भगवान परशुराम जयंती की कमान मातृशक्ति के हाथ
दमोह। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर 20 अप्रैल को पूरे देश में धार्मिक आयोजन और शोभा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में दमोह जिला मुख्यालय पर भी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसका शुभारंभ संध्या गोधूलि बेला में सिविल वार्ड शिव-पार्वती मंदिर से होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई में निकलेगी। कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए विप्र समाज की मातृशक्ति ने कमान संभाल ली है। इसी क्रम में मंगलवार को शिव-हनुमान-शनि (जेल मंदिर) परिसर में महिलाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शोभा यात्रा की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में श्रीमती मीना पाठक ने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभा यात्रा शिव-पार्वती मंदिर से निकाली जाएगी, जिसमें सभी बहनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज की बैठक का उद्देश्य शोभा यात्रा की व्यवस्थाओं जैसे सजावट, अनुशासन, स्वागत, जलपान और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सभी के सुझाव लेना है। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि परशुराम जयंती का यह आयोजन हम सभी की जिम्मेदारी है और विप्र समाज की सभी महिलाओं को एकजुट होकर इसे सफल बनाना चाहिए। “किसी भी संगठन की सफलता एकता और समन्वय में निहित होती है, बैठक के दौरान श्रीमती गोस्वामी ने भी आगामी कार्यक्रमों और तैयारियों की जानकारी साझा की और सभी से अधिक से अधिक संख्या में शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह भव्य आयोजन समाज की एकजुटता का प्रतीक बनेगा। इस अवसर पर डॉ. श्रीमती हंसा वैष्णव, श्रीमती आरती पाठक, श्रीमती श्रेया पाठक, श्रीमती आरती चौबे, श्रीमती ज्योति दुबे, मनीष दुबे, भारती हजारी सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज की महिलाओं ने सहभागिता की।कमांडो फिजिकल एकेडमी के 57 अभ्यर्थियों का चयन.. दमोह।
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के हाल ही में घोषित परिणामों में कमांडो फिजिकल
एकेडमी दमोह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
अकादमी से कुल 57 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जो प्रदेश में सर्वाधिक चयन
माना जा रहा है। इस उपलब्धि के साथ ही कमांडो फिजिकल एकेडमी दमोह ही प्रदेश
की ऐसी संस्था बन गई है, जिसने सर्वाधिक परिणाम दिए हैं।
विशेष बात यह रही
कि इन अभ्यर्थियों ने मात्र दो माह की तैयारी में यह सफलता प्राप्त की। इस
अवसर पर अकादमी द्वारा चयनित सभी अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित
किया गया। अकादमी के संचालक करण पटेल ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते
हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अकादमी प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता
विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।
वैभव पटेल कुर्मी क्षत्रिय समाज दमोह के युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त.. दमोह।
मध्य प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला दमोह के अध्यक्ष चौधरी महेंद्र
प्रताप सिंह ने समाज के वरिष्ठजन की सहमति के उपरांत कुर्मी समाज की
कार्य कारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें दमोह जिले के हिरदेपुर निवासी
और सामाजिक कार्यकर्ता वैभव सुरेश पटेल के लिए युवा जिलाध्यक्ष के पद पर
नियुक्त किया गया है। वैभव ने अपनी नियुक्ति पर समाज के
प्रदेश अध्यक्ष एवं दमोह के जिला अध्यक्ष सहित समस्त वरिष्ठजनों का आभार
व्यक्त करते हुए कहा है कि वह समाज को मजबूत करने एवं समाज को संगठित करने
के लिए निरंतर कार्य करेंगे। समाज के नये युवाओं को भी समाज की मुख्य
विचारधारा से जोड़ने का काम करना है। उन्होंने समाज के नौजवान युवा साथियों
से आव्हान करते हुए कहा है कि वह 24 घंटे सातों दिन आपके साथ निरंतर खड़े
रहेंगे।
PMUM शिक्षक संघ मान्यता प्राप्ति की ओर अग्रसर.. दमोह।
पीएमयूएम शिक्षक संघ प्रांत संयोजक जिला अध्यक्ष पवन खरे ने बताया कि
पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ द्वारा अपने दिवंगत सदस्यों के परिजनों को आर्थिक
संबल प्रदान करने का सराहनीय कार्य निरंतर जारी है। प्राप्त जानकारी के
अनुसार कर्मचारी कल्याण कोष योजना के माध्यम से इस बार दो दिवंगत सदस्यों
के परिवारों को एक साथ सहयोग प्रदान किया जा रहा है। स्व. श्री महेन्द्र
सिंह मुवेले जी के परिवार को अब तक लगभग 23 लाख रुपये तथा स्व. श्री
रेवाराम अलोने जी के परिवार को 27 लाख रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की
जा चुकी है। यह सहयोग प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। संघ के
अनुसार वर्तमान में लगभग 1 लाख 6 हजार शिक्षक एवं कर्मचारी सदस्यता ले चुके
हैं, जिनमें शिक्षा विभाग के अधिकारी, बाबू एवं चपरासी भी शामिल हैं।
प्रतिदिन बड़ी संख्या में नए सदस्य जुड़ रहे हैं।
पवन खरे ने कहा कि कर्मचारी कल्याण कोष योजना के माध्यम से संघ निरंतर अपने दिवंगत साथियों के परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहा है। यह योजना “सहयोग के बदले सहयोग” की भावना पर आधारित है, जिसमें प्रत्येक सदस्य की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जो सदस्य सहयोग नहीं करते हैं, वे योजना के लाभों से वंचित रह जाते हैं। किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की स्थिति में ऐसे सदस्यों के लिए सहयोग की अपील नहीं की जाती, इसलिए सभी सदस्यों से बार-बार आग्रह किया जा रहा है कि वे अपना सहयोग समय पर पूर्ण करें। यह सहयोग प्रक्रिया केवल 15 अप्रैल तक ही जारी रहेगी। उन्होंने यह भी अपील की कि जो साथी अभी तक सदस्यता नहीं ले पाए हैं, वे शीघ्र सदस्यता ग्रहण कर इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनें। यह संगठन केवल एक संघ नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहाँ हर सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है। संघ के संस्थापक श्री सतीश खरे ने बताया कि सहयोग प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाया जा रहा है तथा जून माह तक एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे सदस्यों को तकनीकी सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि यह संगठन मध्यप्रदेश के सबसे बड़े संघ के रूप में स्थापित हो चुका है और शीघ्र ही शासन से मान्यता प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही संघ को शासन से औपचारिक मान्यता प्राप्त होगी।

