बांदकपुर धाम कारीडोर समीक्षा हेतु कलेक्टर को ज्ञापन
दमोह।
बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर
में निर्माणाधीन “श्री जागेश्वर नाथ लोक” को लेकर क्षेत्रवासियों एवं
श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ-साथ निर्माण कार्यों की प्रगति जानने की
उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में श्री जागेश्वर नाथ धाम भक्त
मंडल दमोह द्वारा दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को पत्र सौंपकर निर्माण
कार्यों के स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने की मांग की
गई है साथ ही भक्त मंडल द्वारा भगवान भोलेनाथ का चित्र भेंट कर नवागत
कलेक्टर का स्वागत भी किया गया।
पत्र
में बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा
लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से “श्री जागेश्वर नाथ लोक” का निर्माण कराया
जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमि पूजन 09 मई 2025 को प्रदेश
के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया था और अब परियोजना को एक
वर्ष पूर्ण हो चुका है। भक्त
मंडल ने कहा कि यह परियोजना धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से
क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए निर्माण कार्यों की वर्तमान
स्थिति, कार्य की धीमी गति ,प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा आवश्यक है। मंडल ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं
निर्माण एजेंसी के साथ बैठक आयोजित कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली जाए
तथा समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए।
क्षेत्रवासियों का मानना है कि “श्री जागेश्वर नाथ लोक” के निर्माण से
बांदकपुर धाम की पहचान प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत होगी तथा धार्मिक
पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान भक्त मंडल की ओर से शंकर गौतम,
कृष्णा पटैल, विनय असाटी, रामसेवक सिंह लोधी सहित भक्तों की उपस्थिति रही।
विद्युत कर्मी चिलचिलाती धूप में भी पोल पर चढ़कर कर रहे सुधार कार्य.. दमोह।
जिला मुख्यालय दमोह सहित समूचे दमोह जिले में अनवरत विद्युत आपूर्ति बनाए
रखने के लिए विद्युत कर्मी चिलचिलाती धूप में भी पोल पर चढ़कर सुधार कार्य
कर रहे हैं। यद्यपि जिले में किसी भी प्रकार की विद्युत कटौती नहीं की जा
रही है तथापि फाल्ट को सुधारने के लिए 10-20 मिनिट के लिए आवश्यकतानुसार
बिजली बंद करने की मजबूरी हो जाती है। कम से कम समय में फाल्ट दुरूस्त करने
के लिए अतिरिक्त टीम व संसाधन जुटाए गए हैं।
इसके
साथ ही प्रतिदिन शहर के 8-10 ट्रांसफार्मरों का लोड चैक किया जा रहा है।
जिसके लिए ट्रांसफार्मर के तीनों फेज का लोड चैक किया जाता है और कम ज्यादा
होने पर उस फेज में एल-टी- लाईनों पर लोड कम या ज्यादा करके बैलेंस किया
जाता है। जिससे फ्यूज उड़ने और केबल जलने जैसी घटनाओं में कमी आती है। ग्रुप
के जरिये विद्युत विभाग को फाल्ट की सटीक जानकारी तुरंत मिल जाती है।
व्यक्तिगत रूप से बिजली की षिकायत हो या फिर सामूहिक, हर कोई अपनी समस्या
ग्रुप में डालता है और दूरी के हिसाब से बमुश्किल 10 से 15 मिनट में ही
सुधार कार्य प्रारंभ हो जाता है।
विभाग का काल सेंटर दमोह एवं आफीसर
ग्रुप आपस में जानकारी साझा कर] विद्युत व्यवधान की जानकारी प्राप्त होते
ही तत्काल उसके निराकरण की कार्यवाही प्रारंभ कर देता है।अतिरिक्त
टीमें अपने साथ टांगटेस्टर] फ्यूज वायर] केबल और अन्य प्रकार की सामग्री
साथ में लेकर चल रहे हैं ताकि सामान की वजह से विद्युत आपूर्ति अधिक देर तक
बंद न रहे। 24 घंटे ग्रुप के माध्यम से विद्युत आपूर्ति बनाए रखने का
प्रयास किया जाता है।
पुरुषोत्तम मास के प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ.. दमोह
।
श्री देव श्यालाधीश प्यासी मंदिर में कथा व्यास किशोरी वैष्णवी गर्ग जी के
मुखारबिंद से कथा श्रोता डाक्टर केदारनाथ शर्मा जी कलश यात्रा पहले पंडित
जी आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश का पूजन किया गया। श्री
जगदीश मंदिर पुराना थाना से कलश यात्रा प्रारंभ हुई जो टॉकीज चौराहा
,बकौली चोक ,घंटाघर,बूदाबहु मंदिर, श्रद्धालु: कलश यात्रा में पारंपरिक
पीले वस्त्र पहनकर महिलाएं और भक्त सिर पर कलश रखकर गाजे-बाजे और जयकारों
के साथ शामिल हुए। कथा स्थल श्री देव श्यामलाधीश प्यासी मंदिर में पूजन कर
घट स्थापना की गई
पहले दिन कथा व्यास किशोरी वैष्णवी
गर्ग जी द्वारा आज प्रथम दिन किशोरी जी ने कहा कि सनातन धर्म में
पुरुषोत्तम मास अत्यंत पुण्यकारी और मांगलिक माना जाता है, कलश में पवित्र
जल भरकर नगर भ्रमण करने से सम्पूर्ण वातावरण शुद्ध और भक्तिमय हो जाता है,
जिससे कथा स्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। किशोरी
जी ने प्रथम दिवस भागवत महात्म्य' की सुंदर कथा सुनाई गई सभी वेदों का सार
मानी जाने वाली इस कथा को सुनने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं और
मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है ।पुरुषोत्तम मास अनुष्ठान के आयोजन यह मास
भगवान विष्णु और कृष्ण की भक्ति के लिए समर्पित होता है। इस दौरान
श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना
अधिक पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
शिव सांई सेवा भाव परिवार द्वारा प्रसाद वितरण आयोजन.. दमोह
- पवित्र पुरुषोत्तम माह के शुभ अवसर पर धर्म एवं सेवा का अनूठा संगम
देखने को मिल रहा है। पंडित श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज के सानिध्य में
श्री शिव साईं सेवाभाव परिवार बेलाताल टापू द्वारा रेलवे स्टेशन दमोह पर
प्रतिदिन निःशुल्क भोजन (प्रसाद) वितरण की व्यवस्था की गई है।
इस
सेवा कार्य के अंतर्गत 17 मई से 15 जून तक प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से
जरूरतमंदों, यात्रियों एवं आमजन के लिए निःशुल्क प्रसाद उपलब्ध कराया जा
रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं और आयोजन की
सराहना कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम
माह में सेवा, दान और धर्म का विशेष महत्व होता है, इसी भावना के साथ यह
निरंतर भोजन सेवा प्रारंभ की गई है। इस सेवा कार्य
में पंडित श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज एवं श्री शिव साईं सेवाभाव परिवार,
श्री शिव साईं धाम वेलाताल टापू दमोह (म.प्र.) की प्रमुख भूमिका रही है।






0 Comments