दमोह।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ओवर ब्रिज के आगे हटा रोड़ दमोह में स्थित संत
श्री आशारामजी आश्रम के आत्मिक शांति प्रदान करने वाले सुरम्य, शांत,
मनमोहक, आध्यात्मिक, वातावरण में वैदिक परंपराओं व प्राकृतिक रंगों पलाश (
टेसू ), गेंदा, गुलाब आदि के फूलों के रंगों गंगाजल, सुगन्धित इत्र आदि के
मिश्रण से निर्मित रंगों की बौछारों से सम्पन्न हुआ..
वैदिक होली रंगपंचमी
महोत्सव में बड़ी संख्या में बच्चे, बच्चियां, महिलाए, पुरुष आदि की
उपस्थिति देखी गयी। आयोजन समिति के अनुसार संत श्री आशारामजी बापू की पावन
प्रेरणा से विगत 40 वर्षों से देश-विदेश में स्थित लगभग 450 आश्रमों में
प्राकृतिक रंगों से बड़ी ही भव्यता व सात्विकता से मनाया जाता है वैदिक होली
महोत्सव इसी श्रृंखला में दमोह में स्थित आश्रम में भी आज रंगपंचमी होली
महोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास, पवित्रता, प्राकृतिक रंगों की
बौछारों भगवन्नाम की धुनों व भंडारा भोजन प्रसादी आदि के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ गुरु वंदना, भगवन्नाम सुमिरन,सत्संग से हुआ उसके
पश्चात श्री राधा-कृष्ण का रूप धारण किए बालिकाओं ने प्राकृतिक रंगों से
निर्मित फुहारों के माध्यम से सैकड़ों भक्तों पर रंगों की बौछार कर सभी
भक्तों को रंग दिया..
सभी श्रद्धालु आज अपने शरीर को पलाश के स्वास्थ्य वर्धक
रंग व गुरु के ज्ञान एवं मन को भगवन्नाम की भक्ति के रंग से रंग रहे थे।
आयोजन समिति ने सभी सेवाधारियों भाई बहनों को आभार व साधुवाद दिया एवं सभी
पधारे हुए श्रद्धालुओं को इस पावन पर्व की खूब-खूब शुभकामनाएं एवं बधाईयां
दी और सभी शहर वासियों को स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली केमिकल युक्त
रंगो से बचकर पवित्र प्राकृतिक स्वास्थ्य वर्धक रंगो से वैदिक होली खेलने
का आव्हान किया।
महिला दिवस पर फाग महोत्सव का आयोजन.. दमोह।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विश्वकर्मा महिला मंडल द्वारा
स्थानीय बूंदा बहू मंदिर परिसर में फाग महोत्सव का आयोजन उत्साह और
हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग
लेकर फाग गीतों, गुलाल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उत्सव
मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल
लगाकर महिला शक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में
महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त
किए और समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम
में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एकता विश्वकर्मा एवं जिलाध्यक्ष रूपा
विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय
महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक है। ऐसे
आयोजनों से महिलाओं में आत्मविश्वास, एकता और समाज सेवा की भावना को बल
मिलता है।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर,
बाल कल्याण सदस्य रश्मि वर्मा, क्वीन ब्यूटी पार्लर संचालिका अल्का मिश्रा,
आशू स्वर्णकार सहित समाज की महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम
में कविता, रवीता, रूबी, भारती, निशा, प्रियंका, आरती दीपा, सोमा, नीता,
पूजा, रेखा, भारती संगीता, डॉ. संगीता कृष्णा स्वाति निशा गुड़िया उमा
ज्योति आशा। सहित कई महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ हुआ।
गगन भेदी जयकारों के साथ हुई मासिक महाआरती.. दमोह।
प्रत्येक माह की भांति इस माह भी भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति
शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में मासिक महा आरती कृषि
उपज मंडी सागर नाका दमोह में संपन्न की गई जिसमें हजारों की संख्या में मां
