Header Ads Widget

भव्य कॉरिडोर निर्माण के संकल्प के साथ रंगपंचमी उत्सव.. संकल्प संस्था ने प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया.. "मैं भी महत्वपूर्ण हूँ" विषय पर महिला सशक्तिकरण सेमीनार..10 मार्च की जनसुनवाई की कमान नारी शक्ति को समर्पित..

श्री जागेश्वर नाथ भक्त मंडल ने रंगपंचमी उत्सव मनाया

दमोह। रंगपंचमी के पावन अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की इस अवसर पर श्री जागेश्वर नाथ भक्त मंडल द्वारा एक पुनः अपने संकल्प को दोहराया कि बांदकपुर धाम कॉरिडोर का निर्माण शीघ्र कराया जाए, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
भक्त मंडल के सदस्यों ने कहा कि बांदकपुर धाम भगवान जागेश्वर नाथ का प्रसिद्ध आस्था केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं भक्तों के लिए दर्शन व्यवस्था सुगम होगी और क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।ज्ञात हो मप्र सरकार के द्वारा बांदकपुर धाम में 100 करोड़ की लागत से भव्य कारीडोर निर्माण का कार्य प्रगति पर है जिसके प्रथम चरण के कार्य जारी है.. 
दूसरे तीसरे चरण के कार्यों की रूपरेखा तैयार है निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ होगे रंगपंचमी के अवसर पर भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की बांदकपुर धाम के विकास के लिए जो संकल्प लिया है वह  शीघ्र पूर्ण हो और क्षेत्र का यह प्रमुख धार्मिक स्थल और अधिक भव्य रूप में विकसित हो सके। इस अवसर पर अभियान के शंकर गौतम कृष्णा पटेल, नितिन राजपूत, अमित दुबे, अभिषेक गोलू चौबे, मोनू सैनी, गुड्डा रैकवार, चंद्रपाल परिहार सहित अनेक भक्तों की उपस्थिति रही।
संकल्प संस्था ने प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया.. दमोह। भारत सरकार द्वारा देश भर में बाल विवाह रोकने के लिए संचालित 100 दिवसीय अभियान के समापन के मौके पर संकल्प समाजसेवी संस्था दमोह द्वारा एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला अधिकार दिवस वेलोसिटी कोचिंग सेंटर मे मनाया गया। इस मौके पर जिले मे सामाज सेवा के विभिन्न क्षेत्र में सतत सक्रिय रूप से काम करने वाली चयनित महिलाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुजात खान के गीत “अब गाँव गाँव और शहर शहर मे जाग रही है नारी“ गीत गायन के साथ की गई। इस मौके पर संकल्प संस्था के जिला समन्वयक देवेंद्र दुबे के द्वारा दमोह जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक तेंदूखेड़ा में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल योन शोषण, बाल तस्करी जैसे अपराधों को रोकने एवं उनके प्रति व्यापक जन जागरुकता लाने एवं सरकार के अभियान को सफल बनाने के लिए संस्था द्वारा जिला के विभिन्न विभागों के सहयोग से संचालित किए गए प्रयासों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर श्री दुबे ने बताया कि भारत सरकार के पिछले 27 नवंबर 2025 से संचालित 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा, पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समितियां का सशक्तिकरण, स्वयं सेवकों का उन्मुखीकरण, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायतों के बीच छात्रों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के बीच बाल विवाह रोकने सामूहिक शपथ कार्यक्रमों के अलावा झंडा-बैनर आदि लगाकर मीडिया का उपयोग करते हुए बाल अधिकारों को लेकर व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम जिले में चलाए गये।
कार्यक्रम में सभी वक्ताओं के व्दारा बाल अधिकारों एवं उनके संरक्षण विषय के अलावा महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस मौके पर मीना पाठक, नीता मिश्रा, राज लक्ष्मी पाराशर, जय रहमान, खुशबू तिवारी, संगीता श्रीधर, मानसी सोनी, गायत्री लोधी, साक्षी गुरु इत्यादि चयनित महिलाओं को संस्था की ओर से उनके सतत सामाजिक क्षेत्र मे योगदान को देखते हुये शाल श्रीफल से आदि से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मीडिया की ओर से मनीष सोनी ने भी अपने विचार महिला अधिकार पर रखे। अंत मे बाल विवाह के विरुद्ध सभी ने सामुहिक शपथ भी ली। इस अवसर पर राहुल जैन, अभिलाष शास्त्री सहित सेंटर के बच्चे मौजूद रहे।
मैं भी महत्वपूर्ण हूँ- महिला सशक्तिकरण सेमीनार.. दमोह।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा “मैं भी महत्वपूर्ण हूँ” विषय पर महिला सशक्तिकरण को लेकर एक सार्थक विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और समाज में उनकी भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर महिला सशक्तिकरण रोज़ी बग्गा ने कहा कि हर महिला को अपनी क्षमता और महत्व को पहचानना चाहिए। जब नारी स्वयं पर विश्वास करती है और आगे बढ़ने का संकल्प लेती है, तब वह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम होती है। क्लब अध्यक्ष रजनी खरे ने कहा कि “मैं भी महत्वपूर्ण हूँ” का भाव हर महिला के मन में होना चाहिए। जब नारी अपने आत्मसम्मान को समझती है, तभी वह परिवार और समाज को नई दिशा देने का कार्य कर सकती है।
क्लब सचिव ज्योति चिली ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यही सच्चे महिला सशक्तिकरण की पहचान है। कोषाध्यक्ष माया यादव ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही है और समाज में नई प्रेरणा बन रही है। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ज्योति सचदेव, रिम्मी जुनेजा, पद्मा दुबे, एकता जुनेजा, भावना शिवहरे, सुनीता अग्रवाल, रंजना नोतानी, स्मृति खरे, मनीषा तिवारी, सारिका टंडन और नर्मदा सिंह ने भी संक्षिप्त संबोधन में कहा कि महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए, तभी समाज में वास्तविक सशक्तिकरण संभव होगा। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोनिका चिले, बरखा गुप्ता, काजल और कृतिका रहीं। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायी रहा और अंत में सभी ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
10 मार्च की जनसुनवाई की कमान नारी शक्ति के हवाले.. दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रशासन की ओर से एक अनोखी पहल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को थाए लेकिन उस दिन रविवार होने के कारण इस बार इसे विशेष तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि 10 मार्च को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में इस बार पूरी व्यवस्था महिला अधिकारी और कर्मचारी संभालेंगी। इस जनसुनवाई में भृत्य से लेकर सभी विभागों के अधिकारी.कर्मचारी महिलाएं ही मौजूद रहेंगी और आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगी। उन्होंने बताया कि इस जनसुनवाई का नेतृत्व अपर कलेक्टर मीना मसराम करेंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी महिला कर्मचारी महिला डेटा एंट्री ऑपरेटर और महिला भृत्य भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों की शिकायतों का निराकरण करेंगी।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। साथ ही प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी यह एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और यह पहल उसी योगदान को सम्मान देने की दिशा में उठाया गया कदम है। 

Post a Comment

0 Comments