मप्र पुलिस पेंशनर्स संघ ने प्रांतीय आवाहन पर ज्ञापन
दमोह। मध्यप्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ जिला इकाई दमोह के द्वारा प्रांतीय आव्हान पर प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह परिहार के निर्देशानुसार पुलिस महा निर्देशक के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया जी को सौंपा गया जिसमें पन्ना जिले के मंडला थाना की पुलिस द्वारा श्री भरत सिंह चौहान 80 वर्षीय रिटायर्ड डीएसपी एवं उनकी पत्नी श्रीमती राजश्री चौहान 76 वर्षीय निवासी मैहर को कार से ग्वालियर जाते समय मंडला में चेकिंग के नाम पर रोककर सीट बेल्ट न लगाए पाए जाने पर बुरी तरह से अपमानित कर दुर्व्यवहार किया एवं उन पर विभिन्न धाराओं में झूठा अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर उनकी कार वा बंदूक जब्त कर न्यायालय पेश कर दिया जहां से उनकी जमानत हुई..
मंडला पुलिस द्वारा व्यो वृद्ध रिटायर्ड डीएसपी दंपत्ति को अपमानित कर दुर्व्यवहार किया है जिसकी मध्यप्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ निन्दा करता है एवम् पुलिस महानिदेशक भोपाल को पुलिस अधीक्षक दमोह के माध्यम से ज्ञापन देकर मांग करते हैं कि रिटायर्ड डीएसपी दंपत्ति के विरूद्ध दर्ज किए गए झूठे प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच कराई जाकर ख़ारजी भेजी जावे एवं दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जावे ज्ञापन देते समय काफी संख्या में पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष धनसिंह राजपूत संरक्षक राजकिशोर सेन रमेश तिवारी बद्री प्रसाद तिवारी चंद्रवीर सिंह भगवान सिंह साबिर खान हरीशंकर मिश्रा सुदामा प्रसाद मिश्रा कामता प्रसाद भट्ट रामकुमार सिरोठिया चन्द्रभान नायक मिहीलाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
ढिगसर के प्राचीन तालाब में स्वच्छता कार्यक्रम.. दमोह। जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम ढिगसर में स्थित अति प्राचीन तालाब की स्वच्छता हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था जय हनुमान ग्राम विकास समिति के नेतृत्व में ग्राम पंचायत ढिगसर में संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तालाब की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धर्मेंद्र पटेल की विशेष उपस्थिति रही। स्वच्छता अभियान में टीम उम्मीद के सभी सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। जन अभियान परिषद के जिला समन्व्यक सुशील नामदेव सेडमेप जिलााधिकारी पीएन तिवारी राकेश राठौर धर्मेंद्र सोनी शिवम सोनी माधव पटेल बृजेश सेन महेंद्र सिंह लोधी ने तालाब घाट पर स्वच्छता की इस मुहिम में श्रमदान किया। संचालन ग्राम विकास प्रसफुटन समिति के अध्यक्ष हरगोविंद साहू के द्वारा तथा आभार राकेश राठौर के द्वारा व्यक्त किया गया।



0 Comments