के भक्तों ने भाग लिया और सैकड़ो लोगों ने नशा मुक्त रहने का संकल्प लिया
और महाप्रसाद एवं गुरु शक्ति जल प्रसाद का पान किया..समापन की बेला में
भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रभारी श्री बलराम सिंह ने कहा कि आज
होली के महापर्व मनाने की वास्तविकता 5 दिन चलती है जिसमें असत्य पर सत्य
की जीत के प्रत्येक स्वरूप मनाई जाती है बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी तभी
से आज तक हम अपने जीवन में सात रंगों का प्रवेश हो एवं कुसंस्कार हमारे
नष्ट हो भक्ति मिले शक्ति मिले और आत्मज्ञान की प्राप्ति हो इसलिए हम होली
का त्यौहार मनाते हैं। गुरुवर श्री की विचारधारा से अवगत कराते हुए श्री
बाबूलाल विश्वकर्मा ने कहा कि आज लोक भिन्न-भिन्न प्रकार से इस
महत्वपूर्ण को त्योहार से मानते हैं जिसमें समाज में विभिन्न प्रकार की
बुराइयां पैदा हो गई हैं नशे की लिपटा अश्लीलता जैसे बुराइयों से गिर चुका
है उसे समाप्त करने के लिए नशा मुक्ति मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवणों का
जीवन जीना बहुत जरूरी है तभी समाज में प्रति एक त्यौहार शांति भाव से मनाया
जा सकता है..गुरुवर श्री की विचारधारा से उपस्थित मां भक्तों को श्री सूरत
से जीने अपने विचार व्यक्त किया गजराज अथिया जी ने अपने विचार व्यक्त किया
अंत में सभी ने गुरुवार का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं जिले में 14 एवं 15
मार्च को होने वाले विशाल अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ के भव्य आयोजन के
संबंध में विस्तार से चर्चा की गई जिसमें भगवती मानव कल्याण संगठन के
केंद्रीय मुख्य सचिव उपस्थित रहेंगे पहला कार्यक्रम जबेरा ब्लॉक एवं दूसरा
कार्यक्रम पथरिया ब्लाक में संपन्न किया जाएगा।
सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 15 दिवस योग सत्र का समापन.. दमोह।
पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, किसान सेवा समिति एवं युवा भारत के
द्वारा आयोजित सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 15वें दिवस योग सत्र समापन
के पश्चात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष
सत्र का आयोजन किया गया जिसमें दैनिक योगाभ्यास योगिक जॉगिंग भस्त्रिका,
कपालभाति वाह्या प्राणायाम, अग्निसार, अनुलोम विलोम, भ्रामरी उदगीथ प्रणब का
ध्यान के साथ आसनों का अभ्यास कराया गया..उसके बाद महिला योग प्रशिक्षक
द्वारा महिलाओं के लिए विशेष आसन एवं प्राणायाम बताए गए, योग प्रशिक्षक
पंडित कृष्ण कुमार परौहा जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति , कुसुम राजपूत जी
एवं आशी परिहार ने प्रशिक्षण दिया कार्यक्रम के अंत में नवीन महिला
कार्यकारिणी का गठन भी किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में
उपस्थित सभी माता बहनों को शुभकामनाएं देते हुए श्री परोहा ने योग एवं
आयुर्वेद अपनाकर स्वयं एवं परिवार को स्वस्थ रखने की सलाह दी
कार्यक्रम
में महिला योग साधकों में डॉ रिया द्विवेदी मेडिकल ऑफिसर,संध्या तंतुवाय
,वंदना विश्वकर्मा,ज्योति मिश्रा, अभिलाष नेमा, नीलम जैन, रेशु जैन, गरिमा
नामदेव एवं ज्योति ताम्रकार तथा सर्वश्री बलराम पटेल,राज ताम्रकार,लक्ष्मण
विश्वकर्मा, कैलाश कुर्मी, मुकेश नेमा,लखन नामदेव, अवधकिशोर सोनी,बालचंद
साहू,बृजेश चौरसिया, नारायण तंतुवाय, लेखराम ताम्रकार, अरविंद पटेल, नीरज
सोनी, भागीरथ राठौर, संतोष ताम्रकार, प्रमोद परौहा, भूपेंद्र सिंह एवं शंकर
लाल तंतुवाय जी की उपस्थिति रही कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित योग
साधकों को गुलाल लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाओं के साथ सत्र का समापन किया
गया आभार प्रदर्शन राजेश नेमा द्वारा किया गया।
.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)


0 Comments