आउटसोर्स कर्मचारीयों के सम्मान में भारतीय मजदूर संघ मैदान में.. दमोह।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे ने बताया कि, भारतीय मजदूर
संघ प्रदेश के आवाहन पर जिले के समस्त ठेका श्रमिक, संगठित गैर संगठित,
ओला, उबर, जोमैटो, फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, मोबाइल ऐप पर काम करने वाले एवं
स्ट्रीट वेंडर, श्रमिकों के सामने सामाजिक सुरक्षा, स्थायित्व आय की
अनिश्चित श्रमिकों के सामने सामाजिक सुरक्षा, स्थायित्व आय की समस्या एवं
विधिक अधिकारों से जुड़ी कई गंभीर चुनौतियां जुड़ी है निम्न मांगों को लेकर
आउटसोर्स कर्मचारी के लिए प्रदेश में निगम मंडल का गठन किया जाएं। श्रम
कानून का शक्ति से पालन किया जाएं। आउटसोर्स कर्मचारी को न्यूनतम वेतन और
सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाएं। समान कार्य समान वेतन दिया जाएं।
ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे आउटसोर्स कर्मचारी का शोषण बंद हो। आउटसोर्स
कर्मचारी के साथ अन्याय समाप्त हो। जायज मांगों के निराकरण हेतु कलेक्ट्रेट
कार्यालय पहुंचकर जिलाधीश महोदय को दिनांक 21 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को
आउटसोर्स कर्मचारीयों की जायज समस्त मांगों का समावेश कर, जिले के समस्त
आउटसोर्स कर्मचारीयों की उपस्थिति में धरना प्रदर्शन रैली ज्ञापन सोपा
जावेगा।

.jpeg)

0 Comments