Header Ads Widget

कलेक्टर जनसुनवाई में 382 आवेदनों पर सुनवाई, ऊर्जा विभाग की जनसुनवाई में 128 का निराकरण.. पूर्व नपा अध्यक्ष स्व. शंकर राय की श्रंद्धाजलि सभा आज.. भोपाल में आस्ट्रेलियाई हॉकी टीम का स्वागत.. राजपूत क्षत्रिय समाज के मेधावी छात्र होगें सम्मानित..

 कलेक्टर जनसुनवाई में 382 आवेदनों पर सुनवाई

दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 382 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में 15 आधार अपडेशन एवं 205 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे डिप्टी कलेक्टर आरएल बागरी डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

ऊर्जा विभाग की जनसुनवाई में 128 का मौके पर निराकरण.. दमोह।  मप्र शासन ऊर्जा विभाग की मंशानुसार विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित चौहान के निर्देशन में विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु आज 19 मई को वृत्त कार्यालय.दमोह के साथ.साथ संभागीय कार्यालयों उपसंभाग एवं प्रत्येक वितरण केन्द्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 148 आवेदन उपभोक्ताओं से प्राप्त हुए। जिनपर त्वरित कार्यवाही करते हुये 128 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों में कार्यवाही जारी है।

अधीक्षण अभियंता श्री चौहान ने बताया कि जनसुनवाई प्रत्येक मंगलवार को जिला मुख्यालय के साथ.साथ ऊर्जा विभाग के सभी 21 नंण् वितरण केन्द्र कार्यालयों में प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित की जाती है। जिसमें विद्युत उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु बढ़.चढ़कर उपस्थित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं को अवगत कराया कि वर्तमान में लगभग 44.45 डिग्री तापमान चल रहा है ऐसी विषम परिस्थितियों में भी ऊर्जा विभाग के कर्मचारी पोल पर चढ़कर उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण कर रहे हैं। उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे अपनी शिकायतों के निराकरण में लगने वाले समय में संयम का परिचय देकर ऊर्जा विभाग को अपना सहयोग प्रदान करें।

पूर्व नपा अध्यक्ष स्व. शंकर राय की श्रंद्धाजलि सभा आज.. दमोह। सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के अध्यक्ष कपिल सोनी ने बताया कि सकल हिन्दू समाज एवं समस्त सामाजिक संगठनों के द्वारा दमोह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं सकल हिन्दू समाज के संरक्षक स्वर्गीय श्री शंकर लाल राय जी की श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया है। 


दिनांक 20 मई 2026 दिन बुधवार समय सुबह 12 बजे स्थानीय पलंदी चौराहा स्थित आशीर्वाद गार्डन में श्रंद्धाजलि सभा की गई है। सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के युवा जिलाध्यक्ष मोंटी रायकवार ने सकल हिन्दू समाज जिला दमोह एवं समस्त सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से श्रंद्धाजलि सभा में पहुंचकर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने की अपील की गई है।

साई के तत्वावधान मे आस्ट्रेलियाई हॉकी टीम का स्वागत.. दमोह। हॉकी मध्य प्रदेश महासचिव लोकबहादुर के अनुसार भारत के दौरे पर आस्ट्रेलियाई हॉकी टीम बालक बालिकाओ की अठारह वर्ष से कम आयु समूह का भोपाल विगत दिवस  आगमन हुआ आस्ट्रेलियाई हॉकी टीम का सम्मान साई कोच सुधाकरन के नेतृत्व मे  परवीन सरोज राजपूत ने आस्ट्रेलियाई हॉकी की महिला कोच खिलाडियो का आत्मीय स्वागत किया

आस्ट्रेलियाई कोच ने भारतीय परंपरा से हुये स्वागत से खुश नजर आये भोपाल के साई सेंटर पर भारतीय जूनियर वर्ग की टीम से चार मैचो का आयोजन हो रहा है इस आयोजन मे साई के संचालक चौहान सर का विशेष योगदान है विदित हो कि हॉकी मध्य प्रदेश से पांच बालक चार बालिकाओ का चयन हुआ है इस उपलब्धि पर हॉकी मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष विजय वर्मा गोर मास्साब ललित नायक जगेनदर तोमर हरिशंकर राजेश सालोमन आभा रोहित भगवान सिंह कफील खान विजय ठाकुर  किशन सिंह अल्ताफ विकास जैन तरूण नामदेव विवियन जुबेर आदि ने बधाई दी है।

राजपूत क्षत्रिय समाज के मेधावी छात्र होगें सम्मानित.. दमोह। 17 जून 2026 को वीरशिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती पर स्व. हरि सिंह हजारी एवं श्रीमती श्याम बाई हजारी की स्मृति में राजपूत क्षत्रिय समाज के ऐसे मेधावी छात्र जिन्होनें इस वर्ष कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में 80 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त किये है, उन्हें कार्यक्रम में सम्मानित किया जावेंगा, ऐसे राजपूत क्षत्रिय समाज के मेधावी छात्र अपनी अंक सूची राकेश सिंह हजारी फुटेरा वार्ड नं. 2, लक्ष्मण सिंह राजपूत पुराना थाना, बबलू ठाकुर जबलपुर नाका, धीरज सिंह परिहार हिनौता वालों के पास दिनांक 30 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है साथ ही दिनांक 17 जून 2026 को आयोजित कार्यक्रम में शाम 7-00 बजे महाराणा प्रताप भवन जटाशंकर के पास उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

Post a Comment

0 Comments