राज्यमंत्री श्री पटेल ने कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए
दमोह। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने आज दमोहए जटाशंकर स्थित कार्यालय में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ जिले की सिंचाई परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंचमनगर सीतानगरए साजलीए जूड़ी एवं सतधारू परियोजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी परियोजनाओं के कार्यों में तीव्रता लाई जाए तथा किसानों के खेतों तक शीघ्रातिशीघ्र सिंचाई हेतु जल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। दमोह के किसानों की समृद्धि हमारी प्राथमिकता हैए बैठक में चल रही योजनाओं की प्रगति शेष कार्यों तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
राज्यमंत्री श्री पटेल कहा पंचमनगर क्षेत्र में पाइपलाइन को सीधे खेतों तक पहुँचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। माइक्रो.पाइपलाइन के माध्यम से प्रत्येक ढाई एकड़ पर एक जल बिंदु उपलब्ध कराने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में अभी तक पानी नहीं पहुँचा हैए वहाँ कार्य में तेजी लाई जाए। दमोह और पथरिया विधानसभा के ऐसे गाँवए जहाँ अभी सिंचाई सुविधा नहीं पहुँच पाई हैए उनके लिए नई योजनाओं पर भी चर्चा करते हुए राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन गाँवों को प्राथमिकता में रखते हुए शीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा घोषित सेमरखो एवं दुनय धाम परियोजना को लेकर भी समीक्षा की। इन योजनाओं से दमोह के लगभग 53 तथा पथरिया के 40.45 गाँवों सहित 100 से अधिक गाँवों को सिंचाई सुविधा मिलने की संभावना हैए बैठक में पुराने स्टॉप डैम की क्षमता बढ़ाने पर भी सहमति बनी।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने बतायाए डैम की ऊँचाई बढ़ाने से अधिक पानी संग्रहित होगा जिससे सिंचित क्षेत्र ;रकबा में वृद्धि होगी। साथ ही बड़े पुल बनने से आवागमन प्रभावित नहीं होगा और बैकवाटर के माध्यम से आसपास के नालों तक भी पानी पहुँचेगा। राज्यमंत्री श्री पटेल ने निर्देश दिए कि जून तक अधिकतम पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन गाँवों में आंशिक रूप से पानी पहुँच रहा हैए वहाँ की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाए ताकि हर किसान को समान रूप से लाभ मिल सके। बैठक में यह भी तय किया गया कि जिन स्थानों पर तकनीकी या अन्य बाधाएँ आ रही हैंए उन्हें चिन्हित कर तुरंत समाधान किया जाए। राज्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होने कहा समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों से स्पष्ट है कि सरकार का मुख्य फोकस हर खेत तक पानी पहुँचाने और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने पर है जिससे किसानों की उत्पादन क्षमता और आय में वृद्धि हो सके।
एसपी ने PSC परीक्षा केन्द्रों का लिया जायजा.. दमोह। मध्यप्रदेश लोक सेवा परीक्षा.2026 पीएससी दमोह शहर के उत्कृष्ट विद्यालय पॉलिटेक्निक कॉलेज एमएलबी स्कूल और जेपीबी विद्यालय में आयोजित की गई। इसमें पहली शिफ्ट में 1760 में से 1373 उपस्थित हुए साथ ही 387 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में 1760 में से 1355 उपस्थित हुए साथ ही 405 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा जेपीबी स्कूल में आयोजित पीएससी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण। इसी प्रकार अपर कलेक्टर मीना मसराम ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। परीक्षा प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति नोडल अधिकारी रही।
टीम उम्मीद का 25 वां स्वच्छता अभियान अटल पार्क में.. दमोह। शहर में स्वच्छता को लेकर निरंतर सक्रिय टीम “उम्मीद” ने अपने 25वें साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के सफल आयोजन के बाद एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अभियान को फिलहाल विराम देने की घोषणा की है। तेज गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि अभियान में जुड़े स्वयंसेवकों के स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। 25 सप्ताहों में इस स्वच्छता अभियान ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों मंदिर परिसर, स्कूल परिसर, पहाड़ी, पार्क, तालाबों, सार्वजनिक स्थलों और मोहल्लों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों की बावड़ी, तालाबों में साफ-सफाई कर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई है।
कुर्मी क्षत्रिय समाज सामूहिक विवाह सम्मलेन सम्पन्न.. दमोह। लक्ष्मण कुटी धाम में कुर्मी क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन मंचीय कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अथिति एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ-साथ दीप, प्रज्वलन देवावाहन, समाज महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर प्रथम आयोजक स्व. बैजनाथ दादा को याद किया | द्वितीय चरण में मुख्य अतिथियों,विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत हुआ। तृतीय चरण प्रतिभा सम्मान में मप्र कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राम खिलावन पटैल ने देश में प्रथम कुर्मी को प्राप्त पीएचडी (वैदिक वास्तुशात्र) उपाधि के लिए ज्योतिषाचार्य डॉ. रज्जन पटैल एवं उनकी पत्नी श्रीमति रुकमणी पटैल को सम्मानित किया।







0 Comments