु को तो मानते हैं लेकिन गुरु की बात नहीं मानते- मुनि श्री पदम सागर.. इस अवसर पर मुनि श्री पदम सागर जी महाराज ने अपनी दिव्य देशना में आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं समय सागर जी से जुड़ी अनेक जानकारियां साझा करते हुए गुरु की महिमा का बखान किया। गुरु गोविंद दोई खड़े किसको पहले पुजू प्रसंग की चर्चा करते हुए मुनि श्री ने कहा कि गुरु और गोविंद में से पहले गुरु की पूजा करना बताया गया है। भगवान स्वयं कहते हैं कि यदि गुरु नहीं होते तो भगवान के गुणों के बारे में कौन बताता। पंच परमेष्ठी रूपी गुरु ही ऐसे हैं जो आत्म कल्याण के साथ पर के कल्याण का मार्ग भी बताते हैं।

     
मुनि श्री ने कहा कि हम गुरु को तो मानना चाहते हैं लेकिन गुरु की बात को मनाना नहीं चाहते जबकि दोनों में सिर्फ को और की का अंतर है। यह की वह चाबी है जो हमारे जीवन मे आध्यात्म के द्वारा धर्म का मार्ग खोलती है। गुरु की हर बात मानकर हम अपने जीवन में आध्यात्म के द्वारा मोक्ष का मार्ग खुल सकते हैं और भगवान की तरह हम भी सिद्दत्व को प्राप्त कर सकते हैं। आचार्य विद्यासागर एवं आचार्य समय सागर जी दोनों ने ही पूनम के चांद की तरह जगत में धर्म का प्रकाश फैलाने का काम किया है दोनों का ही जन्म शरद पूर्णिमा के दिन हुआ है। 2 साल पूर्व आचार्य श्री के समाधि पूर्वक मरण के पश्चात उनके निर्देशानुसार कुंडलपुर में आयोजित आचार्य पदारोहण अवसर पर आज ही के दिन निर्यापक श्रवण श्री समय सागर जी महाराज को आचार्य पद प्रदान किया गया था। 
जिसके 2 साल हो जाने पर आज हम सभी भक्ति भाव के साथ आचार्य पदारोहण दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष नवीन निराला, महामंत्री राजकुमार रानू सहित अन्य पदाधिकारी, चंद्र कुमार, पदम खजरी, कैलाश पिपरिया, राजेंद्र अटल, पंकज मुंशी, पदम लहरी, प्रदीप दिवाकर, नितेश दाल, मुकेश हटा, चक्रेश सराफ, शैलेंद्र मयूर, संजय सराफ, वीरेंद्र जैन, कुलदीप जैन शहर बड़ी संख्या आसामी जन, महिला मंडल की उपस्थिति रही। 
कुण्डलपुर में आचार्य परमेष्ठी विधान का आयोजन..  
दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में विश्व वंदनीय ,युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य विद्या शिरोमणि प.पू.आचार्य श्री समयसागर जी महाराज का द्वितीय आचार्य पदारोहण दिवस चैत शुक्ल अष्टमी (तिथि अनुसार) 26 मार्च 2026 को भव्यता से मनाया गया। प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, आचार्य परमेष्ठी विधान, बड़े बाबा महामंडल विधान, अभिषेक, शांतिधारा पूजन, विधान हुआ। पूज्य मुनि श्री साक्ष्य सागर जी, मुनिश्री निवर्तसागर जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। 
प्रचारमंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर  प्रथम अभिषेक, शांति धारा, रिद्धिकलश, आदि करने का सौभाग्य नन्हेंलाल राजेश अक्षत जैन खनियाधाना ,जिनेंद्र सनित सम्यक जैन उदयपुर, हरकचंद सज्जन नीरज जैन मदनगंज किशनगढ़, हेमकुमार मयंक जैन घाटोल, महेंद्रकुमार जैन गेहूं वाला परिवार सागर, सुरेशचंद जैन खैर वाले तेंदूखेड़ा, राजकुमार दिलीप विकास टोंग्या हजारीबाग झारखंड, विजेंद्रकुमार जैन गुरुग्राम, सुदीप जैन वारासिवनी, अंशुल कैलाशचंद जैन ग्रेटर नोएडा, शुभम विवान जैन भोपाल ,चांदमल प्रकाशचंद कैलाशचंद गंगवाल किशनगढ़ राजस्थान, जिनेश प्रभात संतोष जैन बड़ोत आदि के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक, पूजन का सौभाग्य प्राप्त किया।
इस अवसर पर देश के विभिन्न अंचलों से आए श्रद्धालु भक्त परिवारों द्वारा पूज्य बड़े बाबा के चरणों में भक्ति पूर्वक नाच गाकर पूजन, विधान किया गया।स्थानीय विद्याभवन में भी सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है।  सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना , पूज्य बड़े बाबा एवं आचार्य श्री की संगीतमय महाआरती हुई।
जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा के चुनाव संपन्न... दमोह। जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा के वार्षिक चुनाव मुख्य अतिथि संतोष सिंघई की गरिमामय  उपस्थिति में सानंद संपन्न हुए एक बार फिर से मुकेश  मम्मा  अध्यक्ष निर्वाचित हुए जबकि महेंद्र सोमखेड़ा मंत्री कोषाध्यक्ष जिनेंद्र मंडला एवं प्रचार मंत्री सर्वसम्मति से सुनील वेजीटेरियन को बनाया गया। चुनाव अधिकारी आनंद जैन ने नव निर्वाचित पदाधिकारी के नाम की घोषणा की। इसके पूर्व सह चुनाव अधिकारी प्रमोद बड़कुल एवं राकेश हरदुआ ने चुनावी प्रक्रिया को प्रारंभ करते हुए अध्यक्ष मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए नाम आमंत्रित किए
अध्यक्ष पद हेतु मुकेश मम्मा एवं राजेश हिनौती का नाम प्रस्तावित किया गया किंतु बाद में राजेश हिनौती ने मिलन एकता भावनाओं को ध्यान में रखते हुए स्वयं ही अपना नाम वापस ले लिया जिससे एक बार फिर से मुकेश मम्मा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ इसके अलावा मंत्री पद पर महेंद्र सोमखेड़ा कोषाध्यक्ष पद हेतु जिनेंद्र मंडला एवं प्रचार मंत्री के लिए सुनील वेजीटेरियन का नाम सर्वसम्मति निर्वाचित घोषित किया गया मुख्य अतिथि संतोष सिंघई की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराई गई पूर्व मंत्री वीर संजीव जैन शाकाहारी ने आभार व्यक्त किया। बैठक में अरुण जैन, दिलेश चौधरी, राजकुमार जैन, सुभाष बमोरया, विनय जैन, मनीष जैन, संदीप जैन, जवाहर जैन, सुबोध जैन, सचिंद्र जैन, अशोक जैन, विवेक जैन, शैलेन्द्र जैन, राजेश जैन, नृपेन्द्र बहादुर, राकेश पुजारी, अतुल जैन, आशीष जैन, अवध जैन, दीपक जैन, सावन जैन, अरुण प्रधान, संतोष जैन, विकास जैन, सुनील जैन, जिनेन्द्र जैन, सतीश जैन, ज्ञानेंद्र इटोरिया, सुधीर जैन, आलोक जैन, शीतेश जैन, संजय सराफ, शैलेन्द्र बजाज, मुकेश जैन सहित बड़ी संख्या में मिलन वीर उपस्थित रहे।
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव की तैयारियां जोरों पर.. दमोह।  भगवान महावीर स्वामी के पावन जन्मकल्याणक महोत्सव को इस वर्ष दमोह नगर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाने की व्यापक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए समाज की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं पूरे समर्पण के साथ तैयारियों में जुटी हुई हैं। 30 मार्च प्रातः 7 बजे श्रीजी की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों सिटी नल, मोहन टॉकीज, घंटाघर, राय चौराहा होते हुए नशिया जी तक निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ, धर्म ध्वजाएं, बैंड, महिला मंडलों की झांकियां, पाठशाला के बच्चे, युवा मंडल एवं समाज के सभी वर्गों की आकर्षक सहभागिता रहेगी।
यह संपूर्ण आयोजन पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी के वरदानी परोक्ष आशीर्वाद एवं वर्तमान आचार्य आचार्य श्री समयसागर जी के प्रत्यक्ष आशीर्वाद से, पूज्य मुनि श्री पद्मसागर जी ससंघ, पूज्य आर्यिका साधुमति माताजी, साधनामति माताजी ससंघ तथा पूज्य आचार्य श्री वसुनंदी जी के आशीर्वाद एवं गणिनी आर्यिका सौम्यनंदनी माताजी, श्रुतनंदनी माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में संपन्न हो रहा है, जिससे समस्त समाज में विशेष उत्साह का वातावरण बना हुआ है। महोत्सव को सफल एवं स्मरणीय बनाने के लिए नगर के सभी दिगम्बर जैन मंदिरों की समितियां, महिला मंडल, युवक-युवती मंडल, जैन पाठशाला, जैन मिलन, सामाजिक एवं धार्मिक संगठन, सेवा समितियां एवं समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में विभिन्न व्यवस्थाओं की तैयारियां निरंतर की जा रही हैं। 
श्री दिगम्बर जैन पंचायत द्वारा जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा से वीर दिलेश चौधरी को इस वर्ष महोत्सव की आयोजन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में विभिन्न समितियों का गठन कर शोभा यात्रा, स्वागत व्यवस्था, सजावट, धार्मिक कार्यक्रम एवं समाज की सहभागिता को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार, ध्वज सज्जा, धार्मिक बैनर एवं प्रकाश व्यवस्था की तैयारियां भी प्रारंभ हो चुकी हैं। समाज के सभी वर्गों में महोत्सव को लेकर अत्यंत उत्साह देखा जा रहा है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव को लेकर दमोह नगर में भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास का वातावरण निर्मित हो गया है।

Post a Comment

0 Comments