Header Ads Widget

श्री सदगुवां जैन मंदिर में श्री मुनिसुव्रत भगवान का महामस्तकाभिषेक.. श्री जटाशंकर धाम में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण, श्यामलाधीश प्यासी मंदिर में श्रीमद् भागवत आज से.. बेलाताल पार्क के पेड़ों पर लटकाए पानी के सकोर..

मुनिसुव्रत नाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक 

दमोह। परम् पूज्य महासमाधि धारक संतशिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं गणाचार्य श्री विराग सागर जी के मंगल आशीर्वाद से। एवम आचार्य श्री समयसागर जी,पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी एवं उपाध्याय श्री विरंजन सागर जी की मंगल प्रेरणा से  शनि  अमावस्या के पावन अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन सदगुवां मंदिर, सागर नाका दमोह में श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान की परम अतिशयकारी प्रतिमा का 108 रिद्धि मंत्रों द्वारा 108 कलशों से भव्य महामस्तकाभिषेक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। 
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का आयोजन संगीतिमय एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा कर पुण्यार्जन किया गया। मंदिर परिसर जयकारों एवं धार्मिक भक्ति से गुंजायमान रहा। अभिषेक एवम शन्तिधारा करने का सौभाग्य मंदिर संस्थापक श्री कस्तूरचंद जैन, दीपक, धार्विक जैन सदगुवां , को एवम श्री आशीष जैन एडव्होकेट,दीपक बमोरया, राकेश पुजारी,अभिषेक विशाल रीतेश, अरुण जैन आशीष जैन डॉ अभय जैन, रमेशचंद जी ,अभिषेक जैन आर आई , आशीष शिरीष शाह, सौरभ भरिल्ल मनीष बिट्स,लालचंद जैन,शास्त्री जी,ऋषभ जैन ca,को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का निर्देशन ब्र. श्री अंकित भैया जी सहज के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।शन्तिधारा का वाचन ब्र. अजय भैया शिरपुर ने किया , डॉ प्रदीप शास्त्री जी की विशेष उपस्थिति रही सदगुवां मन्दिर समिति द्वारा श्रमण संस्कृति शिक्षण शिविर के समापन पर सांगानेर संस्थान हेतु सहयोग राशि डॉ प्रदीप शास्त्री और बाहुबली शास्त्री को भेंट की आयोजन में सकल जैन समाज दमोह एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन सदगुवां मंदिर समिति का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ श्री संतोष सिंघई पूर्व अध्यक्ष कुंडलपुर,कस्तूरचंद जैन,डॉ अभय जैन  सहित जैन मिलन, जैन सेवा दल, मित्र मंडल, जैन युवा संघ ,स्वयम सेवक समिति शहर की महिला मंडल की समितियां और युवाओं के साथ शहर के समाजजनों की सहभागिता रही ।समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
श्री जटाशंकर धाम में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण.. दमोह आस्था, श्रद्धा भक्ति के पावन माह पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्री जटाशंकर धाम में रविवार से ‘सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण’ महाअभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर इस पुण्य आयोजन के साक्षी बने। आयोजन की शुरुआत महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ परिसर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर पंडित राजन सिंह पाठक द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ देव आवाहन किया गया। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने मिलकर पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। श्रद्धा और आस्था के साथ बनाए गए इन शिवलिंगों का ब्राह्मणों द्वारा वैदिक विधि-विधान से अभिषेक कराया गया। अभिषेक के उपरांत सभी पार्थिव शिवलिंगों को मंदिर परिसर में निर्मित विसर्जन कुंड में विधिपूर्वक विसर्जित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही और सभी ने धर्मलाभ प्राप्त किया।
पंडित राजर्षि पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुषोत्तम मास 17 मई से 15 जून तक के दौरान प्रतिदिन प्रातःकाल से ही पार्थिव शिवलिंग निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा। इसके बाद प्रातः 11:00 बजे अभिषेक किया जाएगा तथा विसर्जन के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महाअभियान में सहभागी बनने की अपील की है। यह आयोजन पूरे पुरुषोत्तम मास तक निरंतर जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और भी अधिक सशक्त होगा।
पवित्र पुरुषोत्तम माह में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा आज से.. दमोह। श्री देव श्यामलाधीश प्यासी मंदिर परिसर में पवित्र पुरुषोत्तम माह में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास किशोरी वैष्णवी गर्ग जी के मुखारविंद से 18 मई से 25 मई तक किया जाएगा। कथा अवसर पर18 मई को श्री जगदीश मंदिर पुराना थाना शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ आयोजन की शुरुआत होगी जो कथा स्थल श्री देव श्यामलाधीश प्यासी मंदिर पहुंचेगी।
प्रतिदिन सुबह 7 से 11 बजे तक संस्कृत मूल पाठ एवं दोपहर 4 से हरि इच्छा तक संगीतमय कथा और प्रवचन होंगे। 25 मई को हवन-पूजन, विशेष आरती और महाप्रसादी के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा। सभी धर्म प्रेमी जन इस पुण्यमई परसोत्तम माह में कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करने का निवेदक कथा श्रोता डा केदारनाथ शर्मा ने सभी से करते हुए श्री श्यामलाधीश प्यासी मंदिर दमोह मैं पहुंचने की अपील की है।
बेलाताल पार्क के पेड़ों पर लटकाए पानी के सकोर.. दमोह। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने लोगों के साथ-साथ बेजुबान पक्षियों का जीवन भी कठिन बना दिया है। तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने के कारण पक्षियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे कठिन समय में टीम उम्मीद द्वारा एक संवेदनशील और प्रेरणादायक अभियान चलाया जा रहा है।
रविवार सुबह टीम उम्मीद के साथियों ने बेलाताल पार्क के पेड़ों पर मिट्टी के सकोर लटकाकर उनमें पानी भरने की व्यवस्था शुरू की। इस पहल का उद्देश्य गर्मी में प्यास से तड़प रहे पक्षियों को राहत पहुंचाना है टीम उम्मीद प्रमुख स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल ने बताया कि भीषण गर्मी में जहां इंसानों का घर से बाहर निकलना मुश्किल है लोग एसी कूलर पंखों में भी परेशान हैं तो वहां खुले आसमान में गर्मियों के दिन में पंछियों की क्या हालत होती होगी जहां दूर-दूर तक उन्हें पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है, कई जगह पंछियों के छोटे बच्चे भी गर्मी में चक्कर खाकर गिर जाते हैं और उनकी जान भी चली जाती है. 
इस पहल से हम अवश्य पंछियों की प्यास बुझाने में और उनकी जान बचा पाने में सहायक सिद्ध होंगे. यह अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक पेड़ों पर सकोर लगाए जाएंगे। 
टीम ने 1000 सकोर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि बड़ी संख्या में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराया जा सके। इस अभियान का नाम “मिट्टी का सकोर – जीवन की डोर” हैं जो निरन्तरता के साथ ही चलेगा. हर दिन कहीं न कहीं सकोर लगाएंगे. आज के इस अभियान में टीम उम्मीद के राकेश राठौर धर्मेंद्र सोनी शिवम सोनी महेंद्र सिंह लोधी जितेंद्र अहिरवाल माधव पटेल बृजेश सेन नैंसी जाटव महेंद्र ताम्रकार कृष्णा पटेल अंकित लहरी शंकर गौतम के साथ जन अभियान परिषद के जिला समन्व्यक सुशील नामदेव सेडमैप जिलाधिकरी पी एन तिवारी एनआईसी अधिकारी योगेन्द्र सिंह शामिल रहे. अभियान के दौरान लोगों से भी अपील की गई कि वे अपने घरों, छतों और आसपास के पेड़ों पर पानी के पात्र रखें और इस नेक कार्य में सